Latest Updates
-
Fry Pan Method Fish Masala Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा चटपटा फिश मसाला -
Pahadi Green Superfood Kafuli Recipe: घर पर बनाएं उत्तराखंड का पारंपरिक और पौष्टिक स्वाद -
टीम इंडिया की जर्सी पाकर इमोशनल हुए 15 साल के वैभव सूर्यवंशी, कही ये बड़ी बात, देखें Video -
क्यों मनाते हैं International Olympic Day? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की खास थीम -
कौन हैं WhatsApp के नए CEO कुणाल शाह? न इंजीनियरिंग, न MBA डिग्री, फिर भी करोड़ों में है नेट वर्थ -
Mahesh Navami 2026: महेश नवमी आज, जानें शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Bada Mangal 2026: ज्येष्ठ माह का आखिरी बड़ा मंगल आज, इन उपायों को करने से मिलेगी हनुमान जी की विशेष कृपा -
Happy Mahesh Navami 2026 Wishes: महेश जिनका नाम है...महेश नवमी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Aaj Ka Rashifal 23 June 2026: मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, जानें अपना भाग्य -
शाम 7 बजे के बाद गलती से भी मत करना ये 5 काम, बढ़ता है हार्ट अटैक का रिस्क
Ratan Tata Birthday: चार बार हुआ प्यार, फिर भी कुंवारे क्यों रहे रतन टाटा? जानें अधूरी लव स्टोरी
Ratan Tata Love Story: करोड़ों दिलों में जगह बनाने वाले रतन टाटा भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी सोच, सादगी और इंसानियत आज भी लोगों को प्रेरित करती है। 28 दिसंबर को उनका जन्मदिन है और इस मौके पर देश उन्हें याद कर रहा है। समाज सेवा से लेकर कारोबार तक, हर क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाने वाले रतन टाटा अपनी निजी जिंदगी में हमेशा अकेले रहे।
बहुत कम लोग जानते हैं कि उन्हें एक नहीं बल्कि चार बार प्यार हुआ, लेकिन इसके बावजूद वे कभी शादी के बंधन में नहीं बंध पाए। आज रतन टाटा के बर्थडे के मौके पर जानते हैं उनकी अधूरी प्रेम कहानी के बारे में जो कम ही लोगों को पता होगी।

सादगी और करुणा से भरा था रतन टाटा का जीवन
रतन टाटा सिर्फ एक सफल उद्योगपति नहीं थे, बल्कि वे एक संवेदनशील और दयालु इंसान भी थे। उन्हें टाटा स्ट्रीट डॉग्स से बेहद लगाव था और वे हमेशा लोगों से जानवरों के प्रति करुणा दिखाने की अपील करते रहते थे। अपनी वसीयत में भी उन्होंने समाज और जरूरतमंदों के लिए बहुत कुछ छोड़ दिया, जो उनकी उदार सोच को दर्शाता है।
अमेरिका में शुरू हुई पहली प्रेम कहानी
रतन टाटा ने एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान अपने निजी जीवन का जिक्र करते हुए बताया था कि उन्हें अमेरिका में नौकरी के दौरान एक अमेरिकी युवती से प्रेम हुआ था। उस समय वे लॉस एंजेलिस में कार्यरत थे। यह रिश्ता करीब दो साल तक चला और दोनों शादी करने का मन भी बना चुके थे।
दादी की तबीयत और जिम्मेदारियों ने बदला फैसला
इसी दौरान भारत में रतन टाटा की दादी की तबीयत खराब हो गई। वे अपने पोते से मिलना चाहती थीं, जिसके चलते रतन टाटा को भारत लौटना पड़ा। उस वक्त यह तय हुआ था कि उनकी प्रेमिका भी भारत आएंगी और दोनों विवाह करेंगे, लेकिन हालात कुछ और ही साबित हुए।

भारत-चीन युद्ध ने तोड़ दिया शादी का सपना
1962 के भारत-चीन युद्ध के चलते परिस्थितियां बदल गईं और रतन टाटा की प्रेमिका भारत नहीं आ सकीं। समय के साथ वह रिश्ता भी खत्म हो गया और बाद में उनकी प्रेमिका ने अमेरिका में शादी कर ली। इस तरह रतन टाटा की पहली प्रेम कहानी अधूरी रह गई और वे शादी के मंडप तक नहीं पहुंच सके।
अभिनेत्री सिमी ग्रेवाल के साथ भी जुड़ा नाम
रतन टाटा का नाम मशहूर अभिनेत्री सिमी ग्रेवाल के साथ भी जोड़ा गया। खुद सिमी ग्रेवाल ने स्वीकार किया था कि वे दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन किसी वजह से यह रिश्ता आगे नहीं बढ़ सका। इसके बावजूद दोनों के बीच गहरी दोस्ती बनी रही। रतन टाटा के निधन पर सिमी ग्रेवाल का भावुक पोस्ट इस रिश्ते की गहराई को बयां करता है।
चार बार हुआ प्यार, लेकिन शादी नहीं हो सकी
रतन टाटा ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि उन्हें अपने जीवन में चार बार प्यार हुआ, लेकिन हर बार परिस्थितियां उनके खिलाफ रहीं। वे कभी भी किसी रिश्ते को मजबूरी या दबाव में शादी तक नहीं ले जाना चाहते थे।
अकेलापन भी था, लेकिन काम बना सबसे बड़ा सहारा
'Rendezvous with Simi Garewal' कार्यक्रम में रतन टाटा ने कहा था कि उन्हें कभी-कभी जिंदगी में अकेलापन महसूस होता था और वे सोचते थे कि अगर जीवन में कोई जीवनसाथी होता तो कैसा लगता। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि अकेले रहने का एक फायदा यह रहा कि वे बिना किसी चिंता के अपने काम और समाज सेवा पर पूरा ध्यान दे सके।
अधूरी प्रेम कहानी के बावजूद बने करोड़ों के आदर्श
भले ही रतन टाटा की प्रेम कहानी अधूरी रही, लेकिन उनका जीवन, मूल्य और योगदान उन्हें करोड़ों लोगों का आदर्श बनाता है। वे सिर्फ एक उद्योगपति नहीं, बल्कि एक बेहतर इंसान बनने की मिसाल थे और रहेंगे।



Click it and Unblock the Notifications