Latest Updates
-
39 की उम्र में शादी करने जा रही हैं हुमा कुरैशी? जानें कौन है उनका होने वाला दूल्हा -
Ekdant Sankashti Chaturthi 2026: एकदंत संकष्टी चतुर्थी आज, जानें शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय और पूजा विधि -
Bada Mangal Wishes in Sanskrit: इन संस्कृत श्लोकों और संदेशों से प्रियजनों को दें बड़े मंगल की शुभकामनाएं -
Bada Mangal 2026 Wishes: संकट मोचन नाम तुम्हारा...पहले बड़े मंगल पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Aaj Ka Rashifal, 5 May 2026: साल का पहला 'बड़ा मंगल' आज, बजरंगबली की कृपा से इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत -
Mother's Day Wishes for Dadi & Nani: मां की भी मां हैं वो; मदर्स डे पर दादी -नानी को भेजें ये अनमोल संदेश -
Himanta Biswa Sarma Net Worth: कितने पढ़े-लिखे हैं असम के CM हिमंता बिस्व सरमा? नेट वर्थ जानकर दंग रह जाएंगे आप -
Thalapathy Vijay Family Tree: क्या है थलापति विजय का असली नाम? जानें उनकी पत्नी, बच्चों और फैमिली के बारे में -
Birthday Wishes For Bhai: मेरी ताकत और बेस्ट फ्रेंड हो तुम, भाई के बर्थडे पर बहन की ओर से ये अनमोल संदेश -
Pulmonary Hypertension: क्या होता है पल्मोनरी हाइपरटेंशन? जानें इसके लक्षण, कारण और इलाज
Ratan Tata Quotes in Hindi: प्यार से लेकर कामयाबी तक रतन टाटा के ये कोट्स आपकी हर मुश्किल करेंगे आसान
Ratan Tata Inspirational Quotes in Hindi: रतन टाटा भारत के एक प्रमुख उद्योगपति, परोपकारी और टाटा समूह के पूर्व चेयरमैन थे। उनका जन्म 28 दिसंबर 1937 को मुंबई में हुआ था। वहीं 9 अक्टूबर 2024 को उन्होंने मुंबई के अस्पताल में आखिरी सांस ली।
रतन टाटा को उनके व्यावसायिक कौशल और समाज सेवा के लिए जाना जाता है। उन्होंने टाटा ट्रस्ट्स के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। वे अपनी सादगी, नैतिक नेतृत्व और परोपकारी दृष्टिकोण के लिए विशेष रूप से सम्मानित हैं।

रतन टाटा को कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से नवाजा गया है। उनकी विनम्रता और समाज के प्रति उनकी सेवाएं उन्हें भारत के सबसे प्रिय और आदरणीय उद्योगपतियों में से एक बनाती हैं। उनका पूरा जीवन आने वाली पीढ़ी के लिए एक खुली किताब की तरह है। जिसके हर पन्ने से जिंदगी की बड़ी सीख मिलती है। आइये इस लेख में पढ़ते हैं देश के रत्न रतन टाटा जी के अनमोल विचार।
Ratan Tata Quotes on Love in Hindi
"हम ऐसे दुनिया में रहते हैं जहाँ हमें प्रेम करने के लिए छिपना पड़ता है, जबकि हिंसा खुलेआम होती है।"
"यदि आप तेज चलना चाहते हैं, तो अकेले चलें। लेकिन अगर आप दूर तक चलना चाहते हैं, तो साथ-साथ चलें।"
"दुनिया में इंसान सिर्फ एक मोबाइल के रिचार्ज जैसा है, जो अपनी वैलिडिटी के बाद खत्म हो जायेगा। हर किसी की वैलिडिटी है। अगर आप भाग्यशाली रहे तो कम से कम 50 साल तो जिएंगे ही। इन 50 सालों में सिर्फ 2500 सप्ताहांत होते हैं। क्या तब भी सिर्फ काम ही काम करने की जरुरत है? जीवन को इतना भी कठिन नहीं बनाना चाहिए कि खुशियां हमसे दूर रहें।"
"जीवन उतार-चढ़ाव से भरा होता है, इसकी आदत बना लेनी चाहिए।"
"अगर लोग आप पर पत्थर मारते हैं, तो उन पत्थरों का इस्तेमाल अपना महल बनाने में आप कर लीजिए।"
"जीवन में सिर्फ अच्छी शैक्षिक योग्यता या अच्छा करियर ही काफी नहीं है। बल्कि हमारा लक्ष्य होना चाहिए कि एक संतुलित और सफल जिंदगी जिएं। संतुलित जीवन का मतलब है हमारा अच्छा स्वास्थ्य, लोगों से अच्छे संबंध और मन की शान्ति, यह सब कुछ अच्छा होना चाहिए।"

"दूसरों की नकल करने वाला इंसान थोड़े समय के लिए सफलता तो प्राप्त कर सकता है, लेकिन वह जीवन में बहुत आगे नहीं बढ़ सकता है।"
"हमारी गलती सिर्फ हमारी है, हमारी असफलता सिर्फ हमारी है, किसी को इसका दोष नहीं देना चाहिए। हमें गलती से सीखना चाहिए और जीवन में आगे बढ़ना चाहिए।"
"टीवी का जीवन असली नहीं होता है और न ही जिंदगी टीवी सीरियल की जैसी होती है। असल जीवन में आराम नहीं होता, सिर्फ और सिर्फ काम होता है।"
"अच्छी पढ़ाई करने वाले और कड़ी मेहनत करने वाले अपने दोस्तों को कभी नहीं चिढ़ाना चाहिए। एक समय ऐसा आएगा जब आपको उसके नीचे भी काम करना पड़ सकता है।"
"लोहे को कोई भी नष्ट नहीं कर सकता, लेकिन इसकी खुद की ही जंग इसे नष्ट कर देती है। इसी प्रकार एक व्यक्ति को कोई भी नष्ट नहीं कर सकता है, लेकिन खुद की मानसिकता उसे बर्बाद कर सकती है।"
"मैं सही निर्णय लेने में विश्वास नहीं रखता। मैं निर्णय लेता हूं और फिर उन्हें सही बनाता हूं।"
Ratan Tata Quotes on Life in Hindi
"जिस दिन मैं उड़ने में सक्षम नहीं होऊंगा, वह मेरे लिए दुखद दिन होगा।"
"मैंने जो सबसे सशक्त काम किया, वह था अपनी भावनाओं को दुनिया के सामने प्रदर्शित करना।"
- "अंत में, हमें केवल उन अवसरों का अफसोस होता है, जिन्हें हमने नहीं भुनाया।"

"जीवन में उतार-चढ़ाव हमें आगे बढ़ने के लिए बहुत महत्त्वपूर्ण हैं, क्योंकि ईसीजी में भी सीधी रेखा का मतलब है कि हम जीवित नहीं हैं।"
"मुझे नहीं पता कि भविष्य में क्या होगा, लेकिन मुझे पता है कि मुझे सकारात्मक रूप से आश्चर्य होगा।"
"जीतने का एकमात्र तरीका यह है कि हारने से न डरें।"
Ratan Tata Quotes on Business in Hindi
"सबसे बड़ी असफलता प्रयास न करना है।"
"मैं चीजों को भाग्य पर छोड़ने में विश्वास नहीं करता। मैं कड़ी मेहनत और तैयारी में विश्वास करता हूं।"
"अपनी जड़ों को कभी मत भूलो, और हमेशा उस पर गर्व करो जहां से तुम आए हो।"
"यह विचारों की बात नहीं है। यह विचारों को साकार करने के बारे में है।"
"अपने मूल्यों और सिद्धांतों से कभी समझौता न करें, भले ही इसके लिए आपको कठिन रास्ता अपनाना पड़े।"
"किसी विचार का मूल्य उसके उपयोग में निहित है।"
"नेतृत्व का मतलब प्रभारी होना नहीं है। यह आपके प्रभार में आने वाले लोगों की देखभाल करने के बारे में है।"
"आपको एक लड़ाई जीतने के लिए एक से अधिक बार लड़ना पड़ सकता है।"
"मैं कार्य-जीवन संतुलन में विश्वास नहीं करता। मैं कार्य-जीवन एकीकरण में विश्वास करता हूं। अपने काम और जीवन को सार्थक और संतुष्टिदायक बनाइये, और वे एक दूसरे के पूरक बनेंगे।"
Ratan Tata Quotes on Success in Hindi
"समस्याएं आती हैं, लेकिन आपको उनसे डरना नहीं चाहिए। उनका सामना करें और उन्हें हल करें।"
"शक्ति और धन मेरे मुख्य उद्देश्य नहीं हैं।"
"हममें से कोई भी अपना अतीत नहीं बदल सकता, लेकिन हम सब अपना भविष्य बदल सकते हैं।"
"नई तकनीक बेकार है यदि यह लोगों की मदद नहीं करती।"
"मैंने किसी ऐसे व्यक्ति का अनुसरण किया, जिसके पास अद्भुत दृष्टिकोण था, इसलिए मेरी अपनी कोई दृष्टि नहीं थी।"
"व्यापार को कंपनियों के हितों से आगे बढ़कर उन समुदायों की सेवा करनी चाहिए जिनके लिए वे कार्य करते हैं।"
"जीवन में पैसे का महत्व होता है, लेकिन यह सबकुछ नहीं होता।"
"लोग जो पत्थर आप पर फेंकते हैं, उनसे एक स्मारक बनाएं।"
"लोग अब भी मानते हैं कि जो वे पढ़ते हैं वह अवश्य सत्य होता है।"
"जो कोई भी अपने लक्ष्य को साफ-साफ देखता है, वह उसे हासिल करने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है।"
"सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ कोई भी बाधा पार की जा सकती है।"
"जितना बड़ा जोखिम, उतना बड़ा इनाम।"
"सफलता का सीधा संबंध आपकी मेहनत और आपके दृष्टिकोण से है।"
"अपने उद्देश्य पर ध्यान केंद्रित रखें, सफलता अपने आप मिल जाएगी।"
Ratan Tata Quotes for Students in Hindi
"आपको जो कुछ भी सिखाया जाता है, उसे खुले दिमाग से सीखें, क्योंकि शिक्षा आपके भविष्य का आधार है।"
"कभी भी खुद को कम मत समझो। अगर आपके पास सही सोच और दृष्टिकोण है, तो आप कुछ भी हासिल कर सकते हैं।"
"सफलता का सीधा संबंध आपकी मेहनत और आपके दृष्टिकोण से है।"
"अपने उद्देश्य पर ध्यान केंद्रित रखें, सफलता अपने आप मिल जाएगी।"
"समस्याएं और चुनौतियां जीवन का हिस्सा हैं, लेकिन इन्हें पार करके ही आप असली सफलता पा सकते हैं।"
"सही निर्णय लेने के बजाय, अपने निर्णय को सही साबित करना सीखें।"
"आपकी कड़ी मेहनत और ईमानदारी ही आपकी असली ताकत है, न कि किसी दूसरे व्यक्ति की मदद।"
Ratan Tata Quotes on Education in Hindi
"यदि आप सीखने के लिए तैयार हैं, तो आपके लिए कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है।"
"जीवन में उतार-चढ़ाव बहुत महत्वपूर्ण होते हैं, क्योंकि वे हमें बेहतर बनने का मौका देते हैं।"
"पढ़ाई का मकसद सिर्फ डिग्री हासिल करना नहीं है, बल्कि यह जानना है कि आप अपने जीवन में किस तरह की समस्याओं का समाधान कर सकते हैं।"
"कड़ी मेहनत और समर्पण ही सफलता का राज है, चाहे वह शिक्षा हो या जीवन का कोई भी क्षेत्र।"
"जब आप कुछ नया सीखते हैं, तो वह केवल आपकी डिग्री में नहीं, बल्कि आपके जीवन के अनुभवों में जुड़ता है।"
"हर दिन कुछ नया सीखने की आदत बनाएं, क्योंकि यही आपकी सबसे बड़ी पूंजी है।"
"आप जो भी सीखते हैं, उसे अपनी जिंदगी में लागू करना सबसे महत्वपूर्ण होता है।"
"जो ज्ञान आप प्राप्त करते हैं, वह आपका सबसे बड़ा साथी है, क्योंकि यह हमेशा आपके साथ रहेगा।"
"शिक्षा वह हथियार है, जो आपको दुनिया में बदलाव लाने की ताकत देता है।"
"सच्ची शिक्षा वह है, जो आपको जीवन की कठिनाइयों से लड़ने की ताकत देती है।"
"छात्रों को अपने जीवन में कभी हार नहीं माननी चाहिए। जितना बड़ा संघर्ष, उतनी बड़ी सफलता होती है।"
"अपने सपनों को साकार करने के लिए आपको हर दिन एक नया कदम उठाना होगा।"
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications