Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
Ravi Dubey Networth : ‘रामायण’ में लक्ष्मण बने रवि दुबे, जानें रियल लाइफ में कितने करोड़ों के हैं मालिक
Ravi Dubey Net worth : 'टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता रवि दुबे ने अपने दमदार अभिनय और होस्टिंग स्किल्स से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। 'जमाई राजा', 'सास बिना ससुराल' और 'तू आशिकी' जैसे लोकप्रिय धारावाहिकों के अलावा रवि ने वेब सीरीज और रियलिटी शोज़ में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।
अब वह नितेश तिवारी की मेगा फिल्म रामायण में भगवान लक्ष्मण की भूमिका निभाते नजर आएंगे, जो साल 2026 में रिलीज़ होगी। इस मौके पर आइए जानते हैं कि रवि दुबे की कुल संपत्ति, उनके बिजनेस वेंचर्स और आलीशान लाइफस्टाइल के बारे में।

रवि दुबे की कुल संपत्ति
IMDB की रिपोर्ट के अनुसार, रवि दुबे और उनकी पत्नी सरगुन मेहता की संयुक्त संपत्ति लगभग ₹151.81 करोड़ है। दोनों ने मिलकर न केवल टेलीविजन इंडस्ट्री में पहचान बनाई, बल्कि सफलतापूर्वक प्रोडक्शन हाउस भी चलाया है। यह जोड़ी न सिर्फ रील लाइफ में बल्कि रियल लाइफ में भी एक मजबूत टीम बनकर उभरी है।
एक्टिंग करियर और रियलिटी शोज़
रवि दुबे ने अपने करियर की शुरुआत टेलीविजन धारावाहिकों से की थी। उन्होंने नच बलिए 5 और खतरों के खिलाड़ी 8 जैसे पॉपुलर रियलिटी शोज़ में भी हिस्सा लिया। इसके अलावा, रवि ने अपनी पत्नी सरगुन के साथ कई म्यूजिक वीडियो में काम किया है। वेब सीरीज जमाई राजा 2.0 और मत्स्य कांड ने उन्हें डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी बड़ी पहचान दिलाई।
खुद का हैं प्रोडक्शन हाउस
साल 2019 में रवि दुबे और सरगुन मेहता ने मिलकर Dreamiyata Entertainment Pvt. Ltd. नाम से अपना प्रोडक्शन हाउस शुरू किया। इस बैनर तले इन्होंने उड़ारियां, जुनूनियत और दालचिनी जैसे टीवी शोज़ प्रोड्यूस किए। 6 नवंबर 2024 को इस जोड़ी ने अपने नए एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म Dreamiyata Drama की घोषणा की, जो डिजिटल कंटेंट की दुनिया में एक बड़ा कदम है।
ऐसे करते हैं अच्छी खासी कमाई
रवि दुबे एक बेहतरीन होस्ट के रूप में भी जाने जाते हैं और टीवी होस्टिंग से उन्हें अच्छी-खासी कमाई होती है। इसके अलावा, रवि और सरगुन दोनों ही कई ब्रांड्स के लिए पहली पसंद हैं। वे विज्ञापनों और ब्रांड एंडोर्समेंट्स के जरिए भी भारी कमाई करते हैं।
लग्जरी लाइफ जीते हैं रवि
यह पावर कपल मुंबई के पॉश इलाके में एक शानदार अपार्टमेंट में रहता है। इन दोनों के पास लग्जरी कारों का एक जबरदस्त कलेक्शन है जिसमें Jaguar और BMW जैसी हाई-एंड गाड़ियां शामिल हैं।
रवि दुबे और सरगुन मेहता की अलग-अलग नेटवर्थ
सरगुन मेहता: ₹84.34 करोड़
रवि दुबे: ₹67.47 करोड़
इस आंकड़े से साफ है कि सरगुन मेहता रवि दुबे की कुल संपत्ति का 55% हिस्सा खुद रखती हैं। सरगुन न केवल एक्टिंग में बल्कि प्रोडक्शन और ब्रांड वैल्यू में भी खुद को एक सफल महिला के रूप में स्थापित किया है।



Click it and Unblock the Notifications