Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
पिता पेंशन से काट रहे हैं जिंदगी और बेटा- बहू जीते है लग्जरी लाइफ, जानें रविंद्र जड़ेजा और रिवाबा की नेटवर्थ
Ravindra Jadeja and Wife Rivaba Net Worth : भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर फैंस काफी ट्रोल हो रहे हैं, वजह हैं उनके पिता अनिरुद्ध सिंह जडेजा, जिन्होंने अपने बेटे और बहू रविंद्र जडेजा पर संगीन आरोप लगाए हैं। जिसके बाद से वो ट्रेंड होने लगे हैं।
रविंद्र जडेजा के पिता अनिरुद्ध सिंह जडेजा ने भास्कर को दिए एक इंटरव्यू में कहा है कि अब मेरे से बेटे से मेरा कोई संबंध नहीं है। जब से उसकी शादी हुई तभी से वह पूरी तरह बदल गया है। अच्छा होता मैं उसे क्रिकेटर नहीं बनाता कम से कम मेरा बेटा तो मेरे पास रहता।

रविंद्र के पिता का कहना है कि वो जामनगर में एक 2 बीएचके फ्लैट में रहते हैं। जबकि रविंद्र जडेजा की गिनती देश के सबसे रईस क्रिकेटरों में होती है।
आइए जानते हैं रविंद्र और रिवाबा जडेजा के पास कुल संपति कितनी हैं?
मां थी नर्स और पिता थे सुरक्षा गार्ड
एक रिपोर्ट की मानें तो 6 दिसंबर 1988 को गुजरात के जामनगर में जन्मे जडेजा का बचपन लैविश नहीं था। उनके पिता सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करते थे, जबकि उनकी मां नर्स थीं। जडेजा के सफल क्रिकेटर बनने से पहले उनका परिवार आर्थिक रूप से कमजोर था। वह लंबे संघर्ष के बाद के बाद टीम इंडिया तक पहुंचे। भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल होने के बाद जडेजा ने वह सब कुछ हासिल किया, जिसकी कोई भी मिडिल क्लास फैमिली का बच्चा कल्पना भी नहीं कर सकता।
विधायक के अलावा एक बिजनेसवुमन हैं रिवाबा
रिवाबा जड़ेजा एक राजनीति में सक्रिय होने के बावजूद भी बिजनेसवुमन हैं और वह मैकेनिकल इंजीनियर की पढ़ाई कर चुकी हैं। वह गुजरात चुनाव में जामनगर उत्तर से विधायक हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी कुल संपत्ति (परिवार के साथ): 97.35 करोड़ रुपये है, जबकि रवींद्र जडेजा की संपत्ति 70.48 करोड़ रुपये। उनकी चल संपत्ति: 64.3 करोड़ रुपये और खुद की संपत्ति 57.60 लाख रुपये है, जबकि पति की संपत्ति 37.43 करोड़ रुपये है। अचल संपत्ति: 33.05 करोड़ रुपये है।
1 करोड़ रुपए के गहने
चुनाव आयोग को दिए हलफनामे में रिवाबा ने बताया था कि उनके और पति रवींद्र जडेजा के पास कुल मिलाकर करीब एक करोड़ रुपये के गहने हैं। अकेले रिवाबा के पास कुल 35 लाख रुपये कीमत के सोने के गहने हैं। इसके अलावा 14.80 लाख रुपये की हीरे और और 8 लाख रुपये की चांदी की ज्वेलरी है।
क्या है MLA रिवाबा की सैलरी?
हर राज्य के विधायक का वेतन अलग-अलग होता है। गुजरात की बात करें तो यहां के विधायक का वेतन सभी भत्ते और सुविधाओं को मिलाकर लगभग ₹3,21,000 प्रति माह है। सुविधाओं की बात करें तो विधायक को रहने के लिए आवास, दैनिक भत्ता, यात्रा भत्ता, रेल और राज्य सरकारी बस की यात्रा में विशेष सुविधा और वाहन भत्ता आदि मिलता है। इसके अलावा इन्हें मेडिकल फैसिलिटी भी मिलती है।
16 मिलियन (120 Crore) संपत्ति के मालिक है रविंद्र जड़ेजा
caknowledge.com के मुताबिक वो $16 Million (120 Crore) संपत्ति के मालिक हैं और वो एक लग्जरी लाइफ जीते हैं। वो 1.5 करोड़ रु महीना और 20 करोड़ रु सलाना कमाते हैं। वो आईपीएल मैचों और विज्ञापनों के जरिए भी तगड़ी कमाई करते हैं। उनकी CSK से 16 करोड़ रु सलाना कमाई होती है। इसके अलावा कई ब्रांड्स से भी उनकी मोटी कमाई होती है। यह अनुमान लगाया गया है कि रवींद्र जडेजा की कुल संपत्ति पिछले वर्षों में 40% बढ़ी है। इसके अलावा वो राजकोट में जड्डू फूड फील्ड नाम के रेस्तरां के मालिक है।
लग्जरी कारों के हैं शौकीन
उनके पास बेहतरीन लग्जरी कारें हैं। जिसमें काली हुंडई एक्सेंट, एक सफेद ऑडी क्यू7, बीएमडब्ल्यू एक्स1 जैसे बड़े ब्रांड शामिल हैं तो वहीं टीम इंडिया के स्टार सरजी को ब्रांडेंड घड़ियों का भी शौक है, उनके पास रोलेक्स जैसे बड़े ब्रांड का कलेक्शन है।
राजमहल जैसा है घर
रविंद्र जडेजा के पास जामनगर गुजरात में एक लक्जरी डिजाइनर घर है। इसके अलावा वह देश भर में कई रियल एस्टेट संपत्तियों के मालिक हैं। कहा जाता है कि इस Luxurious House को मॉडर्न सुख-सुविधाओं को काफी ध्यान में रखा गया है लेकिन इस घर को देखकर यही कहेंगे कि यह किसी पुरानी शाही महल से कम नहीं है। वहीं इस बंगले में गेट से लेकर झूमर तक सब शाही है। पुराने शाही फर्नीचर भी मौजूद हैं जो जडेजा के घर को खास बनाता है। जड़ेजा के घर की सोशल मीडिया पर इसकी झलक आए दिन लोगों को देखने को मिलती है।
जडेजा को है घोड़ों का शौक
जडेजा घोड़ों का काफी शौक रखते हैं. उनके पास कई तरह घोड़े मौजूद हैं. वो अक्सर सोशल मीडिया पर घोड़ों के साथ तस्वीरें शेयर करते हैं। उनके पास गंगा और केसरी नाम के दो घोड़े हैं।
पिता के आरोप पर जडेजा ने दी सफाई
पिता के आरोप की खबर वायरल होने के बाद रविंद्र जडेजा ने गुजराती भाषा में सोशल मीडिया पर अपना जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि 'इस स्क्रिप्टेड इंटरव्यू में कही गई बातों को नजरअंदाज कीजिए। इंटरव्यू में जो कुछ दिखाया गया है वो पूरी तरह से गलत और बेबुनियाद है। ये मेरी और मेरी पत्नी की इमेज खराब करने की कोशिश है। मैं जब तक चुप हूं तब ही ठीक है। धन्यवाद। '



Click it and Unblock the Notifications
