Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Ravindra Jadeja Birthday: राजसी ठाठ-बाठ, महलों जैसा घर, जानें कितने करोड़ों के मालिक हैं रविंद्र जडेजा
Ravindra Jadeja Net Worth: टीम इंडिया के ऑल-राउंडर रविंद्र जडेजा आज अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं। जडेजा भारत की टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं। उनकी क्रिकेट की सफलता ने उन्हें जितनी शोहरत दिलाई है उतनी ही दौलत भी दी ही। रविंद्र जडेजा सिर्फ मैदान पर ही नहीं मैदान के बाहर भी शान से रहते हैं।
मिडिल क्लास फैमिली में जन्मे रविंद्र जडेजा आज अपनी मेहनत के दम पर 100 करोड़ से अधिक के मालिक हैं। उनकी वाइफ MLA हैं तो वह दुनियाभर में मशहूर हैं।

मिडिल क्लास फैमिली में लिया था जन्म
एक रिपोर्ट की मानें तो 6 दिसंबर 1988 को गुजरात के जामनगर में जन्मे जडेजा का बचपन लैविश नहीं था। उनके पिता सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करते थे, जबकि उनकी मां नर्स थीं। जडेजा के सफल क्रिकेटर बनने से पहले उनका परिवार आर्थिक रूप से कमजोर था। वह लंबे संघर्ष के बाद के बाद टीम इंडिया तक पहुंचे। रविंद्र के पिता उन्हें सेना में भेजना चाहते थे, जबकि उनकी मां उन्हें क्रिकेटर बनाना चाहती थीं। जडेजा ने अपनी मां के सपने को चुना और अब वह दुनिया के बेस्ट ऑलराउंडरों में शामिल किए जाते है।
कुल कितनी संपति के हैं मालिक
रिपोर्ट की माने तो जड़ेजा 15 मिलियन डॉलर (115 करोड़ रुपये) के मालिक हैं। सालाना उनकी कमाई का बड़ा हिस्सा 20 करोड़ रुपये से अधिक आईपीएल और भारतीय क्रिकेट टीम की सैलरी से आता है। उन्हें धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स से आईपीएल 2023 में सैलरी के रूप में 16 करोड़ रुपये मिले थे। इसके अलावा कई ब्रांड्स से भी उनकी मोटी कमाई होती है। BCCI ने इस साल जडेजा को प्रमोशन देते हुए A+ कैटेगरी में शामिल किया था इसका मतलब है कि बोर्ड की तरफ से ऑलराउंडर खिलाड़ी को सालाना 7 करोड़ रुपये सैलरी मिलती है। यह अनुमान लगाया गया है कि रवींद्र जडेजा की कुल संपत्ति पिछले वर्षों में 40% बढ़ी है।
जामनगर में हैं शानदार घर
रविंद्र जडेजा की संपत्ति में सबसे कीमती है उनका जामनगर गुजरात में स्थित शानदार बंगला। उनका ये घर 4 मंजिला है जिसकी कीमत करोड़ों में है। उनका ये घर किसी महल से कम नहीं हैं। जिसमें लकड़ी के बड़े बड़े दरवाजे लगे हैं और पूरा घर ट्रेडिशनल डिजाइन के फर्नीचर से सजा हुआ है। उनके पास गुजरात में कुल 6 घर हैं जिसमें से 2 राजकोट में, 3 जामनगर में और अहमदाबाद में एक घर हैं।
गैराज में खड़ी है ये गाड़ी
जडेजा के पास एक काली हुंडई एक्सेंट, सफेद ऑडी क्यू7, बीएमडब्ल्यू एक्स1 और एक हायाबूसा बाइक शामिल हैं। इसके अलावा जडेजा को घोड़ों की सवारी काफी पसंद है। वह सोशल मीडिया पर अक्सर अपने अस्तबल की शानो शौकत की झलक दिखाते रहते हैं।
वाइफ है एमएलए
रविंद्र जडेजा ने 17 अप्रैल 2016 को रीवा से लंबे अफेयर के बाद शादी की। जडेजा की एक बेटी है जिसका नाम निधिना है। शादी के बाद बीटेक पास रीवा ने राजनीति में एंट्री मारी। उन्होंने वर्ष 2019 में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली, जबकि 2022 में जामनगर नॉर्थ सीट से चुनाव जीता। वह कई सोशल वर्क भी करती हैं



Click it and Unblock the Notifications
