Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
RCB vs PBKS फाइनल के मजेदार मीम्स हुए वायरल, सोशल मीडिया बना हंसी का पिटारा
RCB Wins IPL 2025 Viral Memes : RCB यानी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, वो टीम जो सालों तक सिर्फ उम्मीद और जज़्बात बनकर रह गई थी। हर साल फैंस "ई साल कप नामदे" का नारा लगाते रहे, लेकिन जीत सिर्फ एक ख्वाब बनकर रह जाती थी। मगर 2025 का आईपीएल सीजन अलग था।
विराट कोहली के अनुभव और रजत पाटीदार की शानदार कप्तानी में RCB ने इतिहास रच दिया। 17 साल के लंबे इंतजार के बाद टीम ने पहली बार फाइनल जीतकर आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम कर ली।

यह सिर्फ एक जीत नहीं, बल्कि उन लाखों फैंस की भावनाओं की जीत थी जो सालों से इस टीम के साथ खड़े रहे। जैसे ही RCB ने ट्रॉफी उठाई, पूरा देश जश्न में डूब गया। सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई, फैंस ने अपनी भावनाएं हंसी और क्रिएटिविटी के ज़रिए जाहिर कीं। यह पल हर RCB समर्थक के लिए एक सपने के सच होने जैसा था।
ई साल कप नामदे
सोशल मीडिया पर RCB की जीत के बाद रिएक्शन्स की बाढ़ आ गई। Virat Kohli Trends नामक यूजर ने अल्लू अर्जुन का इमोशनल सीन शेयर करते हुए लिखा- "आज हर RCB फैन ऐसा ही महसूस कर रहा है।" वहीं Indian Cricket Team नामक यूजर ने विराट के आंसू वाले सीन के साथ लिखा- "ई साल कप नमदे!"
हिटलर डेड हुआ वायरल
मैच का टर्निंग पॉइंट श्रेयस अय्यर का विकेट रहा, जिसके बाद सोशल मीडिया पर 'हिटलर डेड' जैसे मीम्स वायरल हो गए। फैंस ने कोहली और पाटीदार को हीरो बताकर मजेदार अंदाज़ में खुशी जाहिर की, जो दिखाता है कि ये जीत उनके लिए कितनी खास और भावुक थी।
विराट कोहली पर मीम्स
RCB की जीत के बाद सोशल मीडिया पर मजेदार मीम्स वायरल हो गए। 'घर के कलेश' नाम के यूजर ने सनी डांसर वाला वीडियो शेयर कर विराट कोहली को दर्शाया, जो श्रेयस अय्यर को परेशान कर रहे हैं। वहीं एक अन्य पोस्ट में लिखा, "ये शेर उठ जरा ते," जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं।
RCB फैन का इमोशनल मूंमेट
फाइनल के बाद RCB फैन जहां जश्न मना रहे थे वहीं इंटरनेट पर उनके ये इमोशनल मीम्स वायरल हो रहे थे।
मजेदार मीम्स
एक मीम में विराट और श्रेयस की तुलना करते हुए सवाल किया गया, "श्रेयस ने एक साल में फाइनल जीता, विराट को 18 साल लगे, फिर भी GOAT वही?" कुछ ने RCB की जीत के बाद "RCB स्टेट ऑफ जश्न" तक बना डाला।
CSK और MI फैंस
RCB की इस जीत पर यूजर्स ने CSK और MI का मीम्स बना डाला क्योंकि अक्सर CSK और MI जैसी आईपीएल टीमों के सामने RCB को हल्के में लिया जाता था।



Click it and Unblock the Notifications
