Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
चीनी नव वर्ष 2023 के लिए लाल रंग क्यों है खास, जानिए खरगोश का महत्व
2023 का चाइनीज न्यू ईयर 22 जनवरी को पड़ रहा है, जो खरगोश के वर्ष की शुरुआत को दिखाता है। 16 दिनों तक चलने वाला स्प्रिंग फेस्टिवल, काफी फनी एक्टिविटीज और परंपराओं से भरा होता है। इस बार आपको इस फेस्टिवल में सब कुछ लाल दिखाई देगा। चीनी संस्कृति में रंगों का विशेष महत्व होता है, क्योंकि वे विभिन्न गुणों और विचारों का प्रतिनिधित्व करते हैं जो हजारों साल पहले बने थे, पीढ़ी दर पीढ़ी इसका महत्व बना हुआ है। ये आमतौर पर लोककथाओं का एक हिस्सा होता है। इसके साथ ही ये रंग पर्यावरण से जोड़ते है।
चीनी, लाल रंग को शुभ रंग मानते हैं। आप उन्हें शादियों जैसे अन्य महत्वपूर्ण अवसरों पर भी लाल रंग के कपड़े पहने हुए पाएंगे।
खरगोश के वर्ष में लाल रंग
इस साल खरगोश चीनी न्यू ईयर का प्रतीक है। जो विशेषता आशा, शांति, समृद्धि और दीर्घायु है। चूंकि 2023 खरगोश का साल है, विशेष रूप से जल खरगोश का, ये सफलता और शांति का वर्ष होने की भविष्यवाणी करता करता है। खरगोश के लिए सबसे भाग्यशाली रंग लाल, गुलाबी, बैंगनी और नीला है।

रंग किसका प्रतीक है?
चीनी परंपराओं के अनुसार जिन तीन रंगों को शुभ माना जाता है वे हैं लाल, पीला और हरा। ये रंग चीनी पंच तत्व सिद्धांत से मिले हुए हैं। जिसमें लाल 'अग्नि' का प्रतिनिधित्व करता है, पीला 'पृथ्वी' का प्रतीक है, हरा या नीला 'लकड़ी' का प्रतीक है, सफेद 'धातु' का प्रतीक है, और काला 'पानी' का प्रतीक है।
लाल हान का पारंपरिक रंग है - चीन में प्रमुख जातीय समूह - जो सौभाग्य, भाग्य, जीवन शक्ति, उत्सव और समृद्धि का प्रतीक मानी जाती है। चीनी नव वर्ष के दौरान, देश के लोग भाग्य को बढ़ावा देने और बुरी आत्माओं को दूर भगाने के लिए खुद को लाल अटायर में सजाते हैं।
लोग अपने घरों और ऑफिसों को लाल लालटेन, बैनर और पेपर कटिंग से भी सजाते हैं। पैसों से भरे लाल लिफाफे बच्चों और बड़ों को गिफ्ट में दिए जाते हैं।

चीनी नव वर्ष की प्रथाएं
त्योहारों और प्रमुख अवसरों पर अभी भी कई चीनी परंपराओं का व्यापक रूप से फॉलो किया जा रहा है। चीनी नव वर्ष के दौरान, लोग अपने रिश्तेदारों और दोस्तों से मिलने जाते हैं, ये प्रथा हर साल 31 दिसंबर को नए साल की पूर्व संध्या समारोह के समान होती है। इस अवसर के दौरान लाल रंग का उदारतापूर्वक उपयोग किया जाता है।

लालटेन महोत्सव
चीनी नव वर्ष के 15वें दिन को लालटेन महोत्सव के साथ चिह्नित किया जाता है, जो वसंत उत्सव के अंत का प्रतीक है। समारोह रात में आयोजित किए जाते हैं, जिसमें पूरे शहर में लाल लालटेन दिखाई जाती है और बच्चे उन्हें परेड में ले जाते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
