Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Rekha Gupta Family Tree: रेखा गुप्ता के परिवार में कौन-कौन? क्या करते हैं CM साहिबा के पति
Rekha Gupta Family Tree: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सुरक्षा में इतनी बड़ी चूक हो गई कि एक व्यक्ति ने उन्हें सरेआम थप्पड़ मार दिया, इस वजह से सीएम साहिबा चर्चा में बनी हुई हैं। दरअसल व्यक्ति अपनी शिकायत लेकर जनसुनवाई में आया था और वहीं उसने अचानक से सीएम पर हमला कर दिया। उसने सीएम को थप्पड़ मारा और बदसलूकी करने लगा। रेखा गुप्ता पर हमला करने वाले की पहचान राजेश भाई खीमजी भाई सकरिया के रूप में हुई जो गुजरात के राजकोट के निवासी हैं।
ऐसे में सभी देशवासियों की नजरें रेखा गुप्ता पर टिक गई हैं और सभी उनके परिवार के बारे में भी जानना चाहते हैं। आइए जानते हैं कि दिल्ली की सीएम के परिवार में कौन-कौन हैं? चलिए फिर जल्दी से जानते हैं मुख्यमंत्री के बारे में सबकुछ।

RSS से जुड़ी हुई हैं रेखा गुप्ता
रेखा गुप्ता और राजनीति का पुराना रिश्ता है। दरअसल वो वह बचपन से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़ी हुई हैं। कॉलेज के दिनों में वो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के जरिए राजनीति में एक्टिव हुईं। रेखा गुप्ता न सिर्फ एक सशक्त नेता हैं, बल्कि अपने पारिवारिक जीवन को लेकर भी लोगों में उत्सुकता बनी रहती है। रेखा ने 2015 और 2020 में शालीमार बाग विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा लेकिन करारी हार का सामना करना पड़ा। मगर साल 2025 में उन्होंने आम आदमी पार्टी की वंदना कुमारी को हराकर शानदार जीत हासिल की और राजनीति की दुनिया में अपना अगला कदम बढ़ाते हुए फरवरी में सीएम पद की शपथ ली।

हरियाणा में हुआ था रेखा का जन्म
बता दें कि रेखा गुप्ता का जन्म साल 1974 में हरियाणा के जींद जिले के जुलाना में हुआ था। जब रेखा सिर्फ 2 साल की थीं तो उनके पिता का ट्रांसफर दिल्ली में हो गया और वो परिवार के साथ दिल्ली में शिफ्ट हो गए। दरअसल रेखा के पिता SBI बैंक में मैनेजर थे और मां एक गृहणी। रेखा बचपन से ही आरएसएस से जुड़ गईं और दिल्ली यूनिवर्सिटी से बीकॉम और एलएलबी की।

1998 में मनीष गुप्ता से की शादी
रेखा गुप्ता की निजी जिंदगी के बारे में बात करें तो उन्होंने साल 1998 में दिल्ली के मनीष गुप्ता से शादी कर ली। रेखा के पति मनीष राजनीति से नहीं हैं बल्कि वो स्पेयर पार्ट्स का बिजनेस करते हैं। रेखा के बच्चों के बारे में बात करें तो उनके दो बच्चे हैं, जिनमें एक बेटी हर्षिता और एक बेटा निकुंज है। सीएम की बेटी हर्षिता भी पिता की तरह बिजनेस में एक्टिव हैं और बेटा निकुंज अभी पढ़ाई कर रहा है।



Click it and Unblock the Notifications
