Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
Rekha Gupta Net Worth : सिंपल सी दिखने वाली दिल्ली की सीएम जीती हैं लग्जरी लाइफ, इतनी संपत्ति की हैं मालकिन
Rekha Gupta Net Worth : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता इन दिनों चर्चा में हैं। हाल ही में सीएम आवास पर जनसुनवाई के दौरान उन पर एक शख्स ने हमला कर दिया। उस व्यक्ति ने न केवल जोर से चिल्लाया बल्कि थप्पड़ भी जड़ दिया और गाली-गलौज करने लगा। सुरक्षा में इस बड़ी चूक के बाद रेखा गुप्ता सुर्खियों में आ गईं।
रेखा गुप्ता ने छात्र राजनीति से करियर की शुरुआत की और एबीवीपी में सक्रिय रहीं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। पेशे से वकील रेखा गुप्ता के पति मनीष गुप्ता निकुंज एंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर हैं। शालीमार बाग से पहली बार विधायक बनीं रेखा गुप्ता करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं।

छात्र राजनीति से मुख्यमंत्री पद तक का सफर
रेखा गुप्ता का राजनीति से रिश्ता छात्र जीवन से ही जुड़ा रहा है। वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से बचपन से प्रेरित रहीं और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के जरिए सक्रिय राजनीति में आईं।
1994-95 में दौलत राम कॉलेज की सचिव चुनी गईं।
1995-96 में दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स यूनियन (DUSU) की सचिव बनीं।
1996-97 में डूसू की अध्यक्ष पद तक पहुंचीं।
इसके बाद उनका सफर लगातार आगे बढ़ता गया। 2003-04 में वह बीजेपी युवा मोर्चा दिल्ली की सचिव बनीं और 2004-06 में राष्ट्रीय सचिव का पद संभाला। 2007 में वह उत्तरी पीतमपुरा वार्ड से पार्षद बनीं और महिला कल्याण एवं बाल विकास समिति की अध्यक्ष भी रहीं। 2010 में उन्हें बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल किया गया। वर्तमान में वह भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं।
पहली बार बनी विधायक
रेखा गुप्ता ने कई उतार-चढ़ाव देखे। 2015 और 2020 में शालीमार बाग विधानसभा सीट से उन्हें हार का सामना करना पड़ा। लेकिन 2025 के चुनाव में उन्होंने आम आदमी पार्टी की वंदना कुमारी को 29,595 वोटों से हराकर शानदार जीत दर्ज की और पहली बार विधायक बनीं। इसी जीत ने उनके राजनीतिक करियर को नया मोड़ दिया।
रेखा गुप्ता की संपत्ति और नेटवर्थ
सादगी भरी छवि रखने वाली रेखा गुप्ता करोड़ों की मालिक हैं। चुनावी हलफनामे के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति 5.31 करोड़ रुपये है। हालांकि उन पर 1.20 करोड़ रुपये का कर्ज भी है।
उनकी कमाई पर नजर डालें तो साल-दर-साल इसमें उतार-चढ़ाव देखने को मिला।
- वित्त वर्ष 2021-22 में उनकी आय 6.51 लाख रुपये रही।
- 2022-23 में यह घटकर 4.87 लाख रुपये रह गई।
- 2023-24 में उनकी आय 6.92 लाख रुपये दर्ज हुई।
इसके उलट उनके पति मनीष गुप्ता की आय कहीं ज्यादा है। मनीष गुप्ता, जो निकुंज एंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर हैं, ने वित्त वर्ष 2023-24 में 97.33 लाख रुपये कमाए।
चल संपत्ति और बैंक बैलेंस
रेखा गुप्ता और उनके पति की चल संपत्ति भी उल्लेखनीय है।
नकद राशि: रेखा गुप्ता के पास 1.48 लाख रुपये, जबकि उनके पति के पास 1.57 लाख रुपये नकद हैं।
बैंक डिपॉजिट: रेखा गुप्ता के SBI उत्तरी पीतमपुरा शाखा में 20.81 लाख रुपये, केशव सहकारी बैंक में 5,877 रुपये और SBI पीपीएफ खाते में 1.42 लाख रुपये जमा हैं। उनके पति मनीष गुप्ता के खाते में SBI उत्तरी पीतमपुरा शाखा में 46.41 लाख रुपये और ICICI बैंक शालीमार बाग शाखा में 2.11 लाख रुपये जमा हैं।
वाहन: रेखा गुप्ता के पास 2020 मॉडल की मारुति XL6 कार है, जिसकी अनुमानित कीमत 4.33 लाख रुपये है।
पर्सनल लाइफ
रेखा गुप्ता मूल रूप से हरियाणा के जींद जिले के नंदगढ़ गांव की रहने वाली हैं। उनके पिता जयभगवान की नौकरी दिल्ली में लगने के बाद पूरा परिवार दिल्ली शिफ्ट हो गया। यहीं पर रेखा गुप्ता की स्कूली शिक्षा से लेकर स्नातक तक की पढ़ाई हुई।
साल 1998 में उनका विवाह मनीष गुप्ता से हुआ, जो स्पेयर पार्ट्स का कारोबार करते हैं। मनीष गुप्ता का व्यवसाय निकुंज एंटरप्राइजेज के नाम से चलता है और यही उनकी मजबूत आर्थिक स्थिति का कारण भी है।



Click it and Unblock the Notifications
