Latest Updates
-
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम? -
छोटी हाइट वाली लड़कियों पर सबसे ज्यादा जंचते हैं ये आउटफिट, दिखती हैं सुपर स्टाइलिश और लंबी -
बरसात में इन 5 लोगों को गलती से भी नहीं खाना चाहिए दही, वरना बिगड़ सकती है सेहत -
Ravi Pradosh Vrat Katha: इस कथा के बिना अधूरा है रवि प्रदोष व्रत, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और शिव आरती -
World Paper Bag Day 2026: कब और क्यों हुई पेपर बैग दिवस की शुरुआत? जानें इसका दिलचस्प इतिहास -
गलती से भी पास-पास न रखें मनी प्लांट और तुलसी का पौधा, वरना कंगाली के साथ आ जाएंगी ये 3 बड़ी मुसीबतें -
इस एक श्राप की वजह से अविवाहित कपल्स नहीं कर सकते जगन्नाथ मंदिर में दर्शन, आप भी जान लें रहस्य -
Varalakshmi Vrat के दिन लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानें क्या करें, क्या न करें और सूतक के नियम
Republic Day 2024 Best Shayari: गणतंत्र दिवस के मौके पर शायराना अंदाज में ये मैसेज करें शेयर
Republic Day 2024 Best Shayari in Hindi: हर वर्ष गणतंत्र दिवस का पर्व हमें हमारे देश के गणतंत्र होने के शान का आभास कराता है। इस विशेष दिन ही भारत में संविधान को लागू किया गया था। 26 जनवरी, वर्ष 1950 के दिन ही भारत एक गणतंत्र राज्य बना था। इस दिन भारत में राष्ट्रीय पर्व मनाया जाता है।
भारत का संविधान राष्ट्र निर्माताओं के विज़न को दिखाता है जो उन्होंने इस देश की प्रगति के लिए निर्धारित किये थे। हमारे देश का संविधान देश के नागरिकों को समानता, स्वतंत्रता, न्याय जैसे अधिकारों से लैस करता है। पेश हैं संविधान के लागू होने के जश्न में मनाये जाने वाले गणतंत्रता दिवस के मौके पर शायराना अंदाज़ की शुभकामना सन्देश -

1.
इसी जगह इसी दिन तो हुआ था ये एलान, अँधेरे हार गए ज़िंदाबाद हिन्दोस्तान
-जावेद अख़्तर
2.
तुम तरस नहीं खाते बस्तियाँ जलाने में, लोग टूट जाते हैं एक घर बनाने में,
हर धड़कते पत्थर को लोग दिल समझते हैं, उम्र बीत जाती है दिल को दिल बनाने में।
-बशीर बद्र
3.
ख़ूँ शहीदान-ए-वतन का रंग ला कर ही रहा...
आज ये जन्नत-निशाँ हिन्दोस्ताँ आज़ाद है
- अमीन सलोनी

4.
वतन के जाँ-निसार हैं वतन के काम आएँगे
हम इस ज़मीं को एक रोज़ आसमाँ बनाएँगे
- जाफ़र मलीहाबादी
5.
सारे जहाँ से अच्छा हिन्दोस्ताँ हमारा
हम बुलबुलें हैं इस की ये गुलसिताँ हमारा
- अल्लामा इक़बाल
6.
नक़्शा ले कर हाथ में बच्चा है हैरान
कैसे दीमक खा गई उस का हिन्दोस्तान
~ निदा फ़ाज़ली
7.
दिल से निकलेगी न मर कर भी वतन की उल्फ़त, मेरी मिट्टी से भी ख़ुशबू-ए-वफ़ा आएगी
~ लाल चन्द फ़लक
8.
शहीदों की मजारों पर लगेंगे हर बरस मेले
वतन पर मरने वालों का यही बाकी निशां होगा
~ अशफाक उल्ला खां
9.
सरफ़रोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है, देखना है ज़ोर कितना बाज़ू-ए-क़ातिल में है
~ बिस्मिल अज़ीमाबादी
10.
दुश्मन की गोलियों का हम सामना करेंगे
आजाद ही रहे हैं, आजाद ही रहेंगे
~ चंद्रशेखर आजाद
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications