Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
Republic Day 2024: गणतंत्र दिवस की परेड देखने के लिए ऐसे बुक करें टिकट, जानें कहां देख सकते हैं Live
Republic Day 2024 Parade Live Tickets : हर साल 26 जनवरी को भारत में गणतंत्र दिवस मनाया जाता है. दरअसल, 26 जनवरी, 1950 को देश में भारतीय संविधान लागू हुआ था। इस दिन राजधानी नई दिल्ली में विजय चौक से शुरू होकर राजपथ से होते हुए नेशनल स्टेडियम तक परेड की जाती है, जिसे देखने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही तरीकों से टिकट खरीदी जा सकती है। ये परेड सुबह के 09:30 से 10:00 बजे के बीच में शुरू होगी।
आइए जानते हैं लाइव परेड देखने के लिए ऑनलाइन-ऑफलाइन प्रोसेस और टीवी में कहां देख सकते हैं लाइव-

Republic Day 2024 Live Parade Tickets: ऐसे करें ऑनलाइन टिकट बुक
STEP 1: रक्षा मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट (www.aamantran.mod.gov.in) पर जाएं।
STEP 2: लॉग इन करें या एक नया अकाउंट बनाएं।
STEP 3: जरूरी क्रेडेंशियल जैसे नाम, जन्मतिथि, फोन नंबर, आदि भरें।
STEP 4: वन टाइम पासवर्ड (OTP) वेरिफाई करें।
STEP 5: ड्रॉप-डाउन मेनू से ईवेंट चुनें। (FDR गणतंत्र दिवस परेड, गणतंत्र दिवस परेड, बीटिंग द रिट्रीट)।
STEP 6: फोटो आईडी के साथ सारी जानकारी भरें।
STEP 7: टिकट पेमेंट करने के लिए विकल्प चुनें और भुगतान करें।
ऑफलाइन करें Republic Day 2024 Live Parade टिकट बुक
गणतंत्र दिवस 2024 परेड की टिकट ऑफलाइन खरीदने के लिए दिल्ली में कई टिकट काउंटर बनाएं गए हैं. टिकट 10-25 जनवरी तक खरीदी जा सकती है। इन काउंटरों पर टिकट सीमित संख्या में हैं। परेड टिकट पहले आओ पहले पाओ के आधार दी जा रही है। ऑफलाइन टिकट लेने के लिए इस स्टेप्स को फॉलो करें।
STEP 1: अधिकृत ऑफलाइन टिकट काउंटर पर जाएं।
STEP 2: आपको ID प्रूफ के साथ एक फॉर्म भरना होगा।
STEP 3: FDR गणतंत्र दिवस परेड, गणतंत्र दिवस परेड, बीटिंग द रिट्रीट आदि में से एक चुनें।
STEP 4: यहां आपको ID प्रूफ की फोटोकॉपी जमा करनी होगी।
STEP 5: अंत में पेमेंट करें।
Republic Day 2024 Parade Live Telecast
अगर आप परेड देखना चाहते हैं पर टिकट नहीं मिला पाया है तो भी आप परेड देख सकते हैं। दरअसल, दूरदर्शन के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर इसे ऑनलाइन स्ट्रीम किया जाएगा साथ ही दूरदर्शन टीवी चैनल पर भी परेड का सीधा प्रसारण किया जाएगा।



Click it and Unblock the Notifications
