Latest Updates
-
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय
Republic Day Quotes: गणतंत्र दिवस के मौके पर जरूर शेयर करें क्रांतिकारियों के ये जोशीले नारे और विचार
Republic Day Quotes and Slogans in Hindi: भारत को एक गणतंत्र और स्वतंत्र राष्ट्र बनाने के लिए कई स्वतंत्रता सेनानियों और राष्ट्र निर्माताओं ने अपना अमूल्य योगदान दिया था। गणतंत्र राष्ट्र का मतलब होता है देश में सर्वोच्च शासन संविधान का होता है।
26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ था और इस दिन के महत्व को जानते हुए इस दिन गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। संविधान के मूल्यों और अनुच्छेदों से ही हमारे देश काका शासन चलता है। इस वर्ष 2024 में 75वां गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा। इस विशेष राष्ट्रीय पर्व के मौके पर पेश हैं भारत के स्वतंत्रता सेनानियों, राष्ट्र निर्माताओं और क्रांतिकारियों के जज़्बे और देशभक्ति से भरे विचार-
गणतंत्र दिवस के नारे (Republic Day Slogans)
1. "दुश्मनों की गोलियों का हम सामना करेंगे, आज़ाद ही रहे हैं आज़ाद ही रहेंगे" -चन्द्र शेखर आज़ाद

2. "ज़िंदगी तो अपने दम पर जी जाती है। दूसरों के कंधों पर तो सिर्फ जनाजे उठाये जाते हैं।" -भगत सिंह
3. "मेरे शरीर पर पड़ी एक एक चोट ब्रिटिश साम्राज्य के ताबूत की कील बनेगी" -लाला लाजपत राय
गणतंत्र दिवस पर क्रांतिकारियों के विचार (Republic Day 2024: Freedom Fighters Thoughts )
4. "आज़ादी मिलती नहीं है बल्कि इसे छीनना पड़ता है।" -सुभाष चंद्र बोस

5. "राख का हर कण मेरी गर्मी से गतिमान है, मैं एक ऐसा पागल हूं, जो जेल में भी आजाद है।" -भगत सिंह

गणंतत्र दिवस कोट्स (Republic Day Quotes in Hindi)
6. "स्वतंत्रता जन्मसिद्ध हक नहीं, कर्म सिद्ध हक है।" -विनोबा भावे

7. "भाग्य में नहीं अपनी क्षमता में विश्वास रखो" -डॉ. भीमराव अंबेडकर
8. "आज़ादी का कोई मतलब नहीं है, यदि इसमें गलती करने की आज़ादी शामिल न हो" -महात्मा गांधी
9. "अगर आपके पास शक्ति की कमी है, तो विश्वास किसी काम का नहीं। क्योंकि महान उद्देश्यों की पूर्ति के लिए शक्ति और विश्वास दोनों का होना ज़रूरी है" -सरदार वल्लभ भाई पटेल
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
