Latest Updates
-
Nirjala Ekadashi Vrat In Periods: क्या पीरियड्स में निर्जला एकादशी का व्रत रख सकते हैं? जानें क्या हैं नियम -
'तुम मुझे छोड़कर क्यों चले गए, वापस आ जाओ', केतन की हत्या के बाद सिया गोयल ने किया ये पोस्ट, अब हो रहा वायरल -
Grandma Comfort Food Vegetable Khichdi Recipe: घर पर बनाएं दादी के हाथों जैसा स्वाद -
Padma Awards 2026: अलका याग्निक-ममूटी को मिला पद्म भूषण, रोहित शर्मा और आर माधवन भी सम्मानित -
Nirjala Ekadashi 2026 Niyam: निर्जला एकादशी व्रत में जरूर करें इन नियमों का पालन, तभी मिलेगा व्रत का पूरा फल -
Special Healthy Gajar Paratha Recipe: सर्दियों के लिए पौष्टिक और स्वादिष्ट नाश्ता -
Aaj Ka Rashifal 24 June 2026: बुधवार को इन 5 राशियों पर बरसेगी बुध देव की कृपा, जानें किसे मिलेगा धन लाभ -
Fry Pan Method Fish Masala Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा चटपटा फिश मसाला -
Pahadi Green Superfood Kafuli Recipe: घर पर बनाएं उत्तराखंड का पारंपरिक और पौष्टिक स्वाद -
टीम इंडिया की जर्सी पाकर इमोशनल हुए 15 साल के वैभव सूर्यवंशी, कही ये बड़ी बात, देखें Video
Republic Day 2 Lines Top 20 Shayari-Poems: गणतंत्र दिवस पर इन दमदार शायरी और दो लाइन की कविता के साथ दें बधाई
Republic Day 2024 Top 20 Shayari and Poems: हर वर्ष गणतंत्र दिवस का पर्व हमें हमारे देश के गणतंत्र होने के शान का आभास कराता है। इस विशेष दिन ही भारत में संविधान को लागू किया गया था। 26 जनवरी, वर्ष 1950 के दिन ही भारत एक गणतंत्र राज्य बना था।
इस दिन भारत में राष्ट्रीय पर्व मनाया जाता है। भारत का संविधान राष्ट्र निर्माताओं के विज़न को दिखाता है जो उन्होंने इस देश की प्रगति के लिए निर्धारित किये थे। हमारे देश का संविधान देश के नागरिकों को समानता, स्वतंत्रता, न्याय जैसे अधिकारों से लैस करता है। पेश हैं संविधान के लागू होने के जश्न में मनाये जाने वाले गणतंत्रता दिवस के मौके पर शायराना अंदाज़ की शुभकामना सन्देश, मैसेज, कोट्स, पोस्टर्स, स्लोगन, कविताएं और नारे।

गणतंत्र दिवस पर दो लाइन की कविता (Republic Day 2024 Poems)
1. सारे जहां से अच्छा हिन्दोस्तां हमारा
हम बुलबुले हैं इसके, ये गुलिस्तां हमारा...
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं
2. दे सलामी इस तिरंगे को, जिससे तेरी शान है
सर हमेशा ऊंचा रखना इसका, जब तक तुझ में जान है...
जय हिंद... हैप्पी रिपब्लिक डे 2024!
3. आज़ादी का जोश कभी कम ना होने देंगे
जब भी ज़रूरत पड़ेगी देश के लिए जान लुटा देंगे,
क्योंकि भारत हमारा देश है
अब दोबारा इस पर कोई आंच ना आने देंगे,
हैप्पी रिपब्लिक डे 2024!

4. वीरों के बलिदान की कहानी है
ये मां के कुर्बान लालों की निशानी है
ये यूं लड़-लड़ कर इसे तबाह ना करना
देश को धर्म के नाम पर नीलाम ना करना।
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं 2024!
5. बहुत लंबी चली संघर्षों की डगर
आखिर पा ही लिया आजादी का नगर
आज अपना है गणतंत्र, अपना है संविधान।
गणतंत्र दिवस की बधाई 2024!
6. ना जुबान से, ना निगाहों से
ना दिमाग से, ना रंगों से,
ना ग्रीटिंग से, ना गिफ्ट से
आपको 26 जनवरी मुबारक डायरेक्ट दिल से!
गणतंत्र दिवस 2024 मेसेज-ग्रीटिंग्स (Republic Day 2024 Messages, Wishes, Greetings)
7. दें सलामी इस तिरंगे को
जिससे तेरी शान है
सर हमेशा ऊंचा रखना इसको
जब तक तुझ में जान है
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

8. मुझे ना तन चाहिए, ना धन चाहिए
बस अमन से भरा यह वतन चाहिए
जब तक जिन्दा रहूं, इस मातृ-भूमि के लिए
और जब मरुं तो तिरंगा कफन चाहिए
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं
9. न भूलेगा देश कभी वह नजारा
जब शहीदों के दिल में जल रही थी ज्वाला
उनकी लहू धारा में बहकर किनारे पर पहुंची आजादी
चलो आज उन वीर सपूतों को मिलकर करें हम नमन
10. भारतीय होने पर करो गर्व
मिलकर मनाओ लोकतंत्र का पर्व
देश के दुश्मनों को मिलकर हराओ
हर घर में तिरंगा लहराओ

11. वतन हमारा ऐसे ना छोड़ पाए कोई,
रिश्ता हमारा ऐसे ना तोड़ पाए कोई,
दिल हमारा एक है एक है हमारी जान,
हिंदुस्तान हमारा है हम है इसकी शान
गणतंत्र दिवस पर शायरी (Republic Day 2024 Shayari)
12. वतन के जाँ-निसार हैं वतन के काम आएँगे
हम इस ज़मीं को एक रोज़ आसमाँ बनाएँगे
~ जाफ़र मलीहाबादी
13. सारे जहाँ से अच्छा हिन्दोस्ताँ हमारा
हम बुलबुलें हैं इस की ये गुलसिताँ हमारा
~ अल्लामा इक़बाल

14. नक़्शा ले कर हाथ में बच्चा है हैरान
कैसे दीमक खा गई उस का हिन्दोस्तान
~ निदा फ़ाज़ली
गणतंत्र दिवस 2024 कोट्स (Republic Day 2024 Quotes, Slogans, Speech)
15. दिल से निकलेगी न मर कर भी वतन की उल्फ़त, मेरी मिट्टी से भी ख़ुशबू-ए-वफ़ा आएगी
~ लाल चन्द फ़लक
16. शहीदों की मजारों पर लगेंगे हर बरस मेले
वतन पर मरने वालों का यही बाकी निशां होगा
~ अशफाक उल्ला खां
17. सरफ़रोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है, देखना है ज़ोर कितना बाज़ू-ए-क़ातिल में है
~ बिस्मिल अज़ीमाबादी
18. दुश्मन की गोलियों का हम सामना करेंगे
आजाद ही रहे हैं, आजाद ही रहेंगे
~ चंद्रशेखर आजाद
19. इसी जगह इसी दिन तो हुआ था ये एलान, अँधेरे हार गए ज़िंदाबाद हिन्दोस्तान
~ जावेद अख़्तर
20. तुम तरस नहीं खाते बस्तियाँ जलाने में, लोग टूट जाते हैं एक घर बनाने में.
हर धड़कते पत्थर को लोग दिल समझते हैं, उम्र बीत जाती है दिल को दिल बनाने में.
~ बशीर बद्र
21. ख़ूँ शहीदान-ए-वतन का रंग ला कर ही रहा...
आज ये जन्नत-निशाँ हिन्दोस्ताँ आज़ाद है
~ अमीन सलोनी
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications