Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
Republic Day 2026 Holiday List: वाइन शॉप से लेकर बैंक तक, जानें 26 जनवरी को क्या-क्या रहेगा बंद?
Republic Day 2026 Holiday List: गणतंत्र दिवस के अवसर पर पूरे भारत में राष्ट्रीय अवकाश रहता है। इस दिन न केवल सरकारी दफ्तरों और स्कूलों में तिरंगा फहराया जाता है, बल्कि सुरक्षा और सम्मान के मद्देनजर कई चीजें बंद रहती हैं। इस साल गणतंत्र दिवस की छुट्टी सोमवार को है तो ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि इस बार क्या-क्या बंद रहेगा और क्या-क्या खुलेगा।
अगर आप भी सोमवार समझ अपने कुछ जरूरी काम खत्म करने का प्लान बना रहे हैं तो आइए विस्तार से जानते हैं कि 26 जनवरी को आपके शहर में क्या-क्या बंद रहेगा। साथ ही ये भी जान लें कि शराब की दुकान 26 जनवरी को खुलेगी या नहीं...

बैंक खुले हैं या बंद?
24 जनवरी को चौथा शनिवार था तो बैंकों की छुट्टी थी, फिर आ गया रविवार और बैंक भी हुए बंद। अब सोमवार के दिन पड़ गया गणतंत्र दिवस तो लोगों के मन में सवाल है कि क्या बैंक खुलेंगे या नहीं? बता दें कि 26 जनवरी को भी बैंक बंद रहने वाले हैं। वहीं मंगलवार यानी 27 जनवरी को बैंक खुलने की संभावना है मगर कोई हड़ताल पड़ गई को कुछ कहा नहीं जा सकता कि बैंक खुले रहेंगे या नहीं।
क्या स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद?
सोमवार को गणतंत्र दिवस के मौके पर स्कूल-कॉलेज और सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। हर स्कूल में 24 जनवरी को ही गणतंत्र दिवस का फंक्शन मनाया गया। वहीं कुछ स्कूलों में 26 जनवरी के दिन कुछ लोगों की मौजूदगी में ध्वजारोहण किया जा सकता है।
शराब की दुकानें खुलेगी या नहीं?
अब बात आती है शराब की दुकानों की तो अल्कोहल के शौकीन जान लें कि 26 जनवरी के दिन शराब की दुकानें बंद रहने वाली हैं। हालांकि के शराब के शौकीनों के लिए एक झटका है लेकिन आप पार्टी करने के मूड में हैं तो 25 जनवरी को एक लिमिट में अल्कोहल खरीद सकते हैं।

ऑफिस और हॉस्पिटल खुलेंगे या नहीं?
गणतंत्र दिवस के मौके पर सरकारी और प्राइवेट ऑफिस भी बंद रहेंगे। हालांकि कुछ निजी संस्थान जैसे मीडिया और जरूरी सामानों की दुकानें खुली रहेंगी। वहीं बात अस्पतालों की करें तो इस दिन ओपीडी तो बंद रहेगी लेकिन इमरजेंसी खुली रहेगी। वहीं प्राइवेट अस्पतालों में भी कुछ ओपीडी बंद रह सकती है लेकिन इमरजेंसी खुली रहेगी। हालांकि कुछ प्राइवेट अस्पतालों में ओपीडी भी खुल सकती है।
क्या-क्या रहेगा खुला?
आपने ये तो जान लिया है कि गणतंत्र दिवस पर क्या-क्या बंद रहने वाला है। अब ये भी जान लें कि 26 जनवरी को दूध की दुकानें, किराना स्टोर, केमिस्ट शॉप आदि खुले रहेंगे। मगर इस बात का ध्यान रखें कि कुछ दुकानें और केमिस्ट शॉप इस दिन लेट खुलेंगे।



Click it and Unblock the Notifications
