Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
परेड में दुनिया ने देखा 'न्यू इंडिया' का महा-पराक्रम, 'शक्तिबान' से लेकर 'ब्रह्मोस दहाड़े स्वदेशी हथियार
Republic Day 2026: नमन है उन वीरों को जिनकी शहादत से आज हम आजाद हैं। इस बार पूरा देश 77वें गणतंत्र दिवस के जश्न में डूबा है। दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आज दुनिया ने देश की ताकत देखी। बीती शाम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्र को संबोधित किया और अलग-अलग क्षेत्रों के लोगों को उनके शानदार काम के लिए सम्मानित किया। गणतंत्र दिवस समारोह का आगाज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रीय युद्ध स्मारक (National War Memorial) पहुंचने के साथ ही शुरू हुआ। यहां पीएम मोदी ने शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित कर देश की ओर से श्रद्धांजलि दी।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और समारोह के मुख्य अतिथि एंतोनियो कोस्टा और उर्सुला वॉन डेर लेयेन 'पारंपरिक बग्गी' में सवार होकर गणतंत्र दिवस समारोह की अगुवाई की। साथ ही परेड में अलग-अलग राज्यों की झांकियां निकली और देश की ताकत को भी दिखाया गया।

खत्म हुई परेड
गणतंत्र दिवस की परेड अब खत्म हो गई है और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथियों संग राष्ट्रपति भवन के लिए प्रस्थान कर लिया है। बारी-बारी पीएम मोदी और अन्य नेतागण परेड का आनंद उठाकर प्रस्थान कर रहे हैं। आसमान में तिंरगे के रंग में रंगे गुब्बारे अदभुत छटा बिखेर रहे हैं।
जमीनी करतब के बाद शुरू हुआ हवाई करतब
अभी तक जमीनी करतब, अलग-अलग राज्यों की झांकियां कर्तव्य पथ पर दिखाई जा रही थीं जो देश की शक्ति क प्रदर्शन कर रही थीं। अब बारी है हवाई करतब की जिसका नेतृत्व कर रहे हैं लेफ्टिनेंट अरुण कुमार जो 6 राफेल के साथ आकाश का सीना चीरते हुए ऐसे करतब दिखा रहे हैं कि देखने वालों की सांसें थम सी गई हैं। इसी तरह आगे भी हवाई परेड जारी रहने वाली है।
ऑपरेशन सिंदूर की झांकी ने जीता दिल
'ऑपरेशन सिंदूर' की झांकी ने कर्तव्य पथ पर आते ही लोगों का दिल जीत लिया। वहीं अलग-अलग राज्यों की झांकियों ने भी देश कै मान बढ़ाया। एकता का ऐसा दृश्य की हर कोई 77वें गणतंत्र दिवस समारोह का आनंद उठा रहा है और शहीदों को याद कर उन्हें सलाम कर रहा है।
ब्रह्मोस वेपन का प्रदर्शन
परेड में उस वक्त रोमांच चरम पर पहुंच गया जब भारतीय सेना की घातक मिसाइल प्रणालियों और आर्टिलरी गन ने मार्च किया। परेड के शुरुआती आकर्षणों में खास हाई मोबिलिटी व्हीकल्स (HMV 6x6) पर तैनात शक्तिबान और दिव्यास्त्र प्रणालियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जो किसी भी दुर्गम इलाके में प्रहार करने में सक्षम हैं। इसके बाद मैदान में उतरीं भारत की गौरव कही जाने वाली धनुष गन सिस्टम और अमोघ एडवांस्ड टोएड आर्टिलरी गन सिस्टम (ATAGS)।
अपनी लंबी दूरी की मारक क्षमता के लिए प्रसिद्ध इन तोपों ने भारत की आर्टिलरी शक्ति का लोहा मनवाया। परेड रूट पर सबसे ज्यादा तालियां सुपरसोनिक ब्रह्मोस वेपन सिस्टम और सूर्यास्त्र यूनिवर्सल रॉकेट लॉन्चर सिस्टम ने बटोरीं। लॉन्ग-रेंज की अचूक सटीकता और जबरदस्त मारक क्षमता का यह स्वदेशी संयोजन दुश्मन के छक्के छुड़ाने के लिए काफी है।
शुरू हुई परेड
कर्तव्य पथ पर परेड शुरू हुई परेड, आसमान में करतब करते दिखाई दे रहे हैं हवाई जहाज। इस खूबसूरत नजारे को देख हर कोई देश की आजादी के जश्न में डूब गया है।
राष्ट्रपति मुर्मू ने की समारोह की अगुवाई
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मुख्य अतिथियों संग गणतंत्र दिवस समारोह की अगुवाई की। प्रधानमंत्री राजनाथ सिंह संग पहुंचे राष्ट्रपति का स्वागत करने के लिए।
पीएम मोदी ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि
देश के प्रधानमंत्री नरेंद मोदी अमर जवान ज्योति पर पहुंच गए हैं और उन्होंने देश के शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी।
नितिन नवीन ने फहराया झंडा
गणतंत्र दिवस के मौके पर बीजेपी के नए अध्यत्र नितिन नवीन ने भाजपा के मुख्यालय पर फहराया तिरंगा।
शुरू होने वाली है परेड
बस कुछ ही मिनटों का इंतजार और कर्तव्य पथ पर शुरू हो जाएगी परेड जिसमें दिखेगी भारत की ताकत और उपलब्धि। साथ ही अलग-अलग राज्यों की दिखेगी झलक।
पीएम मोदी ने दी बधाई
गणतंत्र दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने देशवासियों को बधाई दी। उनके अलावा उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी और अन्य राज्यों के के नेताओं ने भी देशवासियों को बधाई दी।
राष्ट्रपति मुर्मू ने क्या कहा?
77वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्र के नाम अपना पारंपरिक संबोधन दिया। अपने भाषण में राष्ट्रपति ने देश की प्रगति और भविष्य के प्रति अटूट विश्वास व्यक्त किया।
राष्ट्रपति मुर्मू के संबोधन की प्रमुख बातें:
युवा शक्ति पर भरोसा: राष्ट्रपति ने देश के युवाओं की ऊर्जा और प्रतिभा की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि भारत के युवा न केवल आधुनिक तकनीक में आगे हैं, बल्कि वे देश के उज्ज्वल भविष्य के विश्वास को और भी मजबूत करते हैं।
कला और कौशल का सम्मान: उन्होंने देश के शिल्पकारों, बुनकरों और कलाकारों के योगदान को रेखांकित करते हुए कहा कि इनकी मेहनत और कला हमारी सांस्कृतिक विरासत को जीवंत बनाए हुए है।
राष्ट्र को बधाई: राष्ट्रपति ने देश-विदेश में रह रहे सभी भारतीयों को गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं और एक सशक्त भारत के निर्माण का आह्वान किया।
इन खिलाड़ियों को किया जाएगा सम्मानित
भारत सरकार ने 77वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक, पद्म पुरस्कार 2026 की घोषणा कर दी है। इस वर्ष विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली 131 हस्तियों को सम्मानित किया जाएगा।
खेल जगत के लिए यह साल बेहद गौरवशाली रहा है, जहाँ कुल 9 खिलाड़ियों के नामों पर मुहर लगी है। इस लिस्ट में भारतीय क्रिकेट के दो दिग्गज कप्तानों का नाम सबसे प्रमुखता से उभर कर आया है-
रोहित शर्मा: भारतीय पुरुष टीम के कप्तान रोहित शर्मा को इस प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा जाएगा। उनके नेतृत्व में भारत ने साल 2024 में ऐतिहासिक टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था।
हरमनप्रीत कौर: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर का नाम भी इस सूची में शामिल है। हरमनप्रीत की कप्तानी में टीम इंडिया ने साल 2025 में आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रचा था।
इन दोनों खिलाड़ियों के अलावा अन्य 7 एथलीटों ने भी अपने-अपने खेल में देश का मान बढ़ाया है, जिसके चलते उन्हें पद्म पुरस्कारों के लिए चुना गया है।
शुभांशु शुक्ला को मिलेगा अशोक चक्र
देश का नाम रौशन करने वाले शुभांशु शुक्ला को अशोक चक्र से सम्मानित किया जाएगा। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
दिल्ली में है कड़ा पहरा
दिल्ली में सुरक्षा का 'कड़ा पहरा' गणतंत्र दिवस परेड के मद्देनजर पूरी दिल्ली को हाई अलर्ट पर रखा गया है। कर्तव्य पथ और उसके आसपास के इलाकों में 10,000 से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। साथ ही फेस रिकग्निशन वाले कैमरों से निगरानी की जा रही है।

ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
मेट्रो और ट्रैफिक एडवाइजरी जारी अगर आप कल परेड देखने जा रहे हैं, तो ध्यान दें कि कुछ मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार सुबह के समय बंद रहेंगे। भारी वाहनों की दिल्ली में एंट्री आज रात 9 बजे से बंद कर दी जाएगी।
क्या है इस बार की थीम?
गणतंत्र दिवस के लिए इस वर्ष की थीम स्वतंत्रता का मंत्र-वंदे मातरम और समृद्धि का मंत्र- आत्मनिर्भर भारत निर्धारित किया गया। आपको बता दें, गणतंत्र दिवस की थीम पर आधारित ही झांकियों को कर्तव्य पथ पर प्रदर्शित किया जाता है।
कौन हैं मुख्य अतिथि
हर साल गणतंत्र दिवस के मौके पर खास व्यक्ति को बतौर चीफ गेस्ट भारत आने का निमंत्रण दिया जाता है। बता दें कि इस साल गणतंत्र दिवस परेड में दो बेहद प्रभावशाली वैश्विक नेता शामिल हो रहे हैं जिनके नाम हैं उर्सुला वॉन डेर लेयेन जो यूरोपियन कमीशन की राष्ट्रपति हैं। और दूसरे हैं एंटोनियो कोस्टा जो यूरोपियन काउंसिल के प्रेसिडेंट हैं। यूरोपियन देशों की बैठकों की अध्यक्षता करना और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर EU का प्रतिनिधित्व करना उनका काम है।



Click it and Unblock the Notifications
