Latest Updates
-
कमशीर में भूकंप के झटकों से कांपी धरती, क्या सच हुई बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी? -
चेहरे से टैनिंग हटाने के लिए आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय, मिनटों में मिलेगी दमकती त्वचा -
World Heritage Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व धरोहर दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
Aaj Ka Rashifal 18 April 2026: मिथुन, तुला और कुंभ के लिए आज बड़ा दिन, जानें मेष से मीन तक का हाल -
Akshaya Tritiya 2026 Daan: अक्षय तृतीया पर इन 5 चीजों का करें दान, कभी नहीं होगी अन्न और धन की कमी -
World Hemophilia Day 2026: हीमोफीलिया क्या है? जानें इस बीमारी के कारण, लक्षण और इलाज -
Shukra Gochar 2026: अक्षय तृतीया पर शुक्र का गोचर बदलेगा इन 4 राशियों का भाग्य, बाकी के लिए जानें उपाय -
Akshaya Tritiya Wishes In Sanskrit: इन संस्कृत श्लोकों के जरिए अपनो को दें अक्षय तृतीया की बधाई -
गर्मियों में लू और डिहाइड्रेशन से से बचने के लिए पिएं ये 5 समर ड्रिंक्स, चिलचिलाती गर्मी में भी रहेंगे कूल-कूल -
2026 में टूटेगा गर्मी का हर रिकॉर्ड? बाबा वेंगा की ये भविष्यवाणी हुई सच तो फेल हो जाएंगे AC-कूलर
Republic Day 2026 Short Bhashan: छोटे बच्चों के लिए सबसे आसान और दमदार भाषण, जिसे सुनते ही बज उठेंगी तालियां
Republic Day 2026 Short Speech in Hindi: आज 26 जनवरी का दिन हर भारतीय के लिए गर्व और उल्लास का अवसर होता है। स्कूलों में गणतंत्र दिवस की तैयारियां हफ्तों पहले शुरू हो जाती हैं, और छोटे बच्चों के लिए सबसे बड़ा टास्क होता है मंच पर भाषण (Speech) देना। अक्सर पहली से पांचवीं कक्षा के बच्चों के लिए लंबे भाषण याद करना मुश्किल हो जाता है, जिससे वे मंच पर घबराहट महसूस करने लगते हैं। ऐसे में माता-पिता और शिक्षकों की इसी चिंता को दूर करने के लिए, हम लेकर आए हैं गणतंत्र दिवस 2026 पर विशेष रूप से तैयार की गई 10 आसान लाइनों की स्पीच।
ये लाइनें न केवल सुनने में प्रभावशाली हैं, बल्कि इतनी सरल हैं कि बच्चे इन्हें मात्र 5 मिनट में याद कर सकते हैं। चाहे स्कूल का कंपटीशन हो या क्लास की एक्टिविटी, ये 'शॉर्ट और स्वीट' भाषण आपके नन्हे मुन्नों के आत्मविश्वास को बढ़ाएंगे और उन्हें मंच का स्टार बना देंगे। आइए, देखते हैं गणतंत्र दिवस के लिए सबसे बेहतरीन और सरल भाषण के ऑप्शन जिन्हें आपका बच्चा जब स्टेज पर देगा को तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा मंच गूंज उठेगा।

1. सबसे सरल भाषण (Basic Speech - Best for Class 1-2)
आदरणीय प्रधानाचार्य जी, शिक्षकों और मेरे प्यारे दोस्तों।
आप सभी को गणतंत्र दिवस की बहुत-बहुत बधाई।
आज 26 जनवरी है, यह हमारा राष्ट्रीय त्योहार है।
1950 में इसी दिन हमारे देश का संविधान लागू हुआ था।
भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है।
डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी को संविधान का जनक कहा जाता है।
आज के दिन दिल्ली के राजपथ पर तिरंगा फहराया जाता है।
हमें अपने देश के नियमों का पालन करना चाहिए।
मुझे अपने भारत देश पर बहुत गर्व है।
धन्यवाद! जय हिन्द, जय भारत।
2. देशभक्ति शायरी वाला भाषण (Impressive & Poetic)
"दे सलामी इस तिरंगे को जिससे तेरी शान है, सिर हमेशा ऊँचा रखना इसका जब तक दिल में जान है।"
आदरणीय अतिथिगण और मेरे सहपाठियों को नमस्कार।
आज हम अपना 77वां गणतंत्र दिवस मना रहे हैं।
यह दिन हमें हमारे महान शहीदों की याद दिलाता है।
तिरंगे के तीन रंग-केसरिया, सफेद और हरा हमारी एकता की पहचान हैं।
हम सब मिलकर अपने देश को स्वच्छ और सुंदर बनाएंगे।
हम भारत के बच्चे कल का भविष्य हैं।
हमें हमेशा सच के रास्ते पर चलना चाहिए।
आज हम शपथ लेते हैं कि हम एक अच्छे नागरिक बनेंगे।
भारत माता की जय! जय हिन्द।
3. 'संविधान' पर आधारित भाषण (Knowledge-Based)
नमस्ते, मेरा नाम [बच्चे का नाम] है और मैं कक्षा [कक्षा] में पढ़ता हूँ।
गणतंत्र दिवस भारत का एक ऐतिहासिक दिन है।
संविधान का अर्थ है-देश को चलाने वाले नियम।
हमारा संविधान दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान है।
यह हमें समानता और आजादी का अधिकार देता है।
हमें अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों को भी समझना चाहिए।
गणतंत्र दिवस हमें एकता का संदेश देता है।
आइए, हम सब मिलकर तिरंगे को नमन करें।
पढ़-लिखकर हम अपने देश का नाम रोशन करेंगे।
जय हिन्द!
4. वीरों की कुर्बानी पर भाषण (Emotional)
आदरणीय शिक्षकगण, आप सभी को मेरा सादर प्रणाम।
26 जनवरी खुशियों और गर्व का दिन है।
यह आजादी हमें वीर जवानों के बलिदान से मिली है।
भगत सिंह, गांधी जी और आजाद जैसे वीरों को मेरा नमन।
देश की रक्षा के लिए हमारे जवान सीमा पर डटे हैं।
हमारा फर्ज है कि हम उनकी कुर्बानी को बेकार न जाने दें।
हमें आपस में मिल-जुलकर रहना चाहिए।
नफरत को छोड़कर प्रेम की भाषा बोलनी चाहिए।
भारत को महान बनाना ही हमारा लक्ष्य है।
इंकलाब जिंदाबाद! जय हिन्द।
5. तिरंगे के सम्मान पर भाषण (Focus on National Flag)
आदरणीय अतिथि महोदय और मेरे प्रिय साथियों।
आज पूरा देश तिरंगे के नीचे खड़ा होकर गर्व कर रहा है।
केसरिया रंग साहस का, सफेद शांति का और हरा हरियाली का प्रतीक है।
बीच का अशोक चक्र हमें हमेशा आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
तिरंगा हमारी आन, बान और शान है।
हमें कभी अपने झंडे का अपमान नहीं होने देना चाहिए।
स्कूल, दफ्तर और चौक-चौराहों पर आज तिरंगा लहरा रहा है।
यह झंडा हमारी विविधता में एकता को दर्शाता है।
हम सब भारतीय एक हैं और भारत हमारा घर है।
जय भारत!
6. 'विकसित भारत' पर भाषण (Forward Looking)
सुप्रभात! आप सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।
भारत एक तेजी से बढ़ता हुआ महान देश है।
विज्ञान, खेल और तकनीक में हम दुनिया को टक्कर दे रहे हैं।
हमें प्लास्टिक मुक्त भारत बनाने का संकल्प लेना चाहिए।
पेड़ लगाकर हम अपनी धरती को सुरक्षित रखेंगे।
हर बच्चा स्कूल जाएगा, तभी भारत आगे बढ़ेगा।
भ्रष्टाचार को मिटाना और भाईचारा बढ़ाना हमारा काम है।
हमें अपनी संस्कृति पर गर्व होना चाहिए।
नया भारत, समृद्ध भारत-यही हमारा सपना है।
वन्दे मातरम्!
7. छोटा और मधुर भाषण (Very Short - Best for Nursery/UKG)
नमस्ते, मेरा नाम [नाम] है।
आज गणतंत्र दिवस है।
यह मेरा प्रिय त्योहार है।
हमारा तिरंगा बहुत सुंदर है।
भारत मेरा प्यारा देश है।
हम सब एक हैं।
मैं अपने देश से प्यार करता हूँ।
जय हिन्द!
जय भारत!
धन्यवाद।
8. 'विविधता में एकता' पर भाषण (Unity in Diversity)
नमस्कार, आज हम सब मिलकर 26 जनवरी का उत्सव मना रहे हैं।
भारत में कई भाषाएं और कई धर्म हैं।
गणतंत्र दिवस हमें जोड़कर रखता है।
हम अलग-अलग होकर भी एक भारतीय हैं।
शांति और प्रेम ही हमारे देश की असली शक्ति है।
हमें हर धर्म और जाति का सम्मान करना चाहिए।
हमारा संविधान सबको बराबरी का हक देता है।
एकजुट होकर ही हम बड़ी बाधाओं को हरा सकते हैं।
'अनेकता में एकता' भारत की विशेषता है।
जय हिन्द!
9. 'कर्तव्य' पर केंद्रित भाषण (Responsibility Focused)
आदरणीय सभापति महोदय और साथियों।
आज हमें अपनी आजादी का जश्न मनाना चाहिए।
गणतंत्र का मतलब है-जनता का शासन।
हमें ट्रैफिक नियमों और स्वच्छता का पालन करना चाहिए।
पानी बचाना और बिजली बचाना भी देश की सेवा है।
एक छोटा बच्चा भी अच्छा काम करके देशभक्त बन सकता है।
आइए, हम सब एक जिम्मेदार नागरिक बनने का वादा करें।
अनुशासन ही सफलता की कुंजी है।
मेरा भारत, महान भारत।
धन्यवाद।
10. जोश भरा समापन भाषण (Energy-Rich)
आदरणीय गुरुजनों और मेरे मित्रों को गणतंत्र दिवस की बधाई।
"सारे जहाँ से अच्छा, हिन्दोस्ताँ हमारा।"
आज का दिन वीरता और उमंग का दिन है।
देश के लिए कुछ कर गुजरने का जज्बा रखें।
पढ़ाई के साथ-साथ देश की सेवा करना हमारा धर्म है।
भारत की मिट्टी में ही हमारी जान बसी है।
हम सब भारत मां के लाडले बच्चे हैं।
हमारे भीतर हमेशा देशभक्ति की ज्वाला जलती रहे।
बुलंद आवाज में कहिए-भारत माता की जय!
जय हिन्द, जय हिन्द, जय हिन्द!



Click it and Unblock the Notifications











