Latest Updates
-
Yogini Ekadashi 2026: कब रखा जाएगा योगिनी एकादशी का व्रत? इस दिन भूलकर भी न करें ये 5 काम -
Varalakshmi Vrat 2026: सावन के आखिरी शुक्रवार को करें ये 5 उपाय, मां लक्ष्मी बरसाएंगी धन-दौलत -
पंजाब की पहली महिला ड्राइवर और पायलट थीं शेफ विकास खन्ना की मां बिंदु खन्ना, राजीव गांधी के साथ ली थी ट्रेनिंग -
बारिश के मौसम में भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 5 फल, सेहत को हो सकता है नुकसान -
Sapne Me Aam Dekhna: सपने में आम दिखना शुभ या अशुभ? जानें इसका मतलब -
अब WhatsApp पर ही आसानी से बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड, जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस -
Birthday Special: पड़ोसन को घर से भगा ले गए थे सौरव गांगुली, फिर दोबारा करनी पड़ी थी शादी -
Varalakshmi Vrat 2026: कब रखा जाएगा वरलक्ष्मी व्रत? नोट करें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
बारिश में बनाएं गर्मागर्म प्याज के पकौड़े और खट्टी-मीठी इमली की चटनी, जानें आसान रेसिपी -
Sawan 2026: 4 या 5? इस बार सावन में पड़ेंगे कितने सोमवार, देखें व्रत की पूरी लिस्ट
Rimjhim Gire Sawan Lyrics: असली बारिश में शूट हुआ था ये आइकॉनिक गाना, पढ़ें हिंदी लिरिक्स
Rimjhim Gire Sawan Lyrics: सावन में रिमझिम बारिश की फुहारों से मौसम खुशनुमा हो जाता है और लोगों के दिल मोहब्बत से भर उठते हैं। सावन के महीने के प्यार का महीना भी कहा जाता है। आसमान से गिरने वाली बारिश की बूंदे न केवल मौसम को खुशगवार बनाती हैं बल्कि लोगों के दिलों में भी प्यार भर देती है। तभी तो यूं ही सावन को मोहब्बत और इश्क के लिए जाना जाता है। हिंदी सिनेमा में भी ऐसे बहुत से गाने हैं जो सावन के ऊपर बनाए गए हैं लेकिन बात हो 'रिमझिम गिरे सावन...' गाने की तो उसकी तो बात ही कुछ और है।
ये गाना सिर्फ एक गीत नहीं, बल्कि हर उस दिल की आवाज है जिसने कभी भीगती बारिश में मोहब्बत को महसूस किया है। किशोर कुमार और लता मंगेशकर की आवाज में सजी ये धुन आज भी लोगों की यादों में ताजा है। फिल्म मंजिल जो साल 1979 में आई थी का आइकॉनिक गाना मुंबई की असली बारिश में शूट किया गया था।
इन दो एक्टर्स के ऊपर फिल्माया गया था ये गाना
'मंजिल' फिल्म जो साल 1979 में आई थी के वैसे तो सभी गाने बहुत खास हैं लेकिन बात हो 'रिमझिम गिरे सावन...' की तो वो सावन में लोगों के प्यार को परवान चढ़ाने के लिए काफी है। इस गाने को अमिताभ बच्चन और मौसमी चटर्जी के ऊपर फिल्माया गया था। दोनों की इस जोड़ी ने बारिश की फुहारों में प्यार की मासूमियत को जैसे पर्दे पर जिंदा कर दिया था। आज भी यह गाना सावन की पहली बारिश में हर दिल की प्लेलिस्ट में सबसे ऊपर होता है। आप भी इसे अपनी प्लेलिस्ट में शामिल कर लें। आइए एक नजर डालते हैं गाने के लिरिक्स पर।

'रिमझिम गिरे सावन...' के लिरिक्स कुछ इस प्रकार हैं
सुलग सुलग जाए मन
भीगे आज इस मौसम में
लगी कैसी ये अगन
रिमझिम गिरे सावन
सुलग सुलग जाए मन
भीगे आज इस मौसम में
लगी कैसी ये अगन
रिमझिम गिरे सावन
जब घुंघरुओं सी बजती हैं बूंदे
अरमाँ हमारे पलके न मूंदे
कैसे देखे सपने नयन
सुलग सुलग जाए मन
भीगे आज इस मौसम में
लगी कैसी ये अगन
रिमझिम गिरे सावन
रिमझिम गिरे सावन
सुलग सुलग जाए मन
भीगे आज इस मौसम में
लगी कैसी ये अगन
रिमझिम गिरे सावन
सुलग सुलग जाए मन
भीगे आज इस मौसम में
लगी कैसी ये अगन
पहले भी यूँ तो बरसे थे बादल
पहले भी यूँ तो भीगा था आँचल
पहले भी यूँ तो बरसे थे बादल
पहले भी यूँ तो भीगा था आँचल
अबके बरस क्यू सजन
सुलग सुलग जाए मन
भीगे आज इस मौसम में
लगी कैसी ये अगन
रिमझिम गिरे सावन
गाने की खास बातें
इस गाने की कुछ खास बातें भी हैं जिन्हें शायद आप लोग नहीं जानते होंगे। दरअसल ये गाना मुंबई के फोर्ट एरिया में रियल बारिश में शूट किया गया था। इसके अलावा किशोर कुमार वाला वर्जन फिल्म में दिखाया गया है, जबकि लता मंगेशकर का वर्जन एल्बम में है। इस गाने की सिनेमैटोग्राफी आज भी फैंस के लिए आइकॉनिक है।



Click it and Unblock the Notifications