Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
न्यूजीलैंड सीरीज से पहले विवाद में घिरे रिंकू सिंह, भगवान वाली AI रील को लेकर करणी सेना ने जताई नाराजगी
Cricketer Rinku Singh Controversy: भारतीय क्रिकेट टीम 21 जनवरी से न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 मैचों की सीरीज खेलने जा रही है। लेकिन सीरीज शुरू होने से पहले ही क्रिकेटर रिंकू सिंह विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं। दरअसल, हाल ही में रिंकू सिंह ने अपनी सफलता को लेकर इंस्टाग्राम पर एक रील शेयर की। यह कथित तौर पर एक एआई जनरेटेड वीडियो था, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। लेकिन इसी रील को लेकर अब अलीगढ़ में करणी सेना ने उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। करणी सेना ने आरोप लगाया कि रिंकू सिंह ने हिंदू भगवानों का एक आपत्तिजनक वीडियो अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, जिसके लिए उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

रिंकू सिंह ने शेयर किया था भगवान का रील
रिंकू सिंह ने जो रील शेयर की थी, उसमें वे अपनी कामयाबी का श्रेय भगवान को देते नजर आए। यह वीडियो एआई की मदद से तैयार किया गया था। रील में भगवान हनुमान, भगवान विष्णु, भगवान शिव और भगवान गणेश को कार में बैठे, काला चश्मा पहने दिखाया गया है। इसी के साथ रिंकू सिंह को छक्के मारते हुए भी दिखाया गया है।
करणी सेना ने लगाए रिंकू सिंह पर आरोप
बता दें कि उनकी इस रील का कुछ लोग समर्थन कर रहे हैं, तो कुछ लोग उन पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप भी लगा रहे हैं। इसी मामले में करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने अलीगढ़ के सासनी गेट थाने में रिंकू सिंह के खिलाफ लिखित शिकायत दी है। करणी सेना का कहना है कि इस रील को लेकर रिंकू सिंह के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए और उन्हें सबके सामने अब माफी मांगनी चाहिए।
करणी सेना ने कहा- शाहरुख खान की तरह रिंकू सिंह की भी जिहादी मानसिकता
इस बारे में अपनी राय देते हुए करणी सेना के अलीगढ़ के जिला अध्यक्ष सुमित तोमर ने कहा, "इंडियन क्रिकेटर रिंकू सिंह अलीगढ़ के ही हैं। वे शाहरुख खान जी की टीम के भी मेंबर हैं। ये अच्छी बात है। लेकिन उन्होंने शाहरुख खान जी की तरह अपनी जिहादी मानसिकता को उजागर किया है और हमारे सभी देवी-देवताओं का AI जनरेटेड वीडियो पोस्ट किया है... रिंकू सिंह के मेन अकाउंट से यह वीडियो पोस्ट हुआ है।"
उन्होंने आगे कहा, "शाहरुख खान की तरह ही वे जिहादी मानसिकता के तौर पर हमारे देवी-देवताओं और हमारी आस्था के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। ये करणी सेना कतई बर्दाश्त नहीं करेगी... रिंकू सिंह हाथ जोड़कर माफी मांगे कि हमारे सनातन धर्म के खिलाफ उनसे गलती हुई है। तब उनको माफ किया जाएगा। वरना करणी सेना सड़क पर उतरकर इसके खिलाफ प्रदर्शन करेगी।"



Click it and Unblock the Notifications