Latest Updates
-
Independence Day 2026: भारत की आजादी के लिए 15 अगस्त की तारीख ही क्यों चुना गई? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान -
Hariyali Teej Vrat Katha: हरियाली तीज पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा शिव-पार्वती जी का आशीर्वाद -
Hariyali Teej 2026 Wishes: शिव-पार्वती का आशीर्वाद...इन संदेशों क साथ अपनों को दें हरियाली तीज की शुभकामनाएं -
Independence Day 2026 Shayari: तिरंगा हमारी शान...स्वतंत्रता दिवस पर अपनों को भेजें देशभक्ति से भरी शायरियां -
Happy Independence Day 2026 Wishes: स्वतंत्रता दिवस पर अपनों को भेजें देशभक्ति से भरे ये शुभकामना संदेश -
Nag Panchami 2026: 16 या 17 अगस्त, कब है नाग पंचमी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
Hariyali Teej Wishes For Wife: हरियाली तीज पर पत्नी ने रखा है व्रत, इन खास संदेशों से जताएं अपना प्यार -
Hariyali Teej Vrat Niyam 2026: हरियाली तीज पर सुहागिन महिलाएं न करें ये गलतियां, जानें व्रत के जरूरी नियम -
Independence Day 2026 Speech in Hindi: 15 अगस्त पर दें ये जोशीला भाषण, तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठेगा हॉल -
Independence Day 2026: ChatGPT से बनाएं तिरंगे के साथ अपनी देशभक्ति वाली फोटो, बस ये Prompts करें कॉपी-पेस्ट
Rinku Singh के पिता का निधन, लिवर कैंसर बना वजह, जानें स्टार क्रिकेटर की नेटवर्थ
Rinku Singh Net Worth: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ की तंग गलियों से निकलकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी चमक बिखेरने वाले रिंकू सिंह आज एक ऐसी खबर के चलते सुर्खियों में हैं, जिसने उनके हर प्रशंसक की आंखें नम कर दी हैं। चेन्नई में टीम इंडिया के कैंप में अभ्यास कर रहे रिंकू को जैसे ही सूचना मिली कि उनके पिता का आज निधन हो गया है। रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह को स्टेज 4 का लिवर कैंसर था और वो नोएडा के यथार्थ अस्पताल में 21 फरवरी से भर्ती थे। जैसे ही रिंकू सिंह को पिता की खराब तबीयत का पता चला तो चेन्नई से मैदान छोड़ पिता के पास वापस लौट आए थे। लेकिन अगले ही दिन देश के प्रति फर्ज पूरा करते हुए मैदान वापसी की। बीते दिन के मैच में रिंकू दिखाई भी दिए लेकिन उनके चेहरे पर चिंता भी साफ दिखाई दे रही थी।
जिस पिता ने बरसों तक कंधे पर गैस सिलेंडर ढोकर अपने बेटे के क्रिकेट खेलने के सपने को जिंदा रखा, आज वही पिता का साया सिर से उठ गया है। रिंकू, जो आज करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं, उनके लिए यह समय बेहद चुनौतीपूर्ण है। आइए, जानते हैं रिंकू के उस संघर्ष की कहानी जिसने एक आम लड़के को करोड़पति स्टार बना दिया।

पिता को हुई ये गंभीर बीमारी: वेंटिलेटर पर हैं खानचंद्र सिंह
रिंकू सिंह के पिता पिछले काफी समय से स्टेज-4 लिवर कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से जूझ रहे थे। हाल ही में उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ने के कारण उन्हें ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने आज सुबह दम तोड़ दिया। इस दुख की घड़ी में रिंकू सिंह के फैंस और दोस्त उन्हें सांत्वना दे रहे हैं।
बता दें कि भारतीय टीम 26 फरवरी को जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाले अहम मैच के लिए चेन्नई में अभ्यास कर रही थी। लेकिन पिता की नाजुक हालत की खबर मिलते ही रिंकू ने तुरंत टीम मैनेजमेंट से अनुमति ली और अलीगढ़ (घर) के लिए रवाना हो गए। बीसीसीआई ने भी इस मुश्किल घड़ी में उनका पूरा साथ दिया है।
सिलेंडर ढोने वाले पिता का 'करोड़पति' बेटा
आज करोड़ों की संपत्ति के मालिक रिंकू सिंह का बचपन बहुत ही संघर्षों के साथ गुजरा। कम ही लोगों को पता होगा कि रिंकू के पिता कभी एलपीजी सिलेंडर डिलीवरी का काम करते थे। घर की माली हालत ऐसी थी कि एक समय रिंकू को झाड़ू लगाने तक की नौकरी का ऑफर मिला था। लेकिन पिता के परिश्रम और रिंकू की जिद ने आज उन्हें उस मुकाम पर पहुंचाया है जहां वे करोड़ों के मालिक हैं। रिंकूं की सफलता के पीछे का श्रेय उनके पिता को दिया जाए तो कुछ गलत न होगा। हालांकि इसमें भी कोई दो राय नहीं कि रिंकू ने भी इस मुकाम तक पहुंचने के लिए काफी मेहनत की।
कितनी है रिंकू की कुल संपत्ति? (Rinku Singh Net Worth)
आपको बता दें कि रिंकू सिंह की नेटवर्थ में पिछले दो सालों में जबरदस्त उछाल आया है। आईपीएल 2026 के लिए KKR ने उन्हें 13 करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि में रिटेन किया है। इसके अलावा बीसीसीआई के ग्रेड-सी अनुबंध में शामिल हैं, जिससे उन्हें सालाना 1 करोड़ रुपये मिलते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, रिंकू सिंह की कुल संपत्ति अब लगभग 9 से 10 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गई है।
पिता को किया करोड़ों का बंगला गिफ्ट
रिंकू सिंह ने भी अपने पिता की मेहनत का ख्याल रखा और अपनी मेहनत में भी कोई कमी नहीं छोड़ी। कभी 5 लाख के कर्ज में डूबे पिता के लिए रिंकू ने अपनी मेहनत की कमाई से अलीगढ़ में एक शानदार बंगला बनवाया है, जिसका नाम उन्होंने अपनी मां के नाम पर 'वीना पैलेस' रखा है। इस घर की कीमत लगभग 3.5 करोड़ रुपये बताई जाती है, जो उनके संघर्ष से सफलता तक के सफर का गवाह है।



Click it and Unblock the Notifications