Latest Updates
-
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट
Rinku Singh-Priya Saroj की हुई शादी तय, यहां जानिए दोनों में कौन हैं ज्यादा रईस?
Rinku Singh-Priya Saroj Net worth : भारतीय क्रिकेट टीम के युवा खिलाड़ी रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की नव-निर्वाचित सांसद प्रिया सरोज की शादी की तारीख तय हो गई है। दोनों इसी साल नवंबर में शादी के पवित्र बंधन में बंधने जा रहे हैं। इससे पहले, 8 जून को लखनऊ के एक होटल में उनकी सगाई (रिंग सेरेमनी) आयोजित होगी, जिसमें दोनों परिवारों के सदस्य और नजदीकी रिश्तेदार शामिल होंगे। बता दें कि जनवरी 2024 में ही दोनों का रोका हो चुका था।
शादी की तारीख 18 नवंबर निश्चित की गई है, और इसे एक पारिवारिक समारोह के रूप में मनाया जाएगा। क्रिकेट और राजनीति जैसे दो अलग-अलग क्षेत्रों से आने वाले इन दोनों सितारों की जोड़ी इन दिनों सोशल मीडिया और खबरों में खूब चर्चा में है।

अब अगर दोनों की संपत्ति और नेटवर्थ (Net Worth) की बात करें, तो आइए जानते हैं कि दोनों में से कौन है ज्यादा अमीर?
प्रिया सरोज की संपत्ति
प्रिया सरोज, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और केराकत सीट से तीन बार सांसद रह चुके तूफानी सरोज की बेटी हैं। 23 नवंबर 1998 को वाराणसी में जन्मी प्रिया ने एमिटी यूनिवर्सिटी, नोएडा से एलएलबी की डिग्री हासिल की है। साल 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने उत्तर प्रदेश की मछलीशहर सीट से जीत दर्ज कर संसद पहुंचीं। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के बीपी सरोज को 35,850 वोटों से हराया था।
प्रिया सरोज ने चुनावी हलफनामे में अपनी संपत्ति का ब्यौरा देते हुए बताया कि उनके पास कुल ₹11,25,719 की संपत्ति है। इसमें से ₹10,10,000 उनके यूनियन बैंक ऑफ इंडिया खाते में जमा हैं। उनके पास न तो कोई कार है और न ही उनके नाम पर कोई अचल संपत्ति (घर, जमीन आदि) रजिस्टर्ड है। उनकी अधिकतर संपत्ति नकद और बैंक बैलेंस के रूप में है।
रिंकू सिंह की संपत्ति
दूसरी ओर, रिंकू सिंह की नेटवर्थ करोड़ों में है। लंबे संघर्ष के बाद आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जगह बनाने वाले रिंकू सिंह आज एक स्टार क्रिकेटर बन चुके हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, रिंकू की कुल संपत्ति ₹7 से ₹8 करोड़ रुपये के बीच है। वे बीसीसीआई के ग्रेड-सी कॉन्ट्रैक्ट में शामिल हैं, जिसके तहत उन्हें हर साल ₹60-70 लाख रुपये की सैलरी मिलती है।
इसके अलावा, आईपीएल 2025 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें ₹13 करोड़ रुपये में रिटेन किया था, जिससे उनकी ब्रैंड वैल्यू और आय में काफी बढ़ोतरी हुई है। रिंकू के पास अलीगढ़ में एक शानदार घर भी है, जिसकी कीमत लगभग ₹3 करोड़ रुपये बताई जाती है।
कौन हैं ज्यादा अमीर?
संपत्ति के लिहाज से देखें तो रिंकू सिंह अपनी होने वाली जीवनसाथी प्रिया सरोज से कहीं ज्यादा अमीर हैं। जहां प्रिया का राजनीतिक सफर अभी शुरू हुआ है, वहीं रिंकू क्रिकेट के मैदान में अपना नाम पहले ही स्थापित कर चुके हैं। अब दोनों की जोड़ी निजी जीवन में भी एक नई पारी शुरू करने जा रही है।



Click it and Unblock the Notifications
