Latest Updates
-
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि
कौन हैं रिंकू सिंह? WWE की रिंग में तबाही मचाने वाला वीर महान पहुंचा प्रेमानंद महाराज की शरण
Rinku Singh Rajput: वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज के वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। देश ही नहीं, दुनियाभर के लोग प्रेमानंद महाराज के उपदेशों के कारण उन्हें बहुत पसंद करते हैं। सिर्फ साधारण जनता ही नहीं, बड़े-बड़े सेलेब्रिटीज भी उन्हें फॉलो करते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पूर्व भारतीय पेशेवर पहलवान और बेसबॉल खिलाड़ी रिंकू सिंह राजपूत वृंदावन में प्रेमानंद महाराज की भक्ति में लीन दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो दर्शकों को बेहद ही पसंद आ रहा है। आपको बता दें कि रिंकू सिंह राजपूत WWE के एक जाने-माने नाम है। कभी WWE रिंग में दुश्मनों को पछाड़ने वाले WWE स्टार रिंकू सिंह राजपूत अब प्रेमानंद जी महाराज के आश्रम में सेवा करते दिखाई दे रहे हैं। करोड़ों की कमाई, ग्लैमर और शोहरत छोड़कर रिंकू सिंह ने अध्यात्म के रास्ते पर चलने की ठानी है। तो चलिए आपको बताते हैं WWE स्टार रिंकू सिंह राजपूत की पूरी कहानी -

कौन है रिंकू सिंह राजपूत?
रिंकू सिंह राजपूत WWE के एक जाने-माने चैम्पियन हैं। WWE में उन्हें वीर महान के नाम से जाना जाता था। वह अमेरिका में करोड़ों रुपए की कमाई करते थे और ग्लैमरस जिंदगी जीते थे। लेकिन उन्होंने अब डब्ल्यूडब्ल्यूई छोड़ दिया है और वह अब वृंदावन में प्रेमानंद जी महाराज के आश्रम में सेवा कर रहे हैं। वह इन दिनों साधारण वस्त्रों, माथे पर चंदन का तिलक लगाए और आश्रम में झाड़ू लगाते और भक्ति में लीन दिखाई देते हैं।
सामान्य परिवार में हुआ जन्म
रिंकू सिंह राजपूत का जन्म भारत में उत्तर प्रदेश के एक छोटे से गांव में बेहद ही सामान्य परिवार में हुआ था। वे एक बेहद ही साधारण परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके नौ भाई-बहन हैं। उनके पिता एक ड्राइवर है, जो सीमित साधनों से परिवार का जीवन यापन करते थे। हालांकि, रिंकू सिंह ने अपनी मेहनत व लगन से अपनी किस्मत के साथ-साथ परिवार के दिन भी बदल दिए। आपको बता दें कि वह पहले ऐसे भारतीय खिलाड़ी हैं, जिन्होंने अमेरिका में बेसबॉल खेला था। इसके अलावा, उनके जीवन पर 2014 में डिज्नी ने 'मिलियन डॉलर आर्म' एक फिल्म भी बनाई थी।
रिंकू सिंह कैसे बने प्रेमानंद महाराज के शिष्य
जानकारी के मुताबिक, साल 2024 में रिंकू सिंह ने WWE को छोड़कर आध्यात्मिक जीवन अपनाने का फैसला किया था। जब उन्होंने महाराज का प्रवचन सुना, तो उनके मन में भक्ति और सेवा की भावना जागी। जिसके बाद उन्होंने प्रेमानंद महाराज की शरण ली। रिंकू सिंह का कहना है कि प्रेमानंद महाराज के प्रवचन सुनने के बाद उनका मन आध्यात्मिक जीवन की ओर बढ़ गया और उन्होंने WWE को छोड़ने का फैसला किया। इसके बाद से ही वह वृंदावन में सेवा कर रहे हैं।
वायरल वीडियो ने छुए करोड़ों फैंस के दिल
कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें यह देखा सकता है कि रिंकू सिंह राजपूत और प्रेमानंद महाराज जी के बीच एक बेहद ही भावुक बातचीत हो रही है। इस वीडियो में प्रेमानंद महाराज जी उनसे मुस्कुराते हुए कहते हैं कि अगर आपको लगता है कि आप इस संसार के लायक हो गए हैं तो आप आ जाइए। तभी रिंकू जी हाथ जोड़कर नम्रता से उनको उत्तर देते हैं, "जी अब लगने लगा है।" यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था।



Click it and Unblock the Notifications
