Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
Rohit Sharma Net Worth: लग्जरी कार और करोड़ों के मालिक हैं रोहित शर्मा, एक मैच खेलने की मिलती है इतनी फीस
Rohit Sharma Retirement news : भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज और कप्तान रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। उन्होंने यह जानकारी अपने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए दी। टी-20 क्रिकेट से वह पहले ही संन्यास ले चुके हैं, लेकिन वनडे में खेलना जारी रखेंगे। क्रिकेट जगत में 'हिटमैन' के नाम से मशहूर रोहित ना केवल अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी बल्कि शांत स्वभाव और नेतृत्व क्षमता के लिए भी जाने जाते हैं।
रोहित की गिनती इंडियन टीम के सबसे अमीर क्रिकेटरों में होती है। रोहित न सिर्फ मैच खेलकर बल्कि प्रोपर्टी इन्वेस्टमेंट और ब्रांड एंडोर्समेंट से खूब अच्छा खासा कमा लेते हैं, आइए एक नजर डालते देखते हैं रोहित के नेटवर्थ पर।

कहां से शुरू हुआ रोहित का सफर?
20 अप्रैल 1987 को नागपुर, महाराष्ट्र में जन्मे रोहित शर्मा का बचपन साधारण था। उन्होंने पढ़ाई में 12वीं तक की शिक्षा ली लेकिन क्रिकेट में करियर बनाने के लिए कॉलेज छोड़ दिया। घरेलू क्रिकेट में संघर्ष करते हुए उन्होंने पहचान बनाई और 2007 में आयरलैंड के खिलाफ वनडे से अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की।
रोहित का टेस्ट करियर
रोहित शर्मा ने 67 टेस्ट मैचों की 116 पारियों में 4301 रन बनाए हैं। इसमें 12 शतक और 18 अर्धशतक शामिल हैं। उन्होंने 2022 में विराट कोहली के बाद टेस्ट टीम की कप्तानी संभाली और 24 मैचों में नेतृत्व किया। इनमें से भारत को 12 में जीत और 9 में हार मिली। उनकी कप्तानी में भारत 2023 की वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल तक पहुंचा, हालांकि फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार मिली।
वनडे और टी20 में रिकॉर्ड्स
वनडे में रोहित ने 273 मैचों में 11,168 रन बनाए हैं जिसमें 32 शतक और 58 अर्धशतक शामिल हैं। उनका सर्वोच्च स्कोर 264 रन है, जो वनडे इतिहास का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है। रोहित तीन दोहरे शतक लगाने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज हैं। टी-20 में उन्होंने 159 मैचों में 4231 रन बनाए। 2024 में इस फॉर्मेट से संन्यास लिया। उनकी कप्तानी में भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीता, जो 2013 के बाद देश का पहला ICC खिताब था।
निजी जीवन और परिवार
रोहित ने 2015 में रितिका सजदेह से शादी की थी। उनके दो बच्चे हैं - बेटी समायरा और बेटा अहान। वे परिवार के बेहद करीब हैं और खाली समय में अपने प्रियजनों के साथ रहना पसंद करते हैं।
कितनी है रोहित शर्मा की नेट वर्थ?
रोहित की कुल संपत्ति लगभग ₹214 करोड़ है, यहां देखिए ये स्टार क्रिकेेटर के आय के साधन,
IPL सैलरी (2025): ₹16.30 करोड़
कुल IPL कमाई: ₹174.3 करोड़
BCCI कॉन्ट्रैक्ट (ग्रेड A+): ₹7 करोड़ सालाना
मैच फीस: टेस्ट ₹15 लाख, वनडे ₹6 लाख, टी20 ₹3 लाख
ब्रांड एंडोर्समेंट: Adidas, CEAT, Hublot, Oakley आदि से करोड़ों की कमाई
प्रॉपर्टी इनकम
- मुंबई के दो फ्लैट्स से हर महीने ₹3 लाख किराया
- मुंबई के वर्ली में फ्लैट है जिसकी कीमत लगभग ₹30 करोड़
कार कलेक्शन
Lamborghini Urus - ₹4.18 करोड़
Mercedes S-Class 350d - ₹1.5 करोड़
Mercedes GLS 400D - ₹1.5 करोड़
BMW M5 - ₹1.79 करोड़
Range Rover HSE LWB - ₹2.80 करोड़



Click it and Unblock the Notifications
