Latest Updates
-
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी
Rose Day 2024: पार्टनर को सॉरी कहना हो या ब्रेकअप करना हो, तो दें इस रंग का गुलाब, किसे देना चाहिए कौनसा फूल
What are the different colors of roses Meaning : हर साल 7 फरवरी को रोज डे मनाया जाता है। इस दिन लोग जिससे प्यार करते हैं या जिसे पसंद करते हैं, उनसे अपने प्यार का इजहार रोज देकर करते हैं। वैलेंटाइन वीक को सिर्फ कपल्स ही नहीं दूसरे लोग भी सेलिब्रेट कर सकते हैं।
आप चाहें तो अपने किसी दोस्त को या किसी से गिले शिकवे मिटाने के लिए भी रोज डे का इस्तेमाल कर सकते हैं। हर रंग के गुलाब का अपना अलग महत्व होता है, गुलाब का रंग आपकी फीलिंग्स को दर्शाता हैं।
आइए जानते हैं कि किस मौके के लिए कौन सा फूल क्या बात कहता है। इसके अलावा ये भी जानेंगे कि किसे किस तरह के फूल देने चाहिए?

प्यार का प्रतीक होता है गुलाब ?
गुलाब के फूल को प्यार का प्रतीक माना जाता है। यही कराण है कि हम अपने बॉयफ्रेड और किसी भी प्रेम करने वाले को गुलाब देते हैं। खासतौर पर लाल गुलाब प्यार का सिंबल है। यह भी एक कारण है कि क्यों हम रोज डे मनाते हैं और गुलाब देते हैं।

लाल गुलाब
लाल गुलाब का मतलब होता है आई लव यू। यह गुलाब प्यार, रिश्ते की खूबसूरती, रिलेशनशिप के लिए सम्मान और रोमांस का दर्शाता है। यही वजह है कि लाल गुलाब को प्यार का प्रतीक बन चुका है।

सफेद गुलाब
सफेद गुलाब प्योर लव को दिखाता है और सामने वाले को फील करवाता है कि आपने उन्हें अपने लिए चुना है। इसके अलावा अगर आपके और आपके पार्टनर के बीच कोई मन मुटाव हो जाता है तो रिश्तों को यह सफेद गुलाब सुलह भी करवाता है।

पीला गुलाब
पीला गुलाब दोस्ती का प्रतीक माना जाता है। अगर आप अपने दोस्तों को यह बताना चाहते हैं कि आप उनसे प्यार करते हैं तो आप उन्हें पीला गुलाब दे सकते हैं।
गुलाबी गुलाब
पिंक रोज केयर व प्यार को दर्शाता है।यह गुलाब खुशी, आभार और रिश्ते की सुंदरता को दिखाता है।

नीला गुलाब
नीले रंग के गुलाब बहुत रेयर होते हैं, यही वजह है कि इन्हें किसी को देना यह दिखाता है कि वह शख्स आपके लिए कितना खास है।

ऑरेंज गुलाब
गुलाब का यह रंग जुनून का प्रतीक होता है। कपल्स अपने प्यार में जोश और उत्साह लाने के प्रतीक के लिए ऑरेंज गुलाब दे सकते हैं।

सफेद-लाल गुलाब (White-Red Rose)
आपकी जिंदगी में मौजूद वह स्पेशल वन असल में आपके लिए कितना परफेक्ट है, यह जाहिर करने के लिए वाइट ऐंड रेड रोज़ का बुके दें। यह आप दोनों के बीच के मजबूत रिश्ते और उसके लिए आपके डेडिकेशन को भी जाहिर करेगा।

पीला-लाल गुलाब (Yellow-Red Rose)
अगर कोई आपको पसंद है और बात आगे बढ़ाने की चाहत है तो पीले-लाल गुलाब के कॉम्बिनेशन वाला गुलदस्ता या फिर येलो रोज़ विद रेड टिप्स दे सकते हैं।

पर्पल रोज
पर्पल रोज का मतलब है लव एट फर्स्ट साइट. अगर ये बात किसी को कहनी है तो उसे पर्पल रोज दें। किसी के प्रति आकर्षित हैं तो ऑरेंज गुलाब खरीदें।

काला गुलाब
रिश्ते को खत्म करने या नापसंदगी को जाहिर करने के लिए काले रंग का गुलाब दिया जा सकता है। काले रंग को अशुभ मानते हैं, इसलिए प्रयास करें कि न तो जीवन में काला रंग आए और न ही वैलेंटाइन डे में काले रंग के फूल की जरूरत पडें।
न्यूली वेड कपल
लाल या गुलाबी गुलाब। लिली, ट्यूलिप भी प्रेम के प्रतीक हैं। बर्ड ऑफ पैराडाइज सुख-समृद्धि की कामना दर्शाता है।
गर्लफ्रेंड के लिए
लंबी टहनी वाला लाल गुलाब या लिली इजहार-ए-प्रेम का प्रतीक है।
दादा, नाना, मां या टीचर के लिए फूल
ऑर्किड्स सम्मान का प्रतीक है। एवरग्रीन दीर्घायु की कामना जताता है।
मरीज को कौनसा फूल दें
कार्नेशन जैसी भीनी-भीनी महक वाले फूल। पॉटेड प्लांट कभी न दें। ये अंतिम अवस्था का परिचायक होते हैं।
फ्रेंड्स
चाइनीज गुलाब, क्रायसेंथियम या पीला गुलाब, ये सभी स्थायी मित्रता के प्रतीक हैं।
गुपचुप प्रेम
गुलाबी रंग के गुलाब को गुप्त प्रेम का प्रतीक मानते हैं। यह इजहार-ए-मोहब्बत में मदद करता है।



Click it and Unblock the Notifications