Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
92 की उम्र में पांचवी बार Rupert Murdoch बनेंगे दुल्हा, जानें कौन हैं मंगेतर एलेना झुकोवा?
Rupert Murdoch gets 5th time engaged with girlfriend : मीडिया मोगुल रूपर्ट मर्डोक एक बार फिर से अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। 92 साल की उम्र में रूपर्ट मर्डोक शादी 5 बार शादी करने वाले हैं। रूपर्ट मर्डोक ने अपनी रशियन गर्लफ्रेंड एलेना झुकोवा से सगाई कर ली है। खबरों की मानें तो वो इस साल जून में शादी कर सकते हैं। यह शादी समारोह कैलिफोर्निया में उनके वाइनयार्ड और एस्टेट, मोरागा में करने की तैयारी चल रही है।
मर्डोक और एलेना की रिलेशनशिप की खबरे 2023 अप्रेल में सामने आई थी। इससे पहले तक मर्डोक रेडियो होस्ट एन लेस्ली स्मिथ के साथ कुछ समय के लिए रिलेशनशिप में थे। आइए जानते हैं कि आखिर कौन हैं एलेना झुकोवा? जो बनने जा रही हैं रूपर्ट मर्डोक की 5 बार दुल्हनियां

कौन हैं ऐलेना जुकोवा? (Who is Elena Zhukova)
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रूपर्ट मर्डोक की नई मंगेतर ऐलेना 67 साल की हैं। वो लॉस एंजिल्स के कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय में आणविक जीवविज्ञानी (molecular biologist ) एक्सपर्ट के तौर पर काम करती थीं। ऐलेना मूल रुप से रुस से हैं। झुकोवा ने रूसी ऑयल बैरन अलेक्जेंडर झुकोवा से शादी की थी, जिससे उनकी एक बेटी दशा झुकोवा है। 42 साल की दशा जुकोवा समाजसेवी और बिजनेसवूमेन हैं, जिन्होंने रूस के प्रीमियर लीग फुटबॉल क्लब चेल्सी के पूर्व मालिक रोमन अब्रामोविच से शादी की थी। मर्डोक की मुलाकात जुकोवा से उनकी तीसरी पत्नी वेंडी डेंग ने एक फेमिली फंक्शन में कराई थी। 2013 में उन्होंने वेंडी डेंग से 14 साल रिश्ते के बाद तलाक ले लिया था।
कौन हैं रुपर्ट मर्डोक?
मीडिया टाइकून के नाम से मशहूर रूपर्ट मर्डोक के पास ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक $8.96 बिलियन की संपति है। 1950 के दशक में पिता की मौत के बाद 22 साल की उम्र में उन्होंने पिता का कारोबार संभालकर अपने करियर शुरु किया था। 1969 में उन्होंने UK में न्यूज ऑफ द वर्ल्ड और द सन न्यूजपेपर को खरीदा था। उन्होंने न्यूयॉर्क पोस्ट और वॉल स्ट्रीट जर्नल जैसे नामी अमेरिकन न्यूज पेपर भी खरीदे थे।
1996 में फॉक्स न्यूज़ लॉन्च किया, जो अमेरिका में सबसे ज्यादा देखा जाने वाल चैनल है। 2013 में न्यूज़ कॉर्प की नींव रखी। साल 2023 में मर्डोक ने फॉक्स और न्यूज कॉर्प से इस्तीफा दे दिया था। रूपर्ट मर्डोक के पहले से ही 6 बच्चे हैं और अब वो 5 वीं बार शादी करने जा रहे हैं।



Click it and Unblock the Notifications