Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
Rupert Murdoch: 93 की उम्र में पांचवीं बार दूल्हा बनें अरबपति रूपर्ट मर्डोक, जानें अरबों के हैं मालिक?
rupert murdoch net worth : अमेरिकी अरबपति रुपर्ट मर्डोक ने 93 साल की उम्र में 5वीं बार शादी कर ली है। उन्होंने अपनी से 26 साल छोटी रूस में पैदा हुई बायोलोजिस्ट एलेना जुकोवा को अपनी 5वीं पत्नी बनाया है। एलेना जुकोवा की उम्र 67 साल है।
दोनों ने शनिवार को कैलिफोर्निया में शादी कर ली। अब दोनों की फोटोज सोशल मीडिया और न्यूज चैनल में खूब वायरल हो रही है। दोनों ने 3 महीने पहले ही सगाई की घोषणा की थी और अब शादी के बंधन में भी बंध गए। आइए जानते हैं कि रूपर्ट मर्डोक क्या करते हैं, वह कितनी दौलत के मालिक हैं?

रिपोर्टर से लेकर मॉडल रह चुकीं मर्डोक की पत्नियां
- रूपर्ट मर्डोक की पहली शादी 1956 में ऑस्ट्रेलियाई फ्लाइट अटेंडेंड पैट्रिशिया बुकर से हुई थी। 4 साल बाद 1960 में दोनों ने तलाक ले लिया था।
- इसके बाद मर्डोक ने अखबार में रिपोर्टर रही अन्ना टोर्व से शादी की। 3 साल से अधिक समय तक शादी के बंधे रहने के बाद दोनों ने 1999 में तलाक लेकर अलग हो गए।
- दूसरे तलाक के कुछ महीनों बाद ही मर्डोक ने वेंडी डेंग से शादी की जो 2013 में खत्म हो गई। - चौथी बार उन्होंने 2016 में मॉडल जेरी हॉल से शादी की। मर्डोक के अलग-अलग शादियों से छह बच्चे हैं।
कौन हैं मीडिया मुगल रूपर्ट मर्डोक
रूपर्ट मर्डोक को मीडिया मुगल कहा जाता है। वह न्यूजकॉर्प के संस्थापक हैं। उनका जन्म 1931 में ऑस्ट्रेलिया में हुआ था, लेकिन बाद में उन्होंने यूएस नागरिकता ले ली। पिता की मुत्यु के बाद 22 साल की उम्र में ही ऑस्ट्रेलिया न्यूज लिमिटेड संभालने की जिम्मेदारी मिली।
इतनी मीडिया कंपनी के हैं मालिक?
मर्डोक अपनी कंपनी न्यूज कॉर्प के जरिए सैकड़ों स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पब्लिशिंग आउटलेट के मालिक हैं। वह ब्रिटेन में द सन और द टाइम्स, ऑस्ट्रेलिया में द डेली टेलीग्राफ, हेराल्ड सन और द ऑस्ट्रेलियन, अमेरिका में द वॉल स्ट्रीट जर्नल और द न्यूयॉर्क पोस्ट के ओनर हैं। बुक पब्लिकेशन हार्पर कॉलिन्स और टेलीविजन चैनल स्काई न्यूज ऑस्ट्रेलिया और फॉक्स न्यूज भी उनके स्वामित्व में आते हैं। इसके अलावा मशहूर स्टार स्पोर्ट्स चैनल और नेशनल जियोग्राफिक में उनकी ब्रॉडकास्टर में हिस्सेदारी है। इसके अलावा रियल एस्टेट और इन्वेस्टमेंट कंपनी स्कॉट क्रॉफ्ट भी रूपर्ट मर्डोक की है।
19.1 अरब डॉलर नेटवर्थ के हैं मालिक
मर्डोक की नेटवर्थ 1990 करोड़ अमेरिकी डॉलर है। फार्ब्स के अनुसार, वह अमेरिका के 31वें सबसे दौलतमंद व्यक्ति हैं। दुनिया के अमीरों में उनका 71वां नंबर है।



Click it and Unblock the Notifications
