Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Russia Earthquake Scary Videos Viral: कैमरे में कैद हुआ कुदरत का कहर! भूकंप के लाइव सीन देख कांप उठे लोग
Russia Earthquake Scary Videos Viral: रूस में आए भयानक भूकंप से वहां तबाही मच गई है। मंगलवार, 29 जुलाई को रूस के कामचटका प्रायद्वीप में 8.7 तीव्रता का भूकंप आने के बाद, क्षेत्र से डरावने दृश्य दिखाने वाले वीडियो सामने आए। संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) ने बताया कि भूकंप का केंद्र रूस के पेट्रोपावलोव्स्क-कामचत्स्की से 133 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में, 74 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था। गहराई कम होने की वजह से ही भूकंप के झटके इतने तेज थे। विनाशकारी भूकंप के आने के बाद से ही प्रशांत महासागर में सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के अनुसार, विनाशकारी सुनामी लहरें अगले तीन घंटों में रूस और जापान के तटीय क्षेत्रों तक पहुंच सकती हैं। अब खबरें आ रही हैं रूस के कई क्षेत्रों में सुनामी आ गई है और भारी तबाही मचा रही है।
भूकंप के बाद से ही सोशल मीडिया पर कई वीडियो सामने आए हैं, जिनमें इमारतों के अंदर जोरदार झटके दिखाई दे रहे हैं और कई जगहों पर नुकसान की खबरें हैं। एक वीडियो में, भूकंप के दौरान एक आवासीय अपार्टमेंट के अंदर का फर्नीचर जोरदार तरीके से हिलता हुआ दिखाई दे रहा है। आइए देखते हैं भूकंप के 5 दिल दहला देने वाले वीडियो।

घर के अंदर का फर्नीचर गिरता हुआ
रसिया में आए भयानक भूकंप के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं। इस वीडियो में देख सकते हैं कि कैसे घर के अंदर का फर्नीचर और कांच की बोतलें कैसे भूकंप के झटकों से हिल रहे हैं और कांच की बोतलें गिर रही हैं। इस सीन को देख अंदाजा लगाया जा सकता है कि झटके कितने तेज थे।
दुकान के अंदर तबाही का मंजर
रसिया में 8.7 तीव्रता का भूकंप आया जिसने वहां तबाही मचा दी। लोगों में इस भूकंप के बाद से ही डर का माहौल है। जो वीडियो नीचे दिया गया है उसे देख आप ये तो अंदाजा लगा ही सकते हैं कि झटके कितने तेज थे। एक दुकान में अचानक भूकंप के बाद कैसी तबाही मची। सारी दुकान हिलने लगी और उसमें रखा सामान वहां बैठी महिला के ऊपर गिरने लगा। वो अपनी जान बचाने के लिए काउंटर के नीचे छिप गई।
समुद्र में उठी भयानक लहरें
रसिया में एक हफ्ते में दो बार भूकंप आ गया है। पहले 7.7 तीव्रता वाला और अब 8.7 तीव्रता वाला। ऐसे में अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) ने रसिया में सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया है। रसिया में भूकंप के दौरान समुद्र में उठती भयानक लहरें किसी को भी डरा देंगी।
गिरा मकान बाहर आए लोग
भूकंप के झटके इतने तेज थे कि रसिया में मकान ताश के पत्तों की तरह गिर गया। पीले रंग के पेंट से सजा ये मकान भूकंप के तेज झटकों को सहन नहीं कर पाया और ढह गया। मकान गिरा तो लोग घर से बाहर निकल आए।
सड़क पर जान बचाने के लिए भागे लोग
जैसे ही भूकंप आया तो लोगों में दहशत फैल गई। भूकंप के झटकों से घरों की दीवारें हिलने लगीं और गिरने लगीं।
ऐसे में लोग अपने घरों से बाहर निकल आए ताकी वो अपनी जान बचा सकें। सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल दिखा और सभी अपनी जान बचने के लिए संघर्ष करते दिखे।



Click it and Unblock the Notifications
