Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
रात 10 बजे लाइट-इंटरनेट बंद ताकि कपल कर सकें रोमांस, इस देश में आबादी बढ़ाने के लिए खुलेगा Ministry of Sex
कई देश घटते जन्म दर से जूझ रहे हैं। आबादी बढ़ाने के लिए कई देश तरह-तरह की स्कीम निकाल रहे हैं। इसी कड़ी में रूस में भी घटती जनसंख्या एक गंभीर मुद्दा बनती जा रही है, और इसे हल करने के लिए सरकार नए तरीकों पर विचार कर रही है। रिपोर्टों के अनुसार, रूस एक खास तरह का मंत्रालय बनाने का सोच रहा है, जिसे "सेक्स मंत्रालय" कहा जाएगा। इस मंत्रालय का उद्देश्य जनसंख्या वृद्धि को प्रोत्साहित करने और जन्म दर बढ़ाने में मदद करना है।
राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की पार्टी की संसद, फैमिली प्रोटेक्शन, पाटर्निटी, मैटरनिटी, चाइल्डहुड कमेटी की अध्यक्ष 68 साल के नीना ओस्तानिना इस मंत्रालय की मांग वाली याचिका की समीक्षा कर रही हैं।

यूक्रेन और रूस युद्ध से बिगडे हालात
यूक्रेन और रूस के युद्ध के कारण रूस को बड़ी मानव क्षति का सामना करना पड़ रहा है। ब्रिटेन के अधिकारियों का अनुमान है कि इस युद्ध में अब तक लगभग सात लाख रूसी सैनिकों की जान गवां चुके हैं, और यह संख्या निरंतर बढ़ रही है। अक्टूबर माह में औसतन प्रतिदिन 1,500 रूसी सैनिक मारे गए, इस वजह से रूस में युवाओं की संख्या में भारी कमी आई है, जिससे देश के भविष्य की जनसांख्यिकी और श्रमशक्ति पर गंभीर असर पड़ सकता है।
आबादी बढ़ाने के लिए Ministry of Sex कर सकता है ये काम
रूस में गिरती जन्म दर को बढ़ाने के लिए सरकार को कुछ असामान्य और अनोखे प्रस्ताव मिले हैं, जो देश की जनसंख्या की दर बढ़ाने में मदद कर सकता है।
इंटरनेट और लाइट बंद : प्रस्ताव में सुझाव है कि रात 10 बजे से सुबह 2 बजे तक इंटरनेट और रोशनी बंद कर दी जाए, ताकि दंपति को साथ समय बिताने के लिए प्रेरित किया जा सके। यह पहल सेक्स गतिविधियों को बढ़ावा देने का उद्देश्य रखती है।
मां बनने के लिए वित्तीय सहायता: प्रस्ताव है कि गृहिणियों को बच्चों की देखभाल और घरेलू कार्यों के लिए पेंशन के साथ अतिरिक्त पैसे दिए जाएं। इसका उद्देश्य महिलाओं को परिवार बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करना है।
पहली डेट के लिए भुगतान : लोगों को एक-दूसरे से मिलने और रिश्ते बनाने के लिए प्रेरित करने के लिए पहली डेट पर जाने के लिए 5,000 रूबल तक का प्रोत्साहन राशि देने पर विचार
सुहागरात का खर्चा : नवविवाहित कपल को अच्छे होटल में सुहागरात मनाने के लिए सरकारी इंतजाम हो, कपल को गर्भधारण को प्रोत्साहित करने के लिए 26,300 रूबल तक देने का प्रस्ताव भी शामिल है।
लंच ब्रेक में सेक्स: एक क्षेत्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने सुझाव दिया है कि कर्मचारियों को कॉफी और लंच ब्रेक के दौरान बच्चा पैदा करने के लिए सेक्स ब्रेक भी मिले।
मुफ्त जांच: गर्भवती महिलाओं के लिए मुफ्त स्वास्थ्य जांच का सुझाव भी दिया गया है, जिससे उन्हें स्वास्थ्य संबंधी सहूलियत मिल सके।
ये प्रस्ताव न केवल रूस में जन्म दर बढ़ाने का प्रयास हैं, बल्कि यह सरकार द्वारा परिवार और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का भी एक प्रयास हो सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
