Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Sachin Tendulkar Birthday: रिटायरमेंट के बाद भी करोड़ों की कमाई करते हैं सचिन, जानिए कितनी संपत्ति के मालिक
Sachin Tendulkar Net Worth: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर आज 53 साल के हो गए। सचिन तेंदुलकर का जन्म 24 अप्रैल 1973 को मुंबई में हुआ था। महज 16 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखने वाले सचिन ने अपने खेल से दुनिया को हैरान कर दिया और देखते ही देखते "क्रिकेट के भगवान" के रूप में पहचान बना ली। 15 नवंबर को पाकिस्तान के खिलाफ डेब्यू करने वाले सचिन ने अपने करियर में ऐसे कई रिकॉर्ड बनाए, जिन्हें तोड़ना आज भी मुश्किल माना जाता है। 2013 में क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद भी उनकी लोकप्रियता और ब्रांड वैल्यू में कोई कमी नहीं आई। यही वजह है कि संन्यास के बाद भी वह लगातार करोड़ों की कमाई कर रहे हैं। आइए, जानते हैं सचिन तेंदुलकर कहां-कहां से कमाई करते हैं और कितनी है उनकी नेटवर्थ -

कितनी है सचिन तेंदुलकर की नेटवर्थ?
सचिन तेंदुलकर ने अपने करियर के दौरान ही नहीं, बल्कि रिटायरमेंट के बाद भी कमाई के कई मजबूत स्रोत बनाए रखे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी कुल नेटवर्थ करीब 175 मिलियन यानी 1436 करोड़ रुपये है। वह अब भी लगातार कमा रहे हैं और अपनी नेटवर्थ में इजाफा कर रहे हैं। बीसीसीआई से सचिन को हर महीने करीबी 70 हजार रुपये पेंशन मिलती है।
कहां-कहां से होती है कमाई?
क्रिकेट खेलने के दिनों में सचिन बड़े-बड़े ब्रांड्स के पसंदीदा चेहरे थे और आज भी विज्ञापनों से अच्छी कमाई करते हैं। आईपीएल में मुंबई इंडियंस की ओर से खेल चुके सचिन ब्रांड एंडोर्समेंट से सालाना लगभग 20-22 करोड़ की कमाई कर रहे हैं। इसके अलावा, सचिन ने अलग-अलग बिजनेस में भी निवेश किया है। उनका "ट्रू ब्लू" नाम का कपड़ों का ब्रांड है। साथ ही वे रेस्टोरेंट बिजनेस में भी सक्रिय हैं, जहां मुंबई और बेंगलुरु जैसे शहरों में "सचिन एंड तेंदुलकर्स" नाम से उनके रेस्टोरेंट चलते हैं। साल 2021 में उन्होंने जेटसिंथेसिस में निवेश किया था। इसके अलावा उनका "टेन एक्स यू" नाम का एक स्पोर्ट्स ब्रांड है, जिससे उन्हें अच्छी कमाई होती है।
लग्जरी कारों के शौकीन मास्टर ब्लास्टर
सचिन तेंदुलकर को लग्जरी गाड़ियों का खास शौक है। उनके कलेक्शन में फेरारी 360 मोडेना, निसान जीटी-आर और बीएमडब्ल्यू 750 जैसी महंगी कारें शामिल हैं, जिनकी कीमत करोड़ों में है। इसके अलावा, सचिन इन दिनों बैंक ऑफ बड़ौदा, हैवल्स, स्पिननी, अपोलो टायर्स और ल्यूमिनस जैसे कई बड़े ब्रांड्स के साथ जुड़े हुए हैं, जिससे उनकी कमाई जारी है। साथ ही, वह आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस की कोचिंग और मेंटरिंग से भी जुड़े हुए हैं।
बांद्रा में है सचिन का आलीशान घर
सचिन तेंदुलकर के पास मुंबई के बांद्रा इलाके में एक शानदार तीन मंजिला बंगला है, जहां वह अपने परिवार के साथ रहते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बंगले की कीमत करीब 100 करोड़ रुपये आंकी जाती है। इसके अलावा, मुंबई में उनका एक लग्जरी फ्लैट भी है, जिसकी कीमत लगभग 8 करोड़ रुपये बताई जाती है। रिपोर्ट्स के अनुसार, उनके पास केरल में भी करीब 78 करोड़ रुपये की संपत्ति मौजूद है, जिससे उनकी रियल एस्टेट निवेश की मजबूत स्थिति साफ नजर आती है।



Click it and Unblock the Notifications
