Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
सचिन तेंदुलकर ने पीएम मोदी को दिया बेटे की शादी का न्योता, जानें कितनी है अर्जुन तेंदुलकर की नेटवर्थ
Arjun Tendulkar Net Worth: भारत के महान पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के घर शहनाई बजने वाली है। उनके बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी उनकी मंगेतर सानिया चंडोक से होने जा रही है। हाल ही में सचिन अपने पूरे परिवार के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अर्जुन और सानिया की शादी का निमंत्रण प्रधानमंत्री को सौंपा। इस खास मौके को सचिन ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए साझा किया है। सचिन तेंदुलकर ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें पोस्ट करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री मोदी को व्यक्तिगत रूप से शादी में शामिल होने का निमंत्रण देना उनके लिए बेहद खुशी की बात रही। साथ ही उन्होंने बताया कि पीएम मोदी ने अर्जुन और सानिया को आशीर्वाद देने के साथ-साथ जीवन को लेकर कुछ खास और उपयोगी सलाह भी दी।

मार्च में होगी अर्जुन-सानिया की शादी
अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक की शादी अगले महीने यानी मार्च में होने वाली है। रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों की शादी 5 मार्च को हो सकती है। कुछ सूत्रों के मुताबिक, अर्जुन और सानिया 3 से 5 मार्च के बीच शादी के बंधन में बंध सकते हैं। प्रधानमंत्री को भेजा गया निमंत्रण भी इस बात की ओर इशारा करता है कि शादी की तैयारियां अंतिम दौर में हैं।
सचिन तेंदुलकर ने पोस्ट में क्या लिखा?
सचिन तेंदुलकर ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, "'हमें माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को अर्जुन और सानिया की शादी में बुलाकर बहुत खुशी हुई है। मोदी जी इस युवा कपल को आपके आशीर्वाद और अच्छी सलाह के धन्यवाद।''
कौन हैं सानिया चंडोक?
सानिया चंडोक एक प्रतिष्ठित और बिजनेस बैकग्राउंड से आती हैं। वह जाने-माने बिजनेसमैन रवि घई की पोती हैं, जिनका मुंबई में होटल इंडस्ट्री में बड़ा नाम है। सानिया खुद भी एक सफल एंटरप्रेन्योर हैं। उन्होंने लंदन स्कूल और इकोनॉमिक्स से बिजनेस मैनेजमेंट की डिग्री ली है। इसके अलावा, उन्होंने वर्ल्ड वाइड वेटरनरी सर्विस से वेटरनरी टेक्नीशियन का डिप्लोमा भी किया है। वह मुंबई में 'मिस्टर पॉज' नाम से एक लग्जरी पेट स्पा और स्टोर चलाती हैं। शादी के बाद सानिया तेंदुलकर परिवार की बहू बनेंगी।
अर्जुन तेंदुलकर की इतनी है नेटवर्थ
अर्जुन तेंदुलकर भी अपने पिता के नक्शे-कदम पर चलते हुए क्रिकेट में करियर बना रहे हैं। वह एक तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर हैं और घरेलू क्रिकेट में अपनी प्रतिभा दिखा चुके हैं। अर्जुन तेंदुलकर की नेट वर्थ की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी कमाई 21-22 करोड़ रुपये के आसपास बताई जाती है। अर्जुन को यह आय घरेलू क्रिकेट, इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) कॉन्ट्रैक्ट और ब्रांड एंडोर्समेंट्स से होती है। हालांकि अर्जुन अभी अपने करियर की शुरुआत में हैं, लेकिन जिस तरह से वह क्रिकेट में आगे बढ़ रहे हैं, आने वाले समय में उनकी नेट वर्थ में और इजाफा होने की उम्मीद है।
लग्जरी कारों के शौकीन हैं अर्जुन
सचिन तेंदुलकर के लाडले को लग्जरी कारों का शौक है। रिपोर्टस के मुताबिक, अर्जुन और सचिन तेंदुलकर के पास पोर्श कायेन, बीएमडब्ल्यू i8, किआ कैरेंस, निसान GTR, फेरारी 360 मोडेना, मर्सिडीज-एएमजी C36 समेत अन्य महंगी गाड़ियों का कलेक्शन है।



Click it and Unblock the Notifications
