Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
Saina Nehwal Net Worth: कमाई में भी किसी से कम नहीं बैडमिंटन स्टार, जानिए कितने करोड़ की हैं मालकिन
Saina Nehwal Net Worth: भारत की बैडमिंटन क्वीन साइना नेहवाल सिर्फ एक खिलाड़ी नहीं बल्कि एक आइकन हैं। बैडमिंटन स्टार अपने तलाक की वजह से चर्चाओं में छा गई हैं। शादी के 7 साल बाद साइना ने पारुपल्ली कश्यप से डिवोर्स अनाउंस कर दिया है। इस बात की जानकारी खुद साइना नेहवाल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी जिससे कई लोग हैरान हो गए। साइना के इस फैसले के बाद सभी जानना चाहते हैं कि आखिर इसके पीछे की वजह क्या है? हालांकि तलाक के पीछे की क्या वजह है ये अभी तक साफ नहीं हुई है।
इसी बीच चर्चाओं के बाजार में लोगों को ये भी जानने की इच्छा है कि साइना नेहवाल कितने करोड़ की मालकिन हैं। आइए जानते हैं कि बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल कितनी संपत्ति की मालकिन हैं और उनके पास कौन सी गाड़ियां हैं साथ ही आलीशान घर और लाइफस्टाइल के बारे में भी जानते हैं।
कितने करोड़ की मालकिन हैं साइना नेहवाल
साइना नेहवाल जानी-मानी बैडमिंटन स्टार हैं जिनके नाम के चर्चे विदेशों में भी हैं। साइना खेल के साथ कमाई में भी अव्वल हैं। रिपोर्ट के मुताबिक वो सालाना 5 करोड़ रुपये कमाती हैं। बात साइना की नेटवर्थ की करें तो वो करीब 36 करोड़ रुपये बताई जा रही है। साइना के पास आलीशान घर और कई लग्जरी गाड़ियां भी हैं। साइना की कमाई का स्रोत सिर्फ खेल नहीं, बल्कि ब्रांड एंडोर्समेंट, विज्ञापन, और निवेश भी हैं।

तीसरी सबसे अमीर बैडमिंटन खिलाड़ी हैं साइना
कम ही लोगों को पता होगा कि साइना नेहवाल तीसरी सबसे अमीर बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। जी हां, आपने सही सुना पहले नंबर पर लिन डैन और दूसरे नंबर पर ली चोंग वेई हैं। साइना ने देश का नाम देश और विदेश में रौशन किया है। मगर अब उनकी निजी जिंदगी में भूचाल आ गया है।

साइना नेहवाल का घर और लग्जरी गाड़ियां
साइना नेहवाल हैदराबाद के पास एक अल्ट्रा-लग्जरी बंगले में रहती हैं जिसकी कीमत करोड़ों में है। उनके घर में आधुनिक सुविधाएं, बड़ा गार्डन, जिम और स्पोर्ट्स एरिया शामिल हैं। वहीं साइना के लग्जरी कार कलेक्शन की बात करें तो उन्हें महंगी गाड़ियों का भी शौक है।
उनके पास मौजूद कुछ लग्जरी गाड़ियों की लिस्ट में BMW 7 Series जो ओलंपिक में मेडल जीतने के बाद सचिन तेंदुलकर ने गिफ्ट की थी। Mercedes-Benz GLC, Audi Q5 और Range Rover Evoque हैं।



Click it and Unblock the Notifications
