Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
Samantha Ruth Prabhu Wedding: क्या होता है 'भूत शुद्धि विवाह'? समांथा रुथ प्रभु ने जिस अनोखी परंपरा से की शादी
Samantha Ruth Prabhu Marriage: साउथ एक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभु और 'फैमिली मैन' सीरीज फेम डायरेक्टर राज निदिमोरु ने शादी कर ली है। दोनों ने 1 दिसंबर, सोमवार को सुबह कोयंबटूर के ईशा योग केंद्र में बेहद निजी माहौल में शादी रचा ली। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह विवाह सद्गुरु के ईशा योग सेंटर के लिंग भैरवी मंदिर में प्राचीन योग परंपरा 'भूत शुद्धि विवाह' के अनुसार संपन्न हुआ। इस विवाह में केवल परिवार के सदस्य और करीबी शामिल रहे है। समांथा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी शादी की तस्वीरें शेयर की हैं। ऐसे में अब लोगों में जानने की उत्सुकता है कि आखिर भूत शुद्धि विवाह क्या है। आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

क्या है भूत शुद्धि विवाह?
एक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभु और डायरेक्टर राज निदिमोरु की शादी सामान्य शादी से अलग विवाह की प्राचीन पद्धति भूत शुद्धि विवाह के जरिए संपन्न हुई है। भूत शुद्धि विवाह एक प्राचीन यौगिक प्रक्रिया है, जो ईशा फाउंडेशन द्वारा प्रचारित की जाती है। इसमें दंपति के भीतर के पांच तत्वों (पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु, आकाश) की शुद्धि की जाती है, जिससे उनका संबंध मजबूती और पवित्रता से भर जाता है। यह बंधन विचारों, भावनाओं और शारीरिक जुड़ाव से भी परे होता है। ईशा फाउंडेशन की यह विशेष विवाह प्रक्रिया लिंग भैरवी देवी या कुछ चुनिंदा स्थानों पर ही की जाती है। माना जाता है कि यह विवाह दंपति के जीवन में देवी की कृपा, सुख-समृद्धि और आध्यात्मिक संतुलन को आमंत्रित करता है। शादी के बाद ईशा फाउंडेशन ने सामंथा और राज को आशीर्वाद दिया और उनके वैवाहिक जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।
लिंग भैरवी देवी कौन हैं?
लिंग भैरवी देवी, सद्गुरु द्वारा स्थापित एक शक्तिशाली देवी स्वरूप हैं, जो दिव्य स्त्री ऊर्जा का प्रचंड और करुणामयी रूप मानी जाती हैं। उन्हें सृष्टि और रहस्य का द्वार माना जाता है, जो भक्तों को मन, शरीर और ऊर्जा को संतुलन देती हैं। कहा जाता है कि यहां किए जाने वाले अनुष्ठान शरीर, मन और ऊर्जा को स्थिर करने में मदद करते हैं और जीवन में सकारात्मकता बढ़ाते हैं।
पांच फेरे और हल्दी का मंगलसूत्र
भूत शुद्धि विवाह में अग्नि के चार नहीं, बल्कि पांच फेरे लिए जाते हैं। हर फेरा एक तत्व को समर्पित होता है। फेरों के बाद दुल्हन को लिंग भैरवी देवी का पेंडेंट और हल्दी से बना मंगलसूत्र पहनाया जाता है। इस पूरी प्रक्रिया के दौरान विशेष तात्विक मंत्रोच्चारण किया जाता है, जिससे वातावरण और भी पवित्र हो जाता है।
सामंथा और राज की दूसरी शादी
आपको बता दें कि सामंथा और राज, दोनों की यह दूसरी शादी है। सामंथा की पहले 2017 में अभिनेता नागा चैतन्य से शादी हुई थी, लेकिन 2021 में दोनों अलग हो गए। वहीं, राज निदिमोरू की पहली शादी लेखिका श्यामली डे से हुई थी, लेकिन 2022 में दोनों ने तलाक ले लिया था।



Click it and Unblock the Notifications