Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
चार साल की शादी टूटी, 200 करोड़ की एलिमनी ठुकराई, फिर भी करोड़ों की मालकिन है साउथ की ये टॉप एक्ट्रेस
Samantha Ruth Prabhu Birthday : साउथ की टॉप एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। सामंथा जितनी अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में रहती हैं, उतनी ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियां बटोरती हैं। 2017 में सामंथा ने एक्टर नागा चैतन्य से शादी की थी, लेकिन चार साल बाद 2021 में दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया। रिपोर्ट के मुताबिक तलाक के दौरान नागा चैतन्य ने सामंथा को 200 करोड़ रुपये की एलिमनी ऑफर की थी, जिसे सामंथा ने ठुकरा दिया। कहा जाता है कि उन्होंने 50 करोड़ रुपये तक की पेशकश भी लेने से इनकार कर दिया था।
तलाक के समय सामंथा मां बनने की योजना बना रही थीं, लेकिन रिश्ते के टूटने के बाद उन्होंने खुद को संभाला और करियर पर फोकस किया। साउथ फिल्मों के अलावा बॉलीवुड में भी सामंथा ने अपनी मजबूत पहचान बनाई। 'पुष्पा' के सुपरहिट गाने 'ऊ अंटवा' के बाद उनकी पॉपुलैरिटी ज्यादा बढ़ गई।

सामंथा रुथ प्रभु की नेट वर्थ
आज सामंथा रुथ प्रभु की नेट वर्थ करीब 100 करोड़ रुपये बताई जाती है। वह हर साल 9-10 करोड़ रुपये कमाती हैं। विज्ञापनों के जरिए भी वह मोटी कमाई करती हैं, जिनके लिए वह 3-5 करोड़ रुपये तक चार्ज करती हैं। इंस्टाग्राम पर एक पेड पोस्ट के लिए वह 20 लाख रुपये तक वसूलती हैं।
सामंथा का कार कलेक्शन
सामंथा के पास 7.8 करोड़ रुपये का एक आलीशान डुप्लेक्स अपार्टमेंट और 15 करोड़ रुपये का सी-फेसिंग 3 बीएचके घर है। साथ ही, उनका 9.34 करोड़ रुपये का रियल एस्टेट निवेश भी है। उनके गैराज में ऑडी क्यू7, पोर्श केमैन जीटीएस, लैंड रोवर, मर्सिडीज बेंज G63 AMG, बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज और जगुआर XF जैसी लग्जरी गाड़ियां भी शामिल हैं।
मायोसाइटिस से जूझ रही है सामंथा
तलाक के बाद सामंथा मायोसाइटिस नामक ऑटोइम्यून बीमारी का सामना करना पड़ा, जिसकी जानकारी उन्होंने 'कॉफी विद करण' में दी थी। इलाज के बाद वह अब काफी बेहतर हैं और इस बीमारी के प्रति लोगों को जागरूक भी कर रही हैं।
करियर में आगे बढ़ रही है सामंथा
तलाक के बाद सामंथा ने अपने करियर को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। उन्होंने वरुण धवन के साथ 'सिटाडेल' में दमदार अभिनय किया। वहीं, उनके एक्स-हसबैंड नागा चैतन्य भी अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं। उन्होंने 2024 में एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला से शादी कर ली है। दोनों अपनी-अपनी नई जिंदगी में आगे बढ़ते हुए सफलता की नई कहानियां लिख रहे हैं।



Click it and Unblock the Notifications
