Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
कपाट बंद होने से पहले केदारनाथ पहुंची सारा अली खान, सोशल मीडिया पर वायरल हुए फोटो-वीडियो
Sara Ali Khan Kedarnath photos videos Viral: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान एक बार फिर अपनी आस्था और सादगी भरे अंदाज के कारण सुर्खियों में हैं। केदारनाथ मंदिर के कपाट बंद होने से पहले सारा अली खान बाबा केदारनाथ के दर्शन के लिए उत्तराखंड पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने पूजा की और स्थानीय लोगों के साथ मस्ती करती नजर आईं। उनकी इस केदारनाथ यात्रा के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। सारा माथे पर तिलक लगाए और हाथ जोड़े बाबा केदार के दर्शन करती दिखीं।

उन्होंने मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं के साथ फोटो खिंचवाई और 'हर हर महादेव' के जयकारे भी लगाए। आइए आप भी सारा के वायरल हो रहे फोटो और वीडियो देखें जिसमें उनकी भक्ति साफ नजर आ रही है।

'केदारनाथ' से है गहरा नाता
गौरतलब है कि सारा अली खान की डेब्यू फिल्म 'केदारनाथ' (2018) इसी तीर्थ स्थल पर आधारित थी, जिससे उनका इस जगह से एक खास भावनात्मक जुड़ाव है।

हर साल वह कपाट बंद होने से पहले बाबा केदार के दर्शन के लिए पहुंचती हैं और अपनी श्रद्धा व्यक्त करती हैं। इस बार भी उनके फोटो देखकर फैंस लिख रहे हैं सारा वाकई दिल से भक्त हैं बाबा केदार की।

सारा ने इंस्टा पर लिखा खास कैप्शन
सारा अली खान ने अपने केदारनाथ के फोटो और वीडियो इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किए और साथ में एक खास कैप्शन भी लिखा। उन्होंने लिखा- केदारनाथ दुनिया की एकमात्र ऐसी जगह है जो पूरी तरह से जानी-पहचानी लगती है और आज भी मुझे हर बार अचंभित और आश्चर्यचकित कर देती है। उन्होंने बाबा का आभार भी जताया और लिखा कि मुझे वह सब कुछ देने के लिए धन्यवाद जो मेरे पास है और मुझे वह सब कुछ बनाने के लिए जो मैं हूं।

सारा ने स्थानीय लोगों संग इंजॉय किया पहाड़ी खाना
सारा अली खान ने केदारनाथ में बाबा के दर्शन किए, और फिर वहां के स्थानीय लोगों के साथ वहां का पहाड़ी खाना भी इंजॉय किया। सारा ने एक व्यक्ति से पूछा भी कि आप क्या कर रहे हो तो उसने बोला कि वो कोद का आटा गूंथ रहा है तो इसपर सारा ने पूछा कि ये क्या होता है उसने बताया कि इसे हिंदी में मंडुए का आटा भी कहा जाता है।
सारा अली खान ने सारी फोटो और वीडियो इंस्टा पर शेयर की जिन्हें लोग काफी पसंद कर रहे हैं।



Click it and Unblock the Notifications
