Latest Updates
-
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन
Sardar Patel Death Anniversary: सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि पर इन संदेशों के साथ दें उन्हें श्रद्धांजलि
Sardar Patel Death Anniversary Shradhanjali Messages: भारत के पहले गृहमंत्री और उप-प्रधानमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की आज 75वीं पुण्यतिथि है। सरदार पटेल को भारत के लौहपुरुष भी कहा जाता था। उनका जन्म 31 अक्टूबर 1875 को गुजरात के नडियाद में हुआ था। 1950 में 15 दिसंबर के दिन उन्होंने दिल का दौरा पड़ने के बाद मुंबई में आखिरी सांस ली। एक वकील के रूप में अपने करियर की शुरुआत करने वाले सरदार पटेल ने देश की आजादी में अहम योगदान दिया था। उन्होंने स्वतंत्रता के बाद भारत को एकजुट करने में जो अहम भूमिका निभाई उसे कभी भी भूला नहीं जा सकता है। आज सरदार पटेल की पुण्यतिथि पर आप इन कोट्स के माध्यम से लौह पुरुष को अपनी श्रद्धांजलि प्रदान कर सकते हैं।

सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि संदेश (Sardar Vallabhbhai Patel Shradhanjali Sandesh)
1. लोहे से मज़बूत थे हौसले जिनके,
भारत को एक सूत्र में पिरो गए।
नाम सरदार पटेल था उनका,
जो इतिहास में अमर हो गए।
2. सरदार पटेल का जीवन साहस की कहानी है,
भारत की अखंडता आपकी निशानी है,
पुण्यतिथि पर शीश झुकाकर कहते हैं,
आपका सपना आज भी हमारी ज़ुबानी है
3. जिसने बिखरे भारत को एक सूत्र में बाँधा,
उस महान नेता ने इतिहास को दिशा दी साधा,
पुण्यतिथि पर नमन उस मजबूत विचार को,
जो आज भी देश को एक रहने की सीख सिखाता है
4. कम बोलकर भी बहुत कुछ कह गए,
करके दिखाया, लिखकर नहीं।
सरदार पटेल जैसे लोग,
हर दौर में मिलते नहीं।
5. जिस दौर में हौसले डगमगाए,
वो चट्टान बनकर खड़े रहे।
देश की एकता के खातिर,
खुद से पहले भारत रखे रहे।
Sardar Vallabhbhai Patel Death Anniversary Tribute Messages in Hindi
6. बिखरे सपनों को जोड़ दिया,
टूटे भारत को मोड़ दिया।
लौह पुरुष ने अपने दम पर,
इतिहास का रुख़ ही मोड़ दिया।
7. इतिहास की हर इबारत में,
आपका योगदान चमकता है।
भारत जब भी मजबूत दिखता है,
सरदार पटेल याद आता है।
8. सर झुकता है उस शख़्स के आगे,
जिसने देश को पहचान दी।
टुकड़ों में बंटे भारत को,
एक नई जान दी।
9. ना दिखावा, ना शोर-शराबा,
काम ही आपकी पहचान रहा।
लौह पुरुष कहलाए आप,
क्योंकि इरादों में तूफ़ान रहा।
10. जब भी भारत एक नजर आए,
समझ लेना आप आसपास हैं।
सरदार पटेल सिर्फ इतिहास नहीं,
आज भी हमारे साथ हैं।



Click it and Unblock the Notifications
