Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
कौन थीं दूरदर्शन की मशहूर एंकर Sarla Maheshwari? जिन्होंने 71 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
Sarla Maheshwari Passed Away: भारतीय टेलीविजन और विशेषकर दूरदर्शन के इतिहास में 80 और 90 का दशक एक ऐसा दौर था, जब न्यूज एंकर की पहचान केवल उनकी आवाज से होती थी। उन्हीं चेहरों में से एक सबसे चमकता नाम था सरला माहेश्वरी का जो आज इस दुनिया को अलविदा कह गई हैं। अपनी संजीदगी, स्पष्ट उच्चारण और सौम्य व्यवहार के लिए जानी जाने वाली मशहूर एंकर सरला माहेश्वरी का 71 साल की उम्र में निधन हो गया है।
उनके जाने से पत्रकारिता और टेलीविजन के उस 'स्वर्ण युग' का एक और अध्याय समाप्त हो गया है, जिसने ब्लैक एंड व्हाइट टीवी के दौर में घर-घर अपनी पहचान बनाई थी। आइए जानते हैं दूरदर्शन की इस 'आइकॉनिक' एंकर के जीवन और उनके सफर के बारे में।

दूरदर्शन का वो दौर और सरला की पहचान
आज के समय में बेशक एक नहीं बल्कि बहुत से न्यूज चैनल ओपन हो गए हैं। यहां तक की यूट्यूब पर भी अलग-अलग लोग जानकारी देने के लिए उपलब्ध हैं। मगर 80 और 90 के दशक में ऐसा बिल्कुल भी नहीं था, बल्कि यूं कहें कि निजी चैनलों का अस्तित्व था ही नहीं या नाम बराबर था, तब दूरदर्शन ही खबरों का एकमात्र विश्वसनीय जरिया था। सरला माहेश्वरी उस समय की सबसे लोकप्रिय न्यूज एंकर्स में से एक थीं। उनके समाचार पढ़ने का अंदाज इतना संजीदा और प्रभावशाली था कि लोग उन्हें देखने के लिए वक्त निकालकर बैठते थे। उन्होंने सालों तक देश-दुनिया की बड़ी खबरों को जनता तक पहुंचाया।
सादगी और शालीनता की प्रतिमूर्ति
सरला माहेश्वरी केवल अपनी पत्रकारिता और अपनी दमदार आवाज के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी शालीनता के लिए भी जानी जाती थीं। सलीके से सजी साड़ी और माथे पर बिंदी उनका यह पारंपरिक भारतीय लुक उस समय की महिला एंकर्स के लिए एक 'सिग्नेचर स्टाइल' बन गया था। उन्होंने अपनी एंकरिंग से यह साबित किया कि बिना शोर-शराबे के भी खबरें प्रभावी ढंग से दी जा सकती हैं। जान लें कि सरला माहेश्वरी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से PhD की डिग्री ली और उसी दौरान दूरदर्शन के लिए ऑडिशन भी दिया।
निधन की खबर से शोक की लहर
71 साल की उम्र में उनके निधन की खबर आते ही सोशल मीडिया पर उनके प्रशंसकों और पुराने सहयोगियों ने उन्हें श्रद्धांजलि देना शुरू कर दिया। कई लोगों ने उनके पुराने वीडियो शेयर करते हुए अपने बचपन की यादें ताजा कीं। उनके निधन को पत्रकारिता जगत के लिए एक बड़ी क्षति माना जा रहा है।
कब और कहां होगा अंतिम संस्कार?
सरला माहेश्वरी अब हमारे बीच में नहीं रहीं और इस बात का दुख मीडिया इंडस्ट्री से लेकर उन लोगों को भी है जो 80 और 90 के दशक उन्हें सुना करते थे। बता दें कि सरला माहेश्वरी के परिवार के मिली जानकारी के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार 12 फरवरी की शाम 4 बजे निगम बोध घाट पर होगा।



Click it and Unblock the Notifications