Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
Hajj Yatra 2025: हज में बच्चों को ले जाने पर सऊदी अरब ने लगाया प्रतिबंध, 14 देशों के लिए बदले वीजा नियम
Saudi Arabia Bans Children from Hajj 2025 : सऊदी अरब ने हज 2025 के लिए बड़ा फैसला लिया है। नए नियमों के तहत अब बच्चों की हज में एंट्री बैन कर दी गई है। सऊदी अरब के हज और उमरा मंत्रालय ने बताया कि यह निर्णय हर साल बढ़ती भीड़ और सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। मंत्रालय का कहना है कि 2025 में उन्हीं लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी, जो पहली बार हज करने आ रहे हैं।
बच्चों पर बैन लगाने का मुख्य कारण भीड़भाड़ में होने वाली परेशानियों और उनकी सुरक्षा को सुनिश्चित करना है। हज 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और नए नियमों को सख्ती से लागू किया जाएगा।

Nusuk ऐप से कराएं हज 2025 का रजिस्ट्रेशन
सऊदी अरब के नागरिक और वहां रहने वाले लोग Nusuk ऐप या आधिकारिक ऑनलाइन पोर्टल के जरिए हज 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। आवेदकों को अपनी जानकारी सत्यापित करनी होगी और साथ यात्रा करने वाले व्यक्ति का भी पंजीकरण अनिवार्य होगा। सऊदी सरकार ने यह प्रक्रिया सुविधाजनक और पारदर्शी बनाने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म का उपयोग किया है।
किन-किन देशों पर होगा असर?
सऊदी अरब के नए वीजा नियमों से 14 देश प्रभावित होंगे। इनमें अल्जीरिया, बांग्लादेश, मिस्र, इथियोपिया, भारत, इंडोनेशिया, इराक, जॉर्डन, मोरक्को, नाइजीरिया, पाकिस्तान, सूडान, ट्यूनीशिया और यमन शामिल हैं।
सऊदी सरकार ने इन देशों के नागरिकों के लिए पर्यटन, व्यापार और पारिवारिक यात्राओं के लिए मिलने वाले एक साल के मल्टीपल एंट्री वीजा को अनिश्चितकाल के लिए निलंबित कर दिया है। अब वे केवल सिंगल एंट्री वीजा के लिए आवेदन कर सकते हैं, जो 30 दिनों के लिए वैध होगा।
सऊदी अरब हज और उमरा से जुड़े नियमों में समय-समय पर बदलाव करता रहता है। 2024 में, सऊदी सरकार ने उमरा के दौरान ग्रेट ग्रैंड मस्जिद के पास भीड़ को नियंत्रित करने के लिए फोटोग्राफी पर पाबंदी लगाने की सलाह दी थी। मंत्रालय ने बिना अनुमति के किसी की फोटो लेने और मस्जिद के पास अधिक देर तक फोटोग्राफी करने से बचने को कहा था।



Click it and Unblock the Notifications
