Latest Updates
-
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं
Sawan Shayari Insta Caption: सावन की शायरी पढ़कर झूम उठेगा मन, सोशल मीडिया पर लगाएं ये मस्त कैप्शन
Sawan Shayari Insta Caption: सावन का महीना भारतीय मानसून का प्रतीक है, जब पूरे देश में बारिश का आगमन होता है। इस समय होने वाली 'रिमझिम बरसात' न केवल मौसम को खुशगवार बनाती है बल्कि धरती को भी हरियाली से भर देती है।
बारिश की बूंदें पत्तों और फूलों पर गिरकर एक अद्वितीय दृश्य प्रस्तुत करती हैं। हरियाली और ताजगी से वातावरण जीवंत हो उठता है। ठंडी हवाएं और बारिश की ठंडक से गर्मियों की तपन दूर हो जाती है। हर उम्र के लोग इस मौसम का आनंद लेते हैं। चाय और पकौड़ों के साथ शाम बितायी जाती है।

वहीं सावन के महीने में कई धार्मिक और सांस्कृतिक उत्सव मनाए जाते हैं, जैसे तीज और रक्षा बंधन। इस दौरान भगवान शिव की विशेष पूजा अर्चना की जाती है। किसान इस समय का बेसब्री से इंतजार करते हैं क्योंकि यह फसलों के लिए सबसे महत्वपूर्ण समय होता है। अच्छी बारिश से खेती-बाड़ी में उन्नति होती है।
सावन का सावन की रिमझिम बरसात लोगों के जीवन में खुशियां और ताजगी लाती है, जो हर किसी के दिल को छू जाती है। यह समय है प्राकृतिक सौंदर्य का, धार्मिक आस्था का, और समाजिक उत्सवों का, जो इस महीने को खास बनाते हैं। सावन का महीना शायरों की भी पहली पसंद रहा है। सावन से जुड़ी कई खूबसूरत और दिल को छू लेने वाली शायरियां हम आपके लिए लेकर आये हैं जो आपका दिन बना देंगी।
Romantic Sawan Shayari for Instagram Captions in Hindi
1.
बरसात का बादल तो दीवाना है क्या जाने
किस राह से बचना है किस छत को भिगोना है
-निदा फ़ाज़ली
2.
अब के सावन में शरारत ये मिरे साथ हुई
मेरा घर छोड़ के कुल शहर में बरसात हुई
- गोपालदास नीरज
3.
मैं चुप कराता हूँ हर शब उमडती बारिश को
मगर ये रोज़ गई बात छेड़ देती है
-गुलज़ार
Romantic Sawan Shayari for Instagram Status in Hindi
4.
बरस रही थी बारिश बाहर
और वो भीग रहा था मुझ में
-नज़ीर क़ैसर
5.
याद आई वो पहली बारिश
जब तुझे एक नज़र देखा था
-नासिर काज़मी
6.
हम से पूछो मिज़ाज बारिश का
हम जो कच्चे मकान वाले हैं
-अशफ़ाक़ अंजुम
Sawan Ki Shayari Mesages and Status in Hindi
7.
हो लेने दो बारिश हम भी रो लेंगे
दिल में हैं कुछ ज़ख़्म पुराने धो लेंगे
-सदार आसिफ़
8.
कल तिरे एहसास की बारिश तले
मेरा सूना-पन नहाया देर तक
-नीना सहर
9.
आंखें यूं बरसीं पैराहन भीग गया
तेरे ध्यान में सारा सावन भीग गया
- मुसव्विर सब्ज़वारी
10.
सावन की इस रिम-झिम में
भीग रहा है तन्हा चांद
- इंद्र सराज़ी
11.
हिज्र में यूं बहते हैं आंसू
जैसे रिम-झिम बरसे सावन
- शिव रतन लाल बर्क़ पूंछवी
12.
सावन की भीगी ख़ुशबू ने
सांसों को सुलगाया होगा
- ख़्वाजा साजिद
13.
घबराया हुआ देख के पतझड़ के अक़ब से
मेरे लिए सावन का महीना निकल आया
- मुज़फ़्फ़र हनफ़ी
14.
तू सावन की शोख़ घटा में प्यासा बन
चल करते हैं कुछ मन-मानी हम दोनों
- मदन मोहन दानिश
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
