Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
क्या कल बंद रहेंगे स्कूल? अक्टूबर में बच्चों की बल्ले-बल्ले जानें कितने दिन की मिलेगी छुट्टी
October 2025 School Holiday Calendar: अक्टूबर का महीना छात्रों और माता-पिता दोनों के लिए खास माना जाता है, क्योंकि इस महीने कई बड़े त्योहार आते हैं। दशहरा, अहोई अष्टमी, वाल्मीकि जयंती और दिवाली जैसे पर्वों की वजह से स्कूल-कॉलेज में छुट्टियों का सिलसिला लगातार चलता है। इस समय कई बच्चे उत्सुक रहते हैं कि क्या कल स्कूल बंद रहेगा? या कितने दिन छुट्टियां रहेंगी। इसी बीच कई राज्यों ने 13 अक्टूबर से ही छुट्टी की घोषणा कर दी है।
ऐसे में अब बच्चों में ये जानने की उत्सुकता और भी बढ़ गई है कि उनके शहर में कब से हैं छुट्टियां। इस आर्टिकल में हम अक्टूबर 2025 में होने वाली सभी छुट्टियों, त्योहारी अवकाश और स्कूल बंद रहने की तारीखों की पूरी लिस्ट देंगे, ताकि आप अपने बच्चों की पढ़ाई और परिवार के समय का सही प्रबंधन कर सकें। आइए फिर बिना देर किए जान लेते हैं कि आपके शहर में कब-कब रहेंगे स्कूल-कॉलेज बंद।

इस राज्य में मिलेगी 12 दिन की दिवाली छुट्टी
दिवाली का त्योहार आने वाला है जिसे लेकर लोग और खासतौर पर छोटे बच्चे काफी उत्साहित हैं। बच्चों का उत्साह स्कूलों और कॉलेज की छुट्टियों को लेकर है। वैसे तो 18 अक्टूबर यानी धनतेरस से कई स्कूलों में छुट्टी का ऐलान होगा लेकिन राजस्थान में 13 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक यानी पूरे 12 दिन की छुट्टी का ऐलान कर दिया गया है।
आपके राज्य में कब होगी छुट्टी?
अब ये जान लेते हैं कि किस राज्य में कितने दिन की दिवाली छुट्टी दी जा रही है।
| राज्य | छुट्टी की तारीख | कितने दिन की छुट्टी | |
| राजस्थान | 13 से 24 अक्टूबर 2025 | 12 दिन | |
| बिहार | 20 से 29 अक्टूबर 2025 | 10 दिन | |
| मध्य प्रदेश | 18 से 23 अक्टूबर 2025 | 6 दिन | |
| छत्तीसगढ़ | 20 से 25 अक्टूबर 2025 | 6 दिन | |
| हरियाणा | 17 से 23 अक्टूबर 2025 | 10 दिन |
कब है दिवाली
अब ये जान लेते हैं कि दिवाली कब है। इस बार भी अन्य वर्षों की तरह दो दिन का त्योहार मनाया जाने वाला है। दरअसल, साल 2025 में 20 और 21 अक्टूबर 2025 को अमावस्या तिथि पड़ रही है। आप जो जानते ही हैं कि दिवाली की पूजा सांय काल में अमावस्या तिथि पर ही होती है। ऐसे में 20 अक्टूबर को ही दिवाली की पूजा होगी क्योंकि 21 अक्टूबर को अमावस्या तिथि दोपहर तक ही है। हालांकि कुछ लोग 21 को भी दिवाली मनाएंगे। वहीं इस बार गोवर्धन पूजा दिवाली के अगले दिन नहीं बल्कि 22 अक्टूबर को होगी इसकी वजह एक तिथि का बढ़ना है।



Click it and Unblock the Notifications
