Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
New year : 2024 में इतने दिन स्कूल रहेंगे बंद, देखें छुट्टियों की लिस्ट, नए साल में विंटर ब्रेक भी बढ़ा
School Holidays in 2024: केंद्र सरकार ने 2024 के गैजेटेड छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में केंद्र द्वारा 17 अनिवार्य हॉलिडे घोषित किए गए हैं। कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय (ministry of pension and public grievances) द्वारा जारी एक परिपत्र में 17 अनिवार्य छुट्टियां और 31 वैकल्पिक छुट्टियां घोषित की गई हैं। जबकि वैकल्पिक छुट्टियां राज्य और संस्थान पर निर्भर करती हैं।

अनिवार्य छुट्टियों की लिस्ट
1- गणतंत्र दिवस- 26 जनवरी, शुक्रवार
2- होली - 25 मार्च, होली
3- गुड फ्राइडे - 29 मार्च, शुक्रवार
4- ईद-उल-फितर - 11 अप्रैल, गुरुवार
5- राम नवमी - 17 अप्रैल, बुधवार
6- महावीर जयंती -21 अप्रैल, रविवार
7- बुद्ध पूर्णिमा -23 मई, गुरुवार
8- ईद-उल-जुलहा(बकरीद) -17 जून, सोमवार
9- मुहर्रम -17 जुलाई, बुधवार
10- स्वतंत्रता दिवस - 15 अगस्त, गुरुवार
11- जन्माष्टमी -26 अगस्त, सोमवार
12- मिलाद-उन-नबी -16 सितंबर, सोमवार
13- गांधी जयंती -2 अक्टूबर, बुधवार
14- दशहरा - 12 अक्टूबर, शनिवार
15- दिवाली - 31 अक्टूबर, गुरुवार
16- गुरु नानक जयंती -15 नवंबर, शुक्रवार
17-क्रिसमस - 25 दिसंबर, बुधवार
वैकल्पिक छुट्टियों की लिस्ट
1- न्यू ईयर - 1 जनवरी, सोमवार
2- लोहड़ी - 13 जनवरी, शनिवार
3- मकर संक्रांति - 14 जनवरी, रविवार
4- माघ बिहू/पोंगल-15 जनवरी, सोमवार
5- गुरु गोबिंद सिंह जयंती-17 जनवरी, बुधवार
6- हजरत अली का जन्म दिन -25 जनवरी, गुरुवार
7- बसंत पंचमी - 14 फरवरी, बुधवार
8- शिवा जी जयंती- 19 फरवरी, सोमवार
9- गुरु रवि दास जयंती- 24 फरवरी, शनिवार
10- स्वामी दयानंद सरस्वती -6 मार्च, बुधवार
11- महाशिवरात्रि -8 मार्च, शुक्रवार
12- होलिका दहन- 24 मार्च, रविवार
13- डोल यात्रा - 25 मार्च, सोमवार
14- ईस्टर- 31 मार्च, रविवार
15- जमात-उल-विदा- 5 अप्रैल, शुक्रवार
16- गुड़ी पड़वा/उगादि/चेती चंद/चैत्र शुक्लादि- 9 अप्रैल, मंगलवार
17- वैसाखी, विशु- 13 अप्रैल, शनिवार
18- तमिल नव वर्ष दिवस, वैशाखड़ी (बंगाल)/बाहाग बिहु (असम)- 14 अप्रैल, रविवार
19- गुरु रवीन्द्रनाथ टैगोर जयंती- 8 मई, बुधवार
20- रथ यात्रा- 7 जुलाई, रविवार
21- पारसी नव वर्ष का दिन, नौराज- 15 अगस्त, गुरुवार
22- रक्षाबंधन- 19 अगस्त, सोमवार
23- गणेश चतुर्थी, विनायक चतुर्थी- 7 सितंबर, शनिवार
24- ओणम-15 सितंबर, रविवार
25- दशहरा (सप्तमी)- 10 अक्टूबर, गुरुवार
26 दशहरा (महाअष्टमी)- 11 अक्टूबर, शुक्रवार
27- महर्षि वाल्मिकी जयंती- 17 अक्टूबर, गुरुवार
28- करवा चौथ - 20 अक्टूबर, रविवार
29- नरक चतुर्दशी- 31 अक्टूबर, गुरुवार
30- गोवर्धन पूजा- 2 नवंबर, शनिवार
31 भाई दूज- 3 नवंबर, रविवार
32 छठ पूजा- 7 नवंबर, गुरुवार
33- गुरु तेज बहादुर का शहीदी दिवस- 24 नवंबर, रविवार
जनवरी 2024 में कितने लॉन्ग वीकेंड हैं?
जनवरी में 13, 14 और 15 जनवरी, 2024 को लॉन्ग वीकेंड रहेगा। इसके बाद 25, 26, 27 और 28 जनवरी को भी स्कूलों में 4 दिनों की छुट्टी रहेगी। 26 जनवरी, 2024 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर जो स्कूल खुलेंगे, वहां हाफ डे यानी आधे दिन की छुट्टी और कार्यक्रम होंगे। इसके बाद 27 और 28 जनवरी को शनिवार-रविवार की छुट्टी रहेगी।
बाकी की लॉन्ग वीकेंड की लिस्ट यहां देखिएं...
दिल्ली में 8 जनवरी से खुलेंगे स्कूल
दिल्ली सरकार ने राज्य के भी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में सर्दी की छुटियां जनवरी 2024 के पहले सप्ताह के दौरान घोषित करने के निर्देश जारी किए हैं। शिक्षा निदेशालय के सर्कुलर के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी के स्कूलों में 1 जनवरी से 6 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश रहेगा। इसके बाद 7 जनवरी को रविवार होने के कारण स्कूलों को अब 8 जनवरी 2024 से खोला जाएगा।
हरियाणा में 15 जनवरी से खुलेंगे स्कूल
1 जनवरी से 15 जनवरी 2024 तक सर्दी की छुट्टियां रहेंगे। इसके बाद 16 जनवरी से स्कूलों को खोला जाएगा।
राजस्थान में 5 जनवरी को खुलेंगे स्कूल
राजस्थान में स्कूलों के लिए शीतकालीन अवकाश की तारीखों का ऐलान पहले ही कर दिया गया था। आधिकारिक अपडेट के मुताबिक राजस्थान के स्कूलों में 24 दिसंबर से ही सर्दी की छुट्टियां शुरु हो जाएंगी और ये 5 जनवरी तक जारी रहेंगी।
हिमाचल में एक तारीख तक विंटर वैकेशन
हिमाचल में शिक्षा विभाग के सर्कुलर के मुताबिक स्कूलों में 1 जनवरी से विंटर वेकेशन रहेगा।
यूपी में 14 जनवरी तक विंटर ब्रेक
उत्तर प्रदेश, नोएडा, गुरुग्राम और गाजियाबाद के विभिन्न हिस्सों में शीतकालीन छुट्टियों की घोषणा की गई है। उत्तर प्रदेश में स्कूल 31 दिसंबर 2023 से 14 जनवरी 2024 तक बंद रहेंगे।
जम्मू कश्मीर में 29 फरवरी तक स्कूल बंद
स्कूल शिक्षा निदेशालय जम्मू (DSEJ) ने 11 दिसंबर से 29 फरवरी, 2024 तक चरणबद्ध तरीके से शीतकालीन क्षेत्रों में शीतकालीन छुट्टियों की घोषणा की है।



Click it and Unblock the Notifications
