Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
Schools Closed: बारिश के चलते मुंबई समेत इन शहरों में 19-20 अगस्त को स्कूल रहेंगे बंद, देखें लिस्ट
राजधानी मुंबई समेत कई राज्यों के विभिन्न जिलों में हालात बिगड़ने लगे हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 19 और 20 अगस्त 2025 के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इसके चलते प्रशासन ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूल और कॉलेज बंद रखने का फैसला किया है। मुंबई के अलावा हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड जैसे पहाड़ी इलाकों में भी बारिश और भूस्खलन से स्थिति गंभीर बनी हुई है
। नदियां और नाले उफान पर हैं, जिससे यातायात और जनजीवन प्रभावित हो रहा है। ऐसे में छात्रों और अभिभावकों से अपील की गई है कि वे प्रशासनिक निर्देशों का पालन करें और सतर्क रहें। आइए देखते हैं कि 19 और 20 अगस्त को किन-किन शहरों में रहेगी स्कूलों की छुट्टी?
हिमाचल प्रदेश और जम्मू में स्कूल रहेंगे बंद
हिमाचल प्रदेश में मानसून का प्रकोप लगातार बढ़ता ही जा रहा है। कुल्लू जिले की लुग घाटी में सोमवार को बादल फटने की घटना हुई। इस घटना के बाद नाले उफान पर आ गए और पानी तेजी से गांवों की ओर बढ़ गया। नतीजतन, कई घरों और फसलों को नुकसान पहुंचा है। ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट

जम्मू-कश्मीर में लगातार भारी बारिश और गरज के साथ तेज़ बरसात से हालात गंभीर हो गए हैं। प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी किया है। जम्मू, रियासी, उधमपुर, राजौरी, पुंछ, सांबा, कठुआ, डोडा, किश्तवाड़, रामबन और कश्मीर के कई हिस्सों में भूस्खलन और जलभराव का खतरा बढ़ गया है। लोगों को सतर्क रहने की अपील की गई है।
महाराष्ट्र में बारिश की वजह स्कूलों की रहेगी छट्टी
दूसरी ओर, महाराष्ट्र में लगातार हो रही भारी बारिश ने हालात बिगाड़ दिए हैं। कई जिलों में पानी भर जाने से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई है। खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान हुआ है, जबकि निचले इलाकों में जलभराव ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है।
मुंबई में हालात सबसे ज्यादा खराब हैं। मूसलाधार बारिश से शहर की सड़कों पर जगह-जगह पानी भर गया है। लोकल ट्रेन सेवाएं बाधित हो गई हैं, जबकि रोड ट्रैफिक भी बुरी तरह प्रभावित है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 19 और 20 अगस्त 2025 के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इस चेतावनी के बाद बीएमसी ने स्कूल और कॉलेज बंद करने का आदेश दिया है। मुंबई के अलावा पुणे, ठाणे और रायगढ़ जिले में मूसलाधार बारिश के चलते सभी स्कूलों के लिए छुट्टी के आदेश दिए हैं।
बरेली में उर्स-ए-रजवी पर स्कूल बंद
बारिश के कारण स्कूल बंद होने की खबरों के बीच उत्तर प्रदेश के बरेली से भी स्कूल बंद करने की सूचना आई है, हालांकि यहां वजह अलग है। बरेली में सुन्नी बरेलवी मुसलमानों के रूहानी पेशवा आला हजरत इमाम अहमद रजा खां फाजिले बरेलवी के 107वें उर्स-ए-रजवी की शुरुआत हो चुकी है।
इस मौके पर देशभर से जायरीन बरेली पहुंच रहे हैं। शहर में ट्रैफिक का दबाव बढ़ गया है और भीड़ का जमावड़ा हो रहा है। इसी को देखते हुए प्रशासन ने 19 और 20 अगस्त 2025 को सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है। इसका मकसद यह है कि छात्रों को स्कूल आने-जाने में दिक्कत न हो और ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु रूप से संभाली जा सके।
कर्नाटक में यहां रहेंगे स्कूल बंद
कर्नाटक के दो जिलों चिक्कमगलुरु और शिवमोग्गा में भी भारी बारिश के पूर्वानुमान के कारण स्कूल बंद रहेंगे।



Click it and Unblock the Notifications
