Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Ahmedabad Plane Crash : दो विमान हादसे... एक ही सीट पर कैसे बच गई दो यात्रियों की जान... क्या है 11A रहस्य?
Seat no 11A Mystery : अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की बोइंग 787 ड्रीमलाइनर फ्लाइट गुरुवार को क्रैश हो गई। इस हादसे में विमान में मौजूद 242 में से 241 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। लेकिन चमत्कारिक रूप से एक यात्री बच गए। उनका नाम है विश्वास कुमार रमेश, जो बिजनेस क्लास में सीट नंबर 11A पर बैठे थे। उड़ान भरने के कुछ ही सेकंड बाद हुए इस भयावह हादसे में उनका बच जाना किसी करिश्मे से कम नहीं माना जा रहा।
दिलचस्प बात यह है कि 11A सीट पहले भी 'लाइफ सेविंग' साबित हो चुकी है। 1998 में थाईलैंड के फेमस सिंगर और एक्टर रुआंगसाक जेम्स लोयचुसाक भी एक भीषण प्लेन क्रैश में इसी सीट पर बैठे थे और चमत्कारिक रूप से बच निकले थे। ऐसे में दो अलग-अलग विमान हादसों में एक ही सीट पर बैठे दो लोगों का बच जाना सभी को हैरान कर रहा है।
तो ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर क्या है 11A सीट का रहस्य और दो जिंदगियों का भीषण हादसे में बचना, क्या सच में महज संयोग है या कोई चमत्कार।

थाई एक्टर-सिंगर ने शेयर किया किस्सा
थाई एक्टर-सिंगर रुआंगसाक जेम्स लोयचुसाक, जो अब 47 साल के हैं, ने खुलासा किया कि वे 1998 के थाई एयरवेज विमान हादसे में सीट 11A पर बैठे थे और चमत्कारिक रूप से बच गए थे। अहमदाबाद-लंदन एयर इंडिया फ्लाइट हादसे की खबर सुनकर उन्होंने बताया कि इस फ्लाइट में भी 11A सीट पर बैठे एकमात्र यात्री की जान बची। यह संयोग उन्हें हैरान कर गया।
थाईलैंड के मशहूर एक्टर-सिंगर रुआंगसाक जेम्स लोयचुसाक, जो अब 47 साल के हैं, 1998 में हुए थाई एयरवेज के एक बड़े विमान हादसे में चमत्कारिक रूप से बच गए थे। उस भयावह दुर्घटना में 101 यात्रियों की मौत हो गई थी। लेकिन जेम्स, जो उस समय महज 20 साल के थे, सीट नंबर 11A पर बैठे थे और बच गए।

जेम्स ने कहा कि जब उन्होंने ये संयोग देखा तो उनके रोंगटे खड़े हो गए। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि भारत की इस फ्लाइट में एकमात्र जीवित यात्री उसी सीट पर था जिस पर मैं था, यह इत्तेफाक या कोई रहस्य है। जेम्स 1998 में TG261 फ्लाइट से सफर कर रहे थे जो उतरते समय दलदल में फंसकर क्रैश हो गई थी। उस हादसे में सिर्फ 45 लोग ही जीवित बच पाए थे। ऐसे में दोनों पैसेंजर की जान बचाने वाली सीट नम्बर 11A सुर्खियों में आ गया है।
हादसे के बाद सदमे में उबरने में एक्टर को लगा समय
थाई एक्टर रुआंगसाक जेम्स लोयचुसाक ने सोशल मीडिया पर बताया कि भारत में विमान हादसे में बचा शख्स उसी 11A सीट पर बैठा था, जिस पर वो 1998 में थे। यह जानकर उनके रोंगटे खड़े हो गए। उन्होंने कहा कि हादसे के बाद उन्हें गहरा सदमा लगा था। 10 साल तक फ्लाइट से डर लगता रहा, बादल देखकर घबराहट होती थी और खिड़की बंद करने से वे लोगों को रोकते थे।



Click it and Unblock the Notifications
