Latest Updates
-
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा
Seema Haider Video: रील बनाते हुए रोमांटिक हुई सीमा हैदर, अपनी अदाओं से सचिन को रिझाते हुई आई नजर
Seema Haider Sachin Romantic Video: पाकिस्तान से सरहद पार कर अपने हिंदुस्तानी प्रेमी के लिए भारत आई सीमा हैदर सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। उनकी तमाम रील्स जमकर वायरल हो रही हैं। फिलहाल सीमा हैदर यूपी एटीएस की रडार पर हैं। एटीएस सीमा और सचिन से लगातार पूछताछ कर रही है और उनसे उनके राज उगलवाने की कोशिश में भी जुटी है।
इन सबके बीच पाकिस्तानी सीमा हैदर और उनके प्रेमी सचिन मीणा के इंस्टाग्राम से लेकर यूट्यूब तक तमाम वीडियो वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो में सीमा अपने प्रेमी सचिन संग हिंदी गानों पर रोमांस करती नजर आ रही हैं।

सीमा के डांस और ठुमकों के बीच सीमा और सचिन का एक इंस्टाग्राम रील वायरल हो रहा है। जिसमें सीमा हैदर अपने प्रेमी संग रोमांटिक होते हुए नजर आ रहा है। 10 सैकेंड के इस रील में देखा जा रहा है कि सीमा हैदर कैसे अपने प्रेमी सचिन को अपनी कातिल अदाओं से रिझा रही है।
सोशल मीडिया में ताबड़तोड़ बढ़ रही है फैन फॉलोइंग
सोशल मीडिया पर सीमा हैदर और सचिन के वीडियो हो रहे वायरल
पब्जी गेम खेलते-खेलते सचिन संग इश्क कर बैठी पाकिस्तान की सीमा हैदर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। सीमा नेपाल में जब प्रेमी सचिन से मिली थी और उसने उसके साथ खूब वीडियो रील बनाई थींद्य वहीं अब सीमा सचिन की खातिर सरहद पार कर भारत आ गई हैं. सीमा के इंस्टाग्राम अकाउंट की बात
करे तो उन पर सीमा के सचिन के साथ तमाम वीडियो हैं जो अब काफी वायरल हो रहे हैं। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर इनके वीडियों को यूजर्स धड़ल्ले से देख रहे हैं। ये ही नहीं सीमा हैदर और सचिन के नामों पर कई फैंस क्लब और फेक आईडीज भी बन गई है। जिनमें इन दोनों के वीडियो अपलोड किए जा रहे हैं और शेयर किए जा रहे हैं। इन वीडियो पर लाइक्स और व्यूज की संख्या लगातार बढती ही जा रही है।



Click it and Unblock the Notifications
