Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
करवाचौथ पर दुल्हन सी तैयार हुई सीमा हैदर, सचिन ने पहनाया मंगलसूत्र, तो पैर छूकर लिया आर्शीवाद, देखें वीडियो
Seema Haider Karwa Chauth: अपने पति की लंबी आयु और उसकी सलामती के लिए देशभर में जहां सुहागन महिलाओं ने आज करवा चौथ का व्रत रखा। वहीं पाकिस्तान से भारत पहुंचकर सुर्खिया बटोरने वाली सीमा हैदर ने भी पति सचिन मीणा के लिए करवा चौथ का पहला व्रत रखा।
इस मौके पर सीमा हैदर का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में जहां करवा चौथ पर सीमा हैदर को उनके पति सचिन मीना ने मंगलसूत्र पहनाया। इसके बाद सीमा हैदर ने भी अपने पति के पैर छुए। इस मौके पर सीमा दुल्हन की तरह सजी और सचिन के साथ करवा चौथ की स्पेशल रील बनाई।

बता दें कि मंगलवार को सीमा ने वीडियो शेयर कर करवा चौथ के लिए मायके से आया सामान भी दिखाया था। ये सामान उनके मुंहबोले भाई एपी सिंह ने भेजा था।
करवाचौथ पर चांद निकलने से पहले सीमा और सचिन का एक वीडियो भी वायरल हुआ जिसमें सीमा हैदर सचिन मीणा के पैर छू कर आशीर्वाद लेती हुई दिख रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीमा ने कहा कि वो इससे पहले भी दो बार करवा चौथ का व्रत रख चुकी है। लेकिन भारत में यह उसका पहला करवा चौथ है। जब पाकिस्तान में उसने सचिन के लिए करवा चौथ का व्रत रखा था तो मोबाइल के जरिए सचिन का चेहरा देखा था। लेकिन आज वो छननी से सचिन का चेहरा देखेगी।
करवा चौथ पर सीमा हैदर ने रखा व्रत. पति सचिन मीना ने पहनाया मंगलसूत्र. इसके सीमा ने सचिन के पैर भी छुए....#SeemaHaider #KarwaChauth2023 #karwachauthspecial pic.twitter.com/6jGgp0Sopk
— Shyamji Tiwari (@M_ShyamJi) November 1, 2023
सीमा ने वीडियो में मायके आया लाल रंग का लहंगा, करवाचौथ की थाली और सोलह श्रृंगार दिखाया। कहा कि वो करवाचौथ को अच्छे से मनाएगी। सचिन इस बार उसके साथ है। इसलिए वो बहुत ज्यादा उत्साहित भी है।



Click it and Unblock the Notifications
