Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
सीमा हैदर ने सचिन संग मनाई पहली हरियाली तीज, हरी साड़ी और सिंदूर-बिंंदी में दुल्हन सी आई नजर
seema haider celebrated hariyali teej : पाकिस्तान से गैर कानूनी तरीके से नेपाल के रास्ते भारत पहुंची महिला सीमा हैदर धीरे धीरे भारतीय संस्कृति में ढ़लने लगी है। अभी हाल ही में जहां सीमा हैदर ने 77वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपने नोएडा स्थित घर पर तिरंगा फहराकर पाकिस्तानी मुर्दाबाद के नारे लगाए थे। अब शनिवार को हरियाली तीज के मौके पर सीमा हैदर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह सजी-धजी पूजा अर्चना करते हुए दिख रही हैं। वीडियो में दिख रहा है कि सीमा हैदर ने हरी रंग की साड़ी पहन रखी है। साथ में सिंदूर, बिंदी और हाथों में चूड़िया पहने हुए नजर आ रही है।

सचिन की दीर्घायु के लिए सीमा ने की पूजा
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है वीडियो में सीमा हैदर जय श्री राम के नारे से शुरुआत करते हुए कहती हैं कि आज Hariyali Teej के मौके पर मैं सभी को तीज की शुभकामनाएं हैं। आज मैंने अपने पति की दीर्घायु के लिए पूजा की है। साथ ही वह अंत में हिन्दुस्तान जिंदाबाद के नारे भी लगाते हैं।
पाकिस्तान में रख चुकी हैं सचिन के लिए करवा चौथ का व्रत
सीमा हैदर ने पहले एक इंटरव्यू में बताया था कि ' मैं सचिन से नेपाल में शादी कर चुकी हूं, मैं शादी करने से पहले ही हिंदू बन चुकी थीं। मुझे जब से सचिन से प्यार हुआ है, तब से ही मैं हिंदू धर्म का पालन कर रही हूं, मैं सचिन के साथ वीडियो कॉल पर हिंदू त्योहारों का आनंद उठाती थीं। मैं वहां लोगों के सामने सिंदूर नहीं लगा सकती थी इसलिए किसी को वहां कुछ नहीं पता लेकिन मैं दो बार करवाचौथ का व्रत भी रख चुकी हूं।'
ऐसे शुरु हुई थी लवस्टोरी
आपको बता दें कि सीमा-सचिन की लवस्टोरी लॉकडाउन में पबजी गेम खेलने के दौरान हुई थी। जिसके बाद दोस्ती ने प्यार का रूप ले लिया और सीमा नेपाल के रास्ते अवैध रूप से अपने चार बच्चों के साथ ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में सचिन के साथ रहने के लिए आ गई। जिसकी जानकारी पुलिस को लगी तो पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। हालांकि दो दिन बाद ही न्यायालय ने दोनों को जमानत पर रिहा कर दिया। इसी बीच यूपी एटीएस की टीम ने भी 2 दिन ताबड़तोड़ सीमा और सचिन और उसके पिता नेत्रपाल के साथ पूछताछ की। हालांकि सीमा हैदर के जासूस होने का अभी तक कोई साक्ष्य नहीं मिला है। इसी बीच सीमा के वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होते रहते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
