Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
Seema Haider Video गदर की सकीना बनकर सीमा हैदर ने गाया उड़ जा काले कावां... सचिन संग किया रोमांस
Seema Haider Insta Reels On Gadar Movie Song: पबजी गेम से शुरु हुआ सीमा और सचिन की लवस्टोरी, आज भारत और पाकिस्तान में सुर्खियों में छाई हुई है।
सीमा हैदर पबजी खेलने के साथ साथ इंस्टाग्राम पर रील बनाने की भी काफी शौकीन हैं। पाकिस्तान से भारत आने के बाद सीमा भारत के अखबारों व न्यूज चैनलों के माध्यम से सुर्खियों में आईं। लेकिन अपनी अजब प्रेम की गजब काहानी के वजह से सीमा हैदर सोशल मीडिया में भी स्टार बन चुकी है।

सीमा ने बॉलीवुड गानों पर काफी सारी रील वीडियो बनाती रहती हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है। इसके साथ ही सीमा ने सनी देओल की फिल्म 'गदर' के गानों पर भी काफी सारे रील बनाए हैं। उनके रील देखकर तो लगता है कि वो गदर मूवी के बहुत बड़ी फैन है, इसलिए आए दिन इन गानों पर रील बनाती रहती है।
सीमा हैदर की लव स्टोरी काफी हद तक गदर जैसी ही है। दोनों में ही हिंदुस्तानी लड़के के प्यार में पाकिस्तानी लड़की दीवानी दिखाई दे रही हैं। ऐसे में सीमा हैदर के ये गदर रील वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं और नेटिजंस इन पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।
आपको बता दें कि पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर और ग्रेटर नोएडा के सचिन मीणा की मुलाकात PUBG खेलते हुई थी, यह मुलाकात कुछ ही दिन में इश्क में बदल गई। कोरोना काल में वीडियो कॉलिंग के जरिये नजदीकियां बढ़ी। इश्क ऐसा परवान चढ़ा कि सीमा हैदर पहले दुबई फिर नेपाल होते हुए इसी साल 13 मई को ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा गांव आ पहुंची। वह अपने चार बच्चे भी साथ लाई। इसके बाद ये मामला पुलिस के सामने पहुंचा। जिसके बाद से सीमा हैदर और सचिन मीणा की लवस्टोरी चारों तरफ छाई हुई है।



Click it and Unblock the Notifications
