Latest Updates
-
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन
Seema Haider News : सचिन के बच्चे की मां बन गई सीमा हैदर? जानें इस वायरल फोटो की सच्चाई
पाकिस्तान से अवैध रुप से भारत पहुंची सीमा हैदर भले ही इन दिनों टीवी चैनलों से गायब है, लेकिन सोशल मीडिया में सीमा हैदर की हैरान करने वाली तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हो रही है।
जिसमें दावा किया जा रहा है कि सीमा हैदर एक फिर से मां बन गई हैं। इस बार सीमा हैदर ने सचिन की बेटी को जन्म दिया हैं। इस तस्वीर में सीमा के बगल में एक बच्ची पालने में लेटी हुई है। तो क्या सीमा की प्रेगनेंसी की खबरें एकदम सही थी। कुछ महीने पहले खबरें सामने आईं थी कि सीमा पांच महीने की प्रेग्नेंट है।

सीमा के आसपड़ोस के लोगों ने भी इस बात की पुष्टि की थी। खुद सीमा से जब इस बारे में पूछा गया था तो उसने भी कहा था कि अगर वो ऐसी खबर बताएगी तो उसे नजर लग सकती है। उसने प्रेग्नेंसी की खबरों से इनकार नहीं किया था, तो क्या वो सब सच था। क्या सीमा ने सचिन मीणा की बेटी को जन्म दिया है।
पांचवीं बार मां बन गई पाकिस्तान से आई सीमा हैदर?
जैसा कि सबको मालूम हैं कि सीमा हैदर पहले से ही चार बच्चों की मां है। ये चारों बच्चे गुलाम हैदर के हैं जो कि पाकिस्तान का रहने वाला है। सीमा जब भारत आई थी तो अपने चारों बच्चों को भी अपने साथ लेकर आई थी। सचिन मीणा के साथ सीमा की दोस्ती पबजी खेलते हुए हो गई थी और फिर वो अपने बच्चों को लेकर सचिन के पास चली आई। ग्रेटर नोएडा के रहने वाले सचिन ने सीमा के चारों बच्चों को भी स्वीकार किया था और ये सब तब से साथ में ही रह रहे हैं।

झूठ हैं ये तस्वीर
ये तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है, लेकिन इसका सच्चाई से कोई लेना-देना नहीं हैं।। सीमा हैदर फिलहाल मीडिया से दूर है और प्रेग्नेंसी की खबरों को लेकर कोई बात नहीं कर रही है। सीमा पर सुरक्षा एजेंसियां लगातार नजर बनाए हुए हैं।



Click it and Unblock the Notifications
