Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
सचिन के बच्चे की मां बनने वाली हैं सीमा हैदर? प्रेगनेंसी पर कहा- बोलने से नजर लग जाती है..
seema haider pregnancy : सीमा हैदर और सचिन एक बार फिर चर्चा में है। चार बच्चों के साथ सरहद पार कर भारत आईं पाकिस्तानी नागरिक सीमा हैदर की पांचवी बार प्रेग्नेंट होने की खबरें सामने आ रही थी। अब सीमा हैदर ने खुद प्रेग्नेंसी की खबरों पर चुप्पी तोड़ दी है। लेकिन ज्यादा बात करने से इनकार कर दिया है।
पिछले कुछ समय से कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सीमा अपने प्रेमी सचिन मीणा के बच्चे की मां बनने वाली हैं। सीमा का पहले पति गुलाम हैदर से दो बेटे और दो बेटियां हैं।

सीमा का कहना है- 'ये बात मैं नहीं कहना चाहूंगी कि प्रेग्नेंसी है या नहीं। ये मेरा निजी मामला है। मैं सबको बताना भी नहीं चाहती। अगर मैं बोलूंगी तो नजर लग जाती है। इस बारे में कोई बात न की जाए। ये मेरा निजी मामला है।' जिसके बाद सीमा की प्रेगनेंसी की अटकलें तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले सचिन सीमा को मेडिकल चेकअप के लिए अस्पताल भी लेकर गया था, बीच में सीमा की तबीयत भी खराब होने की बात सामने आई थी।
दरअसल, लंबे समय बाद सीमा हैदर रविवार को मीडिया से रूबरू हुईं। तिरंगा यात्रा अभियान में हिस्सा लेते हुए सीमा ने अपनी छत पर तिरंगा लहराया। तिरंगा साड़ी पहनी हुई सीमा ने वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे भी लगाए। इस मौके पर सीमा ने कहा कि वह अब पूरी तरह से भारतीय हो चुकी हैं। उन्होंने किसी बॉलीवुड मूवी में काम करने के लिए हामी नहीं भरी है। फिल्म के लोग उनके पास ऑफर लेकर जरूर आए थे पर उन्होंने स्वीकार नहीं किया है।



Click it and Unblock the Notifications
