Latest Updates
-
अमरनाथ गुफा में पिघला तो फ्रिज में दिखा 'बाबा बर्फानी' का शिवलिंग? वायरल वीडियो देख लोग रह गए हैरान -
एक कली कच्चा लहसुन खाकर दिन की शुरुआत करती हैं सोहा अली खान, जानें खाली पेट गार्लिक खाने के 5 जबरदस्त फायदे -
पिृत दोष से मुक्ति के लिए आज आषाढ़ अमावस्या पर करें इन 5 चीजों का दान, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद -
बार-बार मुंह में हो रहे छालों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है ओरल कैंसर, जानें लक्षण -
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी
independence day 2023: अंजू ने केट काटकर मनाया 14 अगस्त, तो सीमा हैदर ने लहराया तिरंगा
Seema Haider and Anju Aka Fatima celebrated independence day 2023 : भारत और पाकिस्तान दोनों ही मुल्क अपनी अपनी आजादी का जश्न मना रहे हैं। आज 14 अगस्त है जहां पाकिस्तान आजादी का जश्न मना रहा है, वहीं इसके 15 अगस्त को भारत स्वतंत्रता दिवस मनाने की तैयारी कर रहा है। फिलहाल इन दोनों देश से जुड़े दो नामों की चर्चा आजकल हर जगह है।
खासतौर पर भारत और पाकिस्तान में। जहां अंजू अपने प्रेमी की खातिर भारत से पाकिस्तान पहुंच गई है। तो वहीं सीमा हैदर भी अपने प्रेमी की खातिर पाकिस्तान से भागकर हिंदुस्तान आ गई है। ये बात को दोनों में कॉमन थी ही कि इसी बीच खबर आई है कि अंजू ने पाकिस्तान का स्वतंत्रता दिवस मनाया है। वहीं, सीमा ने भी भारत में हिंदुस्तान का झंडा फहराया और हिंदुस्तान जिंदाबाद का नारा लगाया।

अंजू ने केक काटकर मनाया जश्न
एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक, पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत पहुंची अंजू वहां आजादी के जश्न में शामिल हुई। अंजू ने यहां नसरुल्लाह के साथ मिलकर की पाकिस्तान की यौम-ए-आजादी (स्वतंत्रता दिवस) का केक भी काटा। इस दौरान पाकिस्तानी समाचार चैनल जियो न्यूज ने अंजू का इंटरव्यू भी लिया और उसे फातिमा तो वहीं नसरुल्ला को उसका शौहर कहकर संबोधित किया।
बता दें, पाकिस्तान में 14 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। जबकि, भारत में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। एक न्यूज चैनल से बातचीत के दौरान उसने पाकिस्तान की जमकर तारीफ भी की। अंजू ने बातचीत में कहा, 'पाकिस्तान आकर मुझे बहुत खुशी हो रही है। यहां लोगों का कल्चर बहुत अच्छा है। पाकिस्तान की मेहमाननवाजी काफी अच्छी है। ''

सीमा ने फहराया तिरंगा
इसी बीच पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर हिंदुस्तान के रंग में रंगी नजर आई....ग्रेटर नोएडा के रबुपुरा गांव में सीमा हैदर ने ना सिर्फ तिरंगा फहराया....बल्कि, भारत माता की जय के नारे भी लगाए।



Click it and Unblock the Notifications