Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
Seema Haider: परीक्षा में पूछा भारत-पाक को लेकर यह सवाल, छात्र ने दिया ऐसा जवाब.. पेपर हो गया Viral
Seema Haider News: सीमा हैदर एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं। इस बार वजह उनकी लव स्टोरी नहीं बल्कि एक स्कूल की 12वीं राजनीति विज्ञान का परीक्षा पेपर है। सोशल मीडिया पर कक्षा 12वीं के एक छात्र का पेपर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें पूछा गया है कि भारत और पाकिस्तान के बीच कौन सी सीमा है और उसकी लंबाई कितनी है? इस पर छात्र ने जो जवाब दिया उसके बाद से ही यह पेपर सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है।
वैसे इस उत्तर को देख टीचर ने भी उस पर जो नंबर दे दिए वह भी काफी रोचक है। आइए आपको भी बताएं जवाब-

इस वजह से वायरल हुआ परीक्षा पेपर
जवाब में छात्र ने लिखा- दोनों देशों के बीच सीमा हैदर है। उसकी लंबाई 5 फुट 6 इंच है। दोनों देशों के बीच इसको लेकर लड़ाई है। जानकारी के अनुसार राजस्थान के धौलपुर के बसेड़ी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बागथर की बताई जा रही है। जिस पर छात्र का नाम अजय कुमार और अर्द्धवार्षिक और वार्षिक परीक्षा लिखा हुआ है। हांलाकि, स्कूल के प्रिंसिपल सुरेश कुमार का कहना है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही आंसर शीट उनके स्कूल की नहीं हैं।
क्यों चर्चा में हैं सीमा हैदर
सीमा हैदर पाकिस्तान की रहने वाली है और चार बच्चों की मां हैं। 2019 में वह ऑनलाइन गैंग खेलने के दौरान नोएडा में रहने वाले सचिन के संपर्क में आई थी। इसके बाद दोनों में दोस्ती जो फिर प्यार में बदल गई। सचिन से शादी करने के लिए सीमा अवैध तरीके से नेपाल के रास्ते भारत पहुंची और फिर अपने प्रेमी सचिन के पास आ गई। इसके बाद दोनों ने शादी कर ली।



Click it and Unblock the Notifications
