Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
Film Cast on Seema Sachin Story: सीमा हैदर की प्रेम कथा: अगर इस पर बॉलीवुड में मूवी बनी तो कौन निभाएंगे ये रोल
पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर की प्रेमकथा इन दिनों सुर्खियां बटोर रही है। सीमा गुलाम हैदर एक शादीशुदा पाकिस्तानी महिला है। जो कहती है कि कोरोना लॉकडाउन के दरम्यान ऑनलाइन पब्जी खेलते-खेलते उसे नोएडा के सचिन से प्यार हो गया।
ऑनलाइन प्यार इतना गहरा हुआ कि चार बच्चों की मां सीमा देश और संबंधों की सीमाएं लांघते हुए जा पहुंची नेपाल। सचिन और सीमा पहली बार नेपाल के काठमांडू में मिले और कथित रूप से शादी भी कर ली। गंधर्व विवाह।

अब सीमा गुलाम हैदर बिना वीजा और बगैर अनुमति अपने चार बच्चों के साथ पाकिस्तान से वाया यूएई और नेपाल भागकर भारत आ गई। भारत में अवैध रूप से घुसने के आरोप में सीमा, प्रेमी सचिन और चारो बच्चों को गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल सबके-सब जमानत पर हैं। इस बीच सऊदी अरब में रहने वाला सीमा का पूर्वपति गुलाम हैदर जखरानी भी जाग चुका है और सीमा पर अपना दावा पुख्ता कर रहा है। उसने भारत सरकार से सीमा को वापस पाकिस्तान भेजने की गुजारिश की है।
दूसरी तरफ सीमा है कि कुछ भी मानने को तैयार नहीं। कहती है कि वह सचिन के लिए सब कुछ छोड़कर आ गई है। घर-परिवार, रिश्ते-नाते, मुल्क, मज़हब सब। अब जीएगी-मरेगी यहीं, सचिन के साथ। उसने तो अब हिंदू धर्म भी अपना लिया है। गले में राधे-राधे वाला लाल फटका लगाती है, तुलसी में जल देती है, सावन सोमवार का व्रत रखती है। अब वह सीमा ठकुराइन है।
इस प्रेमकथा में जासूसी वाला ट्विस्ट इसे और मजेदार बना रहा है। भारतीय मीडिया के चतुर एंकर तरह तरह की पड़ताल कर रहे हैं। वैसे, सीमा इस लव-स्टोरी को जितना पाकीजा बता रही हैं, उस पर किसी अक्लमंद का यकीन करना आसान नहीं है। पाकिस्तान के सिंध प्रांत में रहने वाली केवल पांचवी पास महिला बेलौस शुद्ध हिंदी और अंग्रेजी के शब्द भी बोलती है। उसका भाई पाकिस्तानी आर्मी में है। उसके सामानों में चार-चार मोबाइल फोन बरामद हुए, एक पाकिस्तानी सीमकार्ड भी। कहा जा रहा है कि उसके पास जो पाकिस्तानी सीटीजनशिप कार्ड मिला है वह भी टैंपर्ड है, उसमें सचिन का नाम एडिट करके डाला गया है। और सबसे बडा सवाल कि वह बिना वीजा लिए तीन-तीन देश पार कर कैसे आ गई। यह स्टोरी लिखे जाने तक सीमा हैदर से एटीएस की पूछ-ताछ जारी है।

बहरहाल यह अनोखी प्रेमकथा हर तरफ चर्चा में है। उधर सचिन के गाँव वाले पाकिस्तानी बहू पर वारे जा रहे हैं, तो वहीं बॉर्डर पार से कुछ धमकियां भी मिल रही हैं, और वो सऊदी वाला बंदा गुलाम हैदर अलग ही गाए जा रहा, "मेरा प्यार लौटा दो!" कुल मिलाकर यह घटना इतनी रोचक बनती जा रही है कि लगता है यह सच्ची कहानी नहीं गोया किसी फिल्म की पटकथा हो। तो मैंने यूं ही सोचा कि आज अगर सीमा-सचिन की सत्य प्रेम की कथा पर फिल्म बने तो इसमें कौन से एक्टर किस किरदार को निभाने के लिए सही रहेंगे।
इस पटकथा की केंद्रबिंदु है सीमा गुलाम हैदर। तो सबसे पहले देखते हैं सीमा गुलाम हैदर का रोल करने के लिए किन बॉलीवुड अभिनेत्रियों को आजमा सकते हैं।
1. फातिमा सना शेख:

फातिमा सना शेख के नैन नक्श कुछ-कुछ सीमा से मिलते जुलते हैं। वहा कराची के सीमा के किरदार को भी जी सकती है और कराची का एक्सेंट भी पकड़ सकती हैं। यह बात दीगर है कि चार बच्चों की मां का रोल करने के लिए यंग फातिमा हां कहेगी या ना।
2. श्रद्धा कपूर:

श्रद्धा कपूर एक वर्सेटायल एक्ट्रेस हैं। उनके चेहरे पर मासूमियत भी है। बॉर्डर पार की प्रेमकथा में माशूका का रोल निभाने के लिए मिस्टर आऊ उर्फ शक्ति कपूर की बेटी से बेहतर च्वाइस शायद ही मिलेगी।
3. परिणीति चोपड़ा:

वैसे तो मिस चोपड़ा मिसेज चड्डा बनने की तैयारी में लगी हैं लेकिन हमें लगता है कि इस रोल के लिए परिणीति भी एक अच्छा च्वायस हो सकती हैं। हाइट, उम्र और एक्सेंट में परि सीमा को मैच कर सकती है।
4. आलिया भट्ट:

फिल्म राज़ी में आलिया इंडियन स्पाई का रोल निभा चुकी हैं। उस बार देश के लिए जासूसी के इरादे से शादी कर इस्लामाबाद पहुंची थी आलिया, इस बार बस जगह बदल जाएंगे, पाकिस्तान से भारत।
सीमा के लिए तो कई ऑप्शन हैं लेकिन सीमा का सचिन कौन होगा? आइए देखते हैं अभी बॉलीवुड में कौन कौन से रंगरूट हैं जो इस भूमिका में फिट बैठेंगे।
1. राजकुमार राव:

सीमा के साथ साथ सचिन भी अभी अंतर्राष्ट्रीय हेडलाइन बने हुए हैं लेकिन उनका भोलापन कोई इग्नोर नहीं कर सकता। राजकुमार राव ने अपनी बहुमुखी प्रतिभा से सबको प्रभावित किया है। वो सचिन की मासूमियत पर्दे पर उतार सकते हैं।
2. वरुण धवन:

वरुण धवन भी इस रोल के लिए मेरे पसंद होंगे। वरुण के चेहरे पर भी इनोसेंस है। इन दिनों छोटे धवन पर्दे पर अलग अलग किरदार निभाते हुए दिख रहे हैं। पबजी खेलने वाले मासूम सचिन के रोल के लिए वरुण को अधिक परिश्रम नहीं करना पड़ेगा।
3. बाबिल खान:

यह नाम आपको चौंकाएगा जरूर। बेमिसाल मरहूम एक्टर इरफान खान के साहबज़ादे बाबिल में अपार संभावनाएं हैं। वह सचिन का हमउम्र ही होगा और वही भोलापन भी है। सचिन के रोल में बाबिल बेजोड़ रहेंगे।
भई, हैदर के बिना सीमा सचिन की लवस्टोरी कैसे पूरी होगी। फिर देखते हैं हैदर के किरदार के दावेदार कौन-कौन हैं।
1. शाहिद कपूर:

अरे! अपने पास तो पुराना हैदर है ही। हैदर में शाहीद ने हैदर की क्या कमाल एक्टिंग की थी। अगर शाहिद फ्री हों तो उनसे डेट्स ले ली जाए। शाहिद ने अपने एक्टिंग में कई शेड्स भरे हैं। वे गुलाम हैदर के रोल के लिए मुफीद रहेंगे।
2. नवाज़ुद्दीन सिद्दकी:

उम्र थोडी हो चली है तो क्या ! बाप का, दादा का, भाई का सबका रोल कर सकता है अपना फैज़ल उर्फ नवाज़ुद्दीन। अरब में कमाने वाला गरीब पाकिस्तानी का रोल आसानी से सांचे में ढाल लेंगे सिद्दकी साहब।
3. सैफ अली खान:

पटौदी के नवाब चार बच्चों के बाप तो हैं ही, हर तरह का रोल भी बखूबी निभा लेते हैं। ओमकारा का लंगडा त्यागी हो या फैटम, सैफ हर छोटे बड़े रोल में आसानी से अपनी छाप छोड देते हैं। हैदर के रोल के लिए ऑफबीट च्वायस हो सकते हैं।
अब प्रेम कथा में जासूसी की इंटरस्टोरी है तो एक अदद इंवेस्टिगेटिंग ऑफिसर तो चाहिए ही चाहिए। चलिए देखते हैं, इस रोल में कौन फिट बैठता है।
1. अजय देवगन:

अजय देवगन कई मूवीज में कड़क पुलिस/इंवेस्टिगेटिंग ऑफिसर की भूमिका निभा चुके हैं। उनके अभिनय में इतनी संजीदगी होती है कि लगता है कि ये अभिनेता नहीं बल्कि हैदराबाद की आईपीएस अकादमी का ट्रेंड कैडेट हैं। सीमा-सचिन प्रेमकथा में जासूसी एंगल की जांच के लिए अजय कड़क ऑफिसर की भूमिका में जचेंगे।
2. पंकज त्रिपाठी:

मुझे लगता है कि पंकज त्रिपाठी वो हुकुम का इक्का हैं जो कहीं भी फिट हो जाएं। बिना किसी प्रयास के पंकज जिस सादगी से किसी भी रोल को निभाते हैं वह काबिल-ए-तारीफ है। इस प्रेमकथा में जासूसी की जांच अगर पंकज करें तो मजा आ जाएगा। वे एक ही एक्स्प्रेशन से हंसा भी सकते हैं और रुला भी सकते हैं।
3. बोमन ईरानी:

थोड़ा सिनियर आईपीएस, एलिट क्लास से संबंध रखने वाला जांच अधिकारी का कैरेक्टर हो तो बोमन मेरे पहले पसंद होंगे। खुर्राट प्रिंसिपल की भूमिका में तो इन्होंने ख्याति पायी ही है, इस रोल में भी दमदार रहेंगे।



Click it and Unblock the Notifications
